Romans 4

Što ćemo dakle reći? Što je Abraham, otac naš, našao po tijelu?
तो फिर हम क्या कहें कि हमारे शारीरिक पिता इब्राहीम को इसमें क्या मिला?
Doista, ako je Abraham po djelima opravdan, ima se čime dičiti - ali ne pred Bogom.
क्योंकि यदि इब्राहीम को उसके कामों के कारण धर्मी ठहराया जाता है तो उसके गर्व करने की बात थी। किन्तु परमेश्वर के सामने वह वास्तव में गर्व नहीं कर सकता।
Ta što veli Pismo? Povjerova Abraham Bogu i uračuna mu se u pravednost.
पवित्र शास्त्र क्या कहता है? “इब्राहीम ने परमेश्वर में विश्वास किया और वह विश्वास उसके लिये धार्मिकता गिना गया।” []
Onomu tko radi ne računa se plaća kao milost, nego kao dug.
काम करने वाले को मज़दूरी देना कोई दान नहीं है, वह तो उसका अधिकार है।
Onomu tko ne radi, a vjeruje u Onoga koji opravdava bezbožnika, vjera se uračunava u pravednost,
किन्तु यदि कोई व्यक्ति काम करने की बजाय उस परमेश्वर में विश्वास करता है, जो पापी को भी छोड़ देता है, तो उसका विश्वास ही उसके धार्मिकता का कारण बन जाता है।
kao što i David blaženim proglašuje čovjeka kojemu Bog uračunava pravednost bez djela:
ऐसे ही दाऊद भी उसे धन्य मानता है जिसे कामों के आधार के बिना ही परमेश्वर धर्मी मानता है। वह जब कहता है:
Blaženi oni kojima je zločin otpušten, kojima je grijeh pokriven!
“धन्य हैं वे जिनके व्यवस्था रहित कामों को क्षमा मिली और जिनके पापों को ढक दिया गया!
Blago čovjeku komu Gospodin ne ubraja krivnju.
धन्य है वह पुरुष जिसके पापों को परमेश्वर ने गिना नहीं हैं!” भजन संहिता 32:1-2
Ide li dakle ovo blaženstvo samo obrezane ili i neobrezane? Ta velimo: Vjera se Abrahamu uračuna u pravednost.
तब क्या यह धन्यपन केवल उन्हीं के लिये है जिनका ख़तना हुआ है, या उनके लिए भी जिनका ख़तना नहीं हुआ। (हाँ, यह उन पर भी लागू होता है जिनका ख़तना नहीं हुआ) क्योंकि हमने कहा है इब्राहीम का विश्वास ही उसके लिये धार्मिकता गिना गया।
A kako mu se uračuna? Već obrezanu ili još neobrezanu? Ne obrezanu, nego neobrezanu!
तो यह कब गिना गया? जब उसका ख़तना हो चुका था या जब वह बिना ख़तने का था। नहीं ख़तना होने के बाद नहीं बल्कि ख़तना होने की स्थिति से पहले।
I znak obrezanja primi kao pečat pravednosti koju je po vjeri zadobio još neobrezan, da bude ocem svih vjernika: neobrezanih - te im se uračuna pravednost -
और फिर एक चिन्ह के रूप में उसने ख़तना ग्रहण किया। जो उस विश्वास के परिणामस्वरूप धार्मिकता की एक छाप थी जो उसने उस समय दर्शाया था जब उसका ख़तना नहीं हुआ था। इसलिए वह उन सभी का पिता है जो यद्यपि बिना ख़तने के हैं किन्तु विश्वासी है। (इसलिए वे भी धर्मी गिने जाएँगे)
i ocem obrezanih, ne onih koji su samo obrezani, nego onih koji uz to idu stopama vjere još neobrezana oca našeg Abrahama.
और वह उनका भी पिता है जिनका ख़तना हुआ है किन्तु जो हमारे पूर्वज इब्राहीम के विश्वास का जिसे उसने ख़तना होने से पहले प्रकट किया था, अनुसरण करते है।
Doista, obećanje da će biti baštinik svijeta nije Abrahamu ili njegovu potomstvu dano na temelju nekog zakona, nego na temelju pravednosti vjere.
