Psalms 14

Zborovođi. Davidov. Bezumnik reče u srcu: "Nema Boga." Pokvareni rade gadosti; nitko da čini dobro.
मूर्ख अपने मनमें कहता है, “परमेश्वर नहीं है।” मूर्ख जन तो ऐसे कार्य करते हैं जो भ्रष्ट और घृणित होते हैं। उनमें से कोई भी भले काम नहीं करता है।
Jahve s nebesa gleda na sinove ljudske da vidi ima li tko razuman Boga da traži.
यहोवा आकाश से नीचे लोगों को देखता है, कि कोई विवेकी जन उसे मिल जाये। विवेकी मनुष्य परमेश्वर की ओर सहायता पाने के लिये मुड़ता है।
No, svi skrenuše zajedno, svi se pokvariše: nitko da čini dobro - nikoga nema.
किन्तु परमेश्वर से मुड़ कर सभी दूर हो गये हैं। आपस में मिल कर सभी लोग पापी हो गये हैं। कोई भी जन अच्छे कर्म नहीं कर रहा है!
Neće li se urazumiti svi što bezakonje čine, koji proždiru narod moj kao da jedu kruha? Ne zazivlju ime Jahvino:
मेरे लोगों को दुष्टों ने नष्ट कर दिया है। वे दुर्जन परमेश्वर को नहीं जानते हैं। दुष्टों के पास खाने के लिये भरपूर भोजन है। ये जन यहोवा की उपासना नहीं करते।
jednom će drhtati od straha, jer je Bog s rodom pravednim.
ये दुष्ट मनुष्य निर्धन की सम्मति सुनना नहीं चाहते। ऐसा क्यों है? क्योंकि दीन जन तो परमेश्वर पर निर्भर है।
Želite razbiti nakane ubogog: Jahve je utočište njegovo.
किन्तु दुष्ट लोगों पर भय छा गया है। क्यों? क्योंकि परमेश्वर खरे लोगों के साथ है।
O neka dođe sa Siona spas Izraelu! Kad Jahve promijeni udes naroda svoga, klicat će Jakov, radovat se Izrael.
सिय्योन पर कौन जो इस्राएल को बचाता है? वह तो यहोवा है, जो इस्राएल की रक्षा करता है! यहोवा के लोगों को दूर ले जाया गया और उन्हें बलपूर्वक बन्दी बनाया गया। किन्तु यहोवा अपने भक्तों को वापस छुड़ा लायेगा। तब याकूब (इस्राएल) अति प्रसन्न होगा।