Psalms 94

Bože osvetniče, Jahve, Bože osvetniče, pokaži se.
हे यहोवा, तू ही एक परमेश्वर है जो लोगों को दण्ड देता है। तू ही एक परमेश्वर है जो आता है और लोगों के लिये दण्ड लाता है।
Ustani ti što sudiš zemlju, po zasluzi plati oholima!
तू ही समूची धरती का न्यायकर्ता है। तू अभिमानी को वह दण्ड देता है जो उसे मिलना चाहिए।
Dokle će bezbošci, Jahve, dokle će se bezbošci hvastati?
हे यहोवा, दुष्ट जन कब तक मजे मारते रहेंगे उन बुरे कर्मो की जो उन्होंने किये हैं।
Dokle će brbljati, drsko govoriti, dokle će se bezakonici hvastati?
वे अपराधी कब तक डींग मारते रहेंगे उन बुरे कर्मो को जो उन्होंने किये हैं।
Tlače narod tvoj, Jahve, i baštinu tvoju pritišću;
हे यहोवा, वे लोग तेरे भक्तों को दु:ख देते हैं। वे तेरे भक्तों को सताया करते हैं।
kolju udovicu i pridošlicu, sirotama život oduzimlju
वे दुष्ट लोग विधवाओं और उन अतिथियों की जो उनके देश में ठहरे हैं, हत्या करते हैं। वे उन अनाथ बालकों की जिनके माता पिता नहीं हैं हत्या करते हैं।
i govore: "Jahve ne vidi! Ne opaža Bog Jakovljev!"
वे कहा करते हैं, यहोवा उनको बुरे काम करते हुए देख नहीं सकता। और कहते हैं, इस्राएल का परमेश्वर उन बातों को नहीं समझता है, जो घट रही हैं।
Shvatite, lude u narodu: bezumni, kad ćete se urazumiti?
अरे ओ दुष्ट जनों तुम बुद्धिहीन हो। तुम कब अपना पाठ सीखोगे? अरे ओ दुर्जनों तुम कितने मूर्ख हो! तुम्हें समझने का जतन करना चाहिए।
Onaj što uho zasadi da ne čuje? Koji stvori oko da ne vidi?
परमेश्वर ने हमारे कान बनाएँ हैं, और निश्चय ही उसके भी कान होंगे। सो वह उन बातों को सुन सकता है, जो घटिन हो रहीं हैं। परमेश्वर ने हमारी आँखें बनाई हैं, सो निश्चय ही उसकी भी आँख होंगी। सो वह उन बातों को देख सकता है, जो घटित हो रही है।
Onaj što odgaja narode da ne kazni - Onaj što ljude uči mudrosti?
परमेश्वर उन लोगों को अनुशासित करेगा। परमेश्वर उन लोगों को उन सभी बातों की शिक्षा देगा जो उन्हें करनी चाहिए।
Jahve poznaje namisli ljudske: one su isprazne.
सो जिन बातों को लोग सोच रहे हैं, परमेश्वर जानता है, और परमेश्वर यह जानता है कि लोग हवा की झोंके हैं।
Blago onom koga ti poučavaš, Jahve, i učiš Zakonu svojemu:
वह मनुष्य जिसको यहोवा सुधारता, अति प्रसन्न होगा। परमेश्वर उस व्यक्ति को खरी राह सिखायेगा।
da mu mir udijeliš od nesretnih dana, dok se grob kopa zlikovcu.
हे परमेश्वर, जब उस जन पर दु:ख आयेंगे तब तू उस जन को शांत होने में सहायक होगा। तू उसको शांत रहने में सहायता देगा जब तक दुष्ट लोग कब्र में नहीं रख दिये जायेंगे।
Jer neće Jahve odbaciti naroda svojega i svoje baštine neće napustiti;
यहोवा निज भक्तों को कभी नहीं त्यागेगा। वह बिन सहारे उसे रहने नहीं देगा।
jer će se pravo dosuditi pravednosti i za njom će ići svi čestiti srcem.
न्याय लौटेगा और अपने साथ निष्पक्षता लायेगा, और फिर लोग सच्चे होंगे और खरे बनेंगे।
Tko će ustati za me protiv zlotvora? Tko će se zauzeti za me protiv zločinaca?
मुझको दुष्टों के विरूद्ध युद्ध करने में किसी व्यक्ति ने सहारा नहीं दिया। कुकर्मियों के विरूद्ध युद्ध करने में किसी ने मेरा साथ नहीं दिया।
Da mi Jahve ne pomaže, brzo bih sišao u mjesto tišine.
यदि यहोवा मेरा सहायक नहीं होता, तो मुझे शब्द हीन (चुपचुप) होना पड़ता।
Čim pomislim: "Noga mi posrće", dobrota me tvoja, o Jahve, podupire.
मुझको पता है मैं गिरने को था, किन्तु यहोवा ने भक्तों को सहारा दिया।
Kad se skupe tjeskobe u srcu mome, tvoje mi utjehe dušu vesele.
मैं बहुत चिंतित और व्याकुल था, किन्तु यहोवा तूने मुझको चैन दिया और मुझको आनन्दित किया।
Zar je bezbožno sudište u savezu s tobom kad nevolje stvara pod izlikom zakona?
हे यहोवा, तू कुटिल न्यायाधीशों की सहायता नहीं करता। वे बुरे न्यायाधीश नियम का उपयोग लोगों का जीवन कठिन बनाने में करते हैं।
Nek' samo pritišću dušu pravednog, nek' osuđuju krv nedužnu:
वे न्यायाधीश सज्जनों पर प्रहार करते हैं। वे कहते हैं कि निर्दोष जन अपराधी हैं। और वे उनको मार डालते हैं।
Jahve mi je utvrda, Bog - hrid utočišta moga.
किन्तु यहोवा ऊँचे पर्वत पर मेरा सुरक्षास्थल है, परमेश्वर मेरी चट्टान और मेरा शरणस्थल है।
Platit će im bezakonje njihovo, njihovom će ih zloćom istrijebiti, istrijebit će ih Jahve, Bog naš.
परमेश्वर उन न्यायाधीशों को उनके बुरे कामों का दण्ड देगा। परमेश्वर उनको नष्ट कर देगा। क्योंकि उन्होंने पाप किया है। हमारा परमेश्वर यहोवा उन दुष्ट न्यायाधीशों को नष्ट कर देगा।