इब्राहीम या उसके वंशजों को यह वचन कि वे संसार के उत्तराधिकारी होंगे, व्यवस्था से नहीं मिला था बल्कि उस धार्मिकता से मिला था जो विश्वास के द्वारा उत्पन्न होती है।
Jer ako su baštinici oni iz Zakona, prazna je vjera, jalovo obećanje.
यदि जो व्यवस्था को मानते है, वे जगत के उत्तराधिकारी हैं तो विश्वास का कोई अर्थ नहीं रहता और वचन भी बेकार हो जाता है।
Ta Zakon rađa gnjev; gdje pak nema Zakona, nema ni prekršaja.
लोगों द्वारा व्यवस्था का पालन नहीं किये जाने से परमेश्वर का क्रोध उपजता है किन्तु जहाँ व्यवस्था ही नहीं है वहाँ व्यवस्था का तोड़ना ही क्या?
Zato - zbog vjere da bude po milosti to obećanje zajamčeno svemu potomstvu, ne potomstvu samo po Zakonu, nego i po vjeri Abrahama, koji je otac svih nas -
इसलिए सिद्ध है कि परमेश्वर का वचन विश्वास का फल है और यह सेंतमेत में ही मिलता है। इस प्रकार उसका वचन इब्राहीम के सभी वंशजों के लिए सुनिश्चित है, न केवल उनके लिये जो व्यवस्था को मानते हैं बल्कि उन सब के लिये भी जो इब्राहीम के समान विश्वास रखते है। वह हम सब का पिता है।
kao što je pisano: Ocem mnoštva naroda ja te postavljam - pred Onim komu povjerova, pred Bogom koji oživljuje mrtve i zove da bude ono što nije.
शास्त्र बताता है, “मैंने तुझे (इब्राहीम) अनेक राष्ट्रों का पिता बनाया।” [] उस परमेश्वर की दृष्टि में वह इब्राहीम हमारा पिता है जिस पर उसका विश्वास है। परमेश्वर जो मरे हुए को जीवन देता है और जो नहीं है, जो अस्तित्व देता है।
U nadi protiv svake nade povjerova Abraham da postane ocem naroda mnogih po onom što je rečeno: Toliko će biti tvoje potomstvo.
सभी मानवीय आशाओं के विरुद्ध अपने मन में आशा सँजोये हुए इब्राहीम ने उसमें विश्वास किया, इसलिए वह कहे गये के अनुसार अनेक राष्ट्रों का पिता बना। “तेरे अनगिनत वंशज होंगे।” []
Nepokolebljivom vjerom promotri on tijelo svoje već obamrlo - bilo mu je blizu sto godina - i obamrlost krila Sarina.
अपने विश्वास को बिना डगमगाये और यह जानते हुए भी कि उसकी देह सौ साल की बूड़ी मरियल हो चुकी है और सारा बाँझ है,
Ali pred Božjim obećanjem nije nevjeran dvoumio, nego se vjerom ojačao davši slavu Bogu,
परमेश्वर के वचन में विश्वास बनाये रखा। इतना ही नहीं, विश्वास को और मज़बूत करते हुए परमेश्वर को महिमा दी।
posve uvjeren da on može učiniti što je obećao.
उसे पूरा भरोसा था कि परमेश्वर ने उसे जो वचन दिया है, उसे पूरा करने में वह पूरी तरह समर्थ है।
Zato mu se i uračuna u pravednost.
इसलिए, “यह विश्वास उसके लिये धार्मिकता गिना गया।” []
Ali nije samo za nj napisano: Uračuna mu se,
शास्त्र का यह वचन कि विश्वास उसके लिये धार्मिकता गिना गया, न केवल उसके लिये है,
nego i za nas kojima se ima uračunati, nama što vjerujemo u Onoga koji od mrtvih uskrisi Isusa, Gospodina našega,
बल्कि हमारे लिये भी है। परमेश्वर हमें, जो उसमें विश्वास रखते हैं, धार्मिकता स्वीकार करेगा। उसने हमारे प्रभु यीशु को फिर से जीवित किया।
koji je predan za opačine naše i uskrišen radi našeg opravdanja.
यीशु जिसे हमारे पापों के लिए मारे जाने को सौंपा गया और हमें धर्मी बनाने के लिए मरे हुओं में से पूनःजीवित किया गया।