Joshua 14

Ovo je što su dobili u baštinu sinovi Izraelovi u zemlji kanaanskoj - što su im razdijelili u baštinu svećenik Eleazar i Jošua, sin Nunov, i glavari porodica izraelskih plemena.
याजक एलीआज़ार, नून के पुत्र यहोशू और इस्राएल के परिवार समूह के प्रमुखों ने निश्चय किया कि वे किस भूमि को किन लोगों को दें।
Ždrijebom su razdijelili baštinu, kao što je Jahve odredio preko Mojsija, među devet plemena i polovinu desetoga plemena.
यहोवा ने वह ढंग मूसा को बहुत पहले बता दिया था, जिस ढंग से वह चाहता था कि लोग अपनी भूमि चुनें। साढ़े नौ परिवार समूह के लोगों ने कौन सी भूमि वे पाएंगे इसका निश्चय करने के लिये गोटे डालीं।
Mojsije je odredio baštinu dvama plemenima i polovini desetog plemena s onu stranu Jordana, a levitima nije dao baštine među njima.
मूसा ने ढाई परिवार समूहों को उनकी भूमि उन्हें यरदन नदी के पूर्व में दे दी थी। किन्तु लेवी के परिवार समूह को अन्य लोगों की तरह कोई भी भूमि नहीं मिली।
Jer bijahu dva plemena sinova Josipovih: Manašeovo i Efrajimovo. A levitima nisu dali dijela u zemlji nego gradove za prebivanje i pašnjake za njihovu stoku i za blago njihovo.
बारह परिवार समूहों को अपनी निजी भूमि दी गई। यूसुफ के पुत्र दो परिवार समूहों—मनश्शे और एप्रैम में बँट गए थे और हर एक परिवार समूह ने कुछ भूमि प्राप्त की। किन्तु लेवी के परिवार समूह के लोगों को कोई भूमि नहीं दी गई। उनकों रहने के लिये कुछ नगर दिए गए थे और ये नगर प्रत्येक परिवार समूह की भूमि में थे। उन्हें जानवरों के लिए खेत भी दिये गये थे।
Kako je Jahve zapovjedio Mojsiju, tako su učinili sinovi Izraelovi pri diobi zemlje.
यहोवा ने मूसा को बता दिया था कि वह किस ढंग से इस्राएल के परिवार समूहों को भूमि दे। इस्राएल के लोगों ने उसी ढंग से भूमि को बाँटा, जिस ढंग से बाँटने के लिये यहोवा का आदेश था।
Sinovi Judini pristupe k Jošui u Gilgalu, a Kaleb, sin Jefuneov, Kenižanin, reče mu: "Ti znaš što je Jahve rekao Mojsiju, čovjeku Božjem, za mene i za tebe u Kadeš Barnei.
एक दिन यहूदा परिवार समूह के लोग गिलगाल में यहोशू के पास गए। उन लोगों में कनजी यपुन्ने का पुत्र कालेब था। कालेब ने यहोशू से कहा, “कादेशबर्ने में यहोवा ने जो बातें कही थीं। तुम्हें याद है। यहोवा अपने सेवक मूसा से बातें कर रहा था। यहोवा तुम्हारे और हमारे बारे में बातें कर रहा था।
Bilo mi je četrdeset godina kad me posla Mojsije, sluga Jahvin, iz Kadeš Barnee da uhodim zemlju. I donio sam mu izvješće kako sam najbolje znao.
यहोवा के सेवक मूसा ने मुझे उस प्रदेश की जाँच के लिये भेजा जहाँ हम लोग जा रहे थे। उस समय मैं चालीस वर्ष का था। जब मैं लौटा तो मूसा को मैंने वह बताया, जो मैं उस प्रदेश के बारे में सोचता था।
Braća koja su pošla sa mnom uplašila su srce naroda, ali sam ja vršio volju Jahve, Boga svojega.
किन्तु जो अन्य व्यक्ति मेरे साथ गए थे उन्होंने उनसे ऐसी बातें कीं जिससे लोग डर गए। किन्तु मैं ठीक—ठीक विश्वास कर रहा था, कि यहोवा हम लोगों को वह देश लेने देगा।
I onoga se dana zakle Mojsije: 'Zemlja kojom je stupala noga tvoja pripast će tebi i sinovima tvojim u vječnu baštinu, jer si vršio volju Jahve, Boga mojega.'
इसलिए मूसा ने वचन दिया, ‘जिस देश में तुम गए थे वह तुम्हारा होगा। वह प्रदेश सदैव तुम्हारे बच्चों का रहेगा। मैं वह प्रदेश तुम्हें दूँगा, क्योंकि तुमने यहोवा मेरे परमेश्वर पर पूरा विश्वास किया है।’
I vidiš, Jahve me sačuvao u životu, kao što je rekao. Već je prošlo četrdeset i pet godina kako je Jahve to obećao Mojsiju, dok je Izrael još išao pustinjom; sada mi je osamdeset i pet godina,
“अब, सोचो कि उस समय से यहोवा ने जैसा कहा था उसी प्रकार मुझे पैंतालीस वर्ष तक जीवित रखा है। उस समय हम सब मरुभूमि में भटकते रहे। अब, मैं पचासी वर्ष का हो गया हूँ।
ali sam još i danas snažan kao što sam bio onoga dana kad me Mojsije poslao kao uhodu. Kao nekoć, i sada je moja snaga u meni, za borbu, da odem i da se vratim.
मैं अब भी उतना ही शक्तिशाली हूँ जितना शक्तिशाली मैं उस समय था, जब मूसा ने मुझे भेजा था। मैं उन दिनों की तरह अब भी युद्ध करने को तैयार हूँ।
Daj mi sada ovo gorje, koje mi je Jahve obećao onoga dana. Sam si čuo onoga dana. Ