Ruth 1

U ono vrijeme kada su vladali suci nastala glad u zemlji, pa iz Betlehema Judina jedan čovjek ode sa svojom ženom i sa svoja dva sina da se naseli na Moapskim poljanama.
बहुत समय पहले, जब न्यायाधीशों का शासन था, तभी एक इतना बुरा समय आया कि लोगों के पास खाने के लिये पर्याप्त भोजन तक न रहा। एलीमेलेक नामक एक व्यक्ति ने तभी यहूदा के बेतलेहेम को छोड़ दिया। वह, अपनी पत्नी और दो पुत्रों के साथ मोआब के पहाड़ी प्रदेश में चला गया।
Taj se čovjek zvao Elimelek, žena mu Noemi, a dva njegova sina: Mahlon i Kiljon; svi bijahu Efraćani iz Betlehema Judina. Stigoše na Moapske poljane i tu se nastaniše.
उसकी पत्नी का नाम नाओमी था और उसके पुत्रों के नाम महलोन और किल्योन थे। ये लोग यहूदा के बेतलेहेम के एप्राती परिवार से थे। इस परिवार ने मोआब के पहाड़ी प्रदेश की यात्रा की और वहीं बस गये।
Tada Elimelek, Noemin muž, umrije, i ona osta sama sa svoja dva sina.
बाद में, नाओमी का पति, एलीमेलेक मर गया। अत: केवल नाओमी और उसके दो पुत्र बचे रह गये।
Oni se oženiše Moapkama; jedna se zvala Orpa, a druga Ruta. I tu proboraviše deset godina.
उसके पुत्रों ने मोआब देश की स्त्रियों के साथ विवाह किया। एक की पत्नी का नाम ओर्पा और दूसरे की पत्नी का नाम रूत था। वे मोआब में लगभग दस वर्ष रहे,
Onda umriješe i Mahlon i Kiljon, i tako Noemi osta i bez svoja dva sina i bez svoga muža.
फिर महलोन और किल्योन भी मर गये। अत: नाओमी अपने पति और पुत्रों के बिना अकेली हो गई।
Tada se ona diže sa svojim snahama da ode s Moapskih poljana jer je čula na Moapskim poljanama da je Jahve pohodio narod svoj i dao mu kruha.
जब नाओमी मोआब के पहाड़ी प्रदेश में रह रही थी तभी, उसने सुना कि यहोवा ने उसके लोगों की सहायता की है। उसने यहूदा में अपने लोगों को भोजन दिया है। इसलिए नाओमी ने मोआब के पहाड़ी प्रदेश को छोड़ने तथा अपने घर लौटने का निश्चय किया। उसकी पुत्र वधुओं ने भी उसके साथ जाने का निश्चय किया।
Ode, dakle, ona iz mjesta gdje je živjela, a s njome i njezine snahe; krenuše na put da se vrate u zemlju Judinu.
उन्होंने उस प्रदेश को छोड़ा जहाँ वे रहती थीं और यहूदा की ओर लौटना आरम्भ किया।
Noemi tada reče svojim dvjema snahama: "Vratite se svaka domu majke svoje! Neka vam Jahve bude milostiv kao što vi bijaste pokojnicima i meni.
तब नाओमी ने अपनी पुत्र वधुओं से कहा, “तुम दोनों को अपने घर अपनी माताओं के पास लौट जाना चाहिए। तुम मेरे तथा मेरे पुत्रों के प्रति बहुत दयालु रही हो। इसलिए मैं प्रार्थाना करती हूँ कि यहोवा तुम पर ऐसे ही दयालु हो।
Neka vam Jahve udijeli da obje nađete mir, svaka u domu svoga muža!" I poljubi ih, a one briznuše u plač.
मैं प्रार्थना करती हूँ कि यहोवा, पति और अच्छा घर पाने में तुम दोनों की सहायता करे।” नाओमी ने अपनी पुत्र वधुओं को प्यार किया और वे सभी रोने लगीं।
I rekoše joj: "Ne! Mi ćemo s tobom, tvome narodu."
तब पुत्र वधुओं ने कहा, “किन्तु हम आप के साथ चलना चाहतें हैं और आपके लोगों में जाना चाहते हैं।”
Ali im reče Noemi: "Vratite se natrag, kćeri moje! Zašto biste išle sa mnom? Zar ću još imati sinova u utrobi svojoj da vam budu muževi?
किन्तु नाओमी ने कहा, “नहीं, पुत्रियों, अपने घर लौट जाओ। तुम मेरे साथ किसलिए जाओगी? मैं तुम्हारी सहायता नहीं कर सकती। मेरे पास अब कोई पुत्र नहीं जो तुम्हारा पति हो सके।
Vratite se natrag, kćeri moje, idite samo! Odviše sam stara, nisam za udaju. Pa i kad bih rekla: 'Imam nade da se udam još noćas i da rodim sinove' -
अपने घर लौट जाओ! मैं इतनी वृद्धा हूँ कि नया पति नहीं रख सकती। यहाँ तक कि यदि मैं पुनः विवाह करने की बात सोचूँ तो भी मैं तुम्हारी सहायता नहीं कर सकती। यदि मैं आज की रात ही गर्भवती हो जाऊँ और दो पुत्रों को उत्पन्न करुँ, तो भी इससे तुम्हें सहायता नहीं मिलेगी।
zar biste mogle čekati da odrastu i zar biste radi njih ostale neudate? Ne, kćeri moje, tuga bi moja bila veća od vaše, jer se ruka Jahvina digla na me."
विवाह करने से पूर्व उनके युवक होने तक तुम्हें प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। मैं तुमसे पति की प्रतीक्षा इतने लम्बें समय तक नहीं करवाऊँगी। इससे मुझे बहुत दुःख होगा और मैं तो पहले से ही बहुत दुःखी हूँ। यहोवा ने मेरे साथ बहुत कुछ कर दिया है।”
One i opet zaplakaše i zajecaše. Orpa poljubi svoju svekrvu i vrati se, a Ruta ostade s njom.
अत: स्त्रियाँ पुन: बहुत अधिक रोयीं। तब ओर्पा ने नाओमी का चुम्बन लिया और वह चली गई। किन्तु रूत ने उसे बाहों में भर लिया और वहाँ ठहर गई।
Noemi joj reče: "Eto vidiš, jetrva se tvoja vratila narodu svome i bogu svome: vrati se i ti za jetrvom svojom!"
नाओमी ने कहा, “देखो, तुम्हारी जेठानी अपने लोगों और अपने देवताओं में लौट गई। अत: तुम्हें भी वही करना चाहिए।”
A Ruta joj odgovori: "Nemoj me tjerati da te ostavim i da odem od tebe: jer kamo ti ideš, idem i ja i gdje se ti nastaniš, nastanit ću se i ja; tvoj narod moj je narod i tvoj Bog moj je Bog.
किन्तु रूत ने कहा, “अपने को छोड़ने के लिये मुझे विवश मत करो! अपने लोगों में लौटने के लिये मुझे विवश मत करो। मुझे अपने साथ चलने दो। जहाँ कहीं तुम जाओगी, मैं सोऊँगी। जहाँ कहीं तुम सोओगी, मैं सोऊँगी। तुम्हारे लोग, मेरे लोग होंगे। तुम्हारा परमेश्वर, मेरा परमेश्वर होगा।
Gdje ti umreš, umrijet ću i ja, gdje tebe pokopaju, pokopat će i mene. Neka mi Jahve uzvrati svakim zlom i nevoljom ako me što drugo, osim smrti, rastavi od tebe."
जहाँ तुम मरोगी, मैं भी वहीं मरूँगी और में वहीं दफनाई जाऊँगी। मैं यहोवा से याचना करती हूँ कि यदि मैं अपना वचन तोड़ूँ तो यहोवा मुझे दण्ड देः केवल मृत्यु ही हम दोनों को अलग कर सकती है।”
Videći gdje je tvrdo naumila da ide s njom, prestade je odvraćati.
नाओमी ने देखा कि रूत की उसके साथ चलने की प्रबल इच्छा है। इसलिए नाओमी ने उसके साथ बहस करना बन्द कर दिया।
Tako su zajedno išle dok ne dođoše u Betlehem. A kad dođoše u Betlehem, sav se grad uzbudi zbog njih. "Ma je li ovo Noemi?" - pitahu žene.
फिर नाओमी और रूत ने तब तक यात्रा की जब तक वे बेतलेहेम नहीं पहुँच गईं। जब दोनों स्त्रियाँ बेतलेहेम पहुँचीं तो सभी लोग बहुत उत्तेजित हुए। उन्होंने कहना आरम्भ किया, “क्या यह नाओमी है?”
A ona im odgovaraše: "Ne zovite me više Noemi nego me zovite Mara; jer me Šadaj gorčinom ispunio!
किन्तु नाओमी ने लोगों से कहा, “मुझे नाओमी मत कहो, मुझे मारा कहो। क्योंकि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने मेरे जीवन को बहुत दुःखी बना दिया है।
Odavde sam otišla punih ruku, a sad me Jahve vraća bez igdje ičega. Zašto me zovete Noemi kad Jahve posvjedoči protiv mene i Svemogući me u tugu zavi?"
जब मैं गई थी, मेरे पास वे सभी चीज़ें थीं जिन्हें मैं चाहती थी। किन्तु अब, यहोवा मुझे खाली हाथ घर लाया है। यहोवा ने मुझे दुःखी बनाया है अत: मुझे ‘प्रसन्न’ क्यों कहते हो? सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने मुझे बहुत अधिक कष्ट दिया है।”
Tako se vrati Noemi s Rutom Moapkom, snahom svojom, s Moapskih poljana. Stigle su u Betlehem baš kad je počela žetva ječma.
इस प्रकार नाओमी तथा उसकी पुत्रवधु रूत (मोआबी स्त्री) मोआब के पहाड़ी प्रदेश से लौटीं। ये दोनों स्त्रियाँ जौ की कटाई के समय यहूदा के बेतलेहेम में आईं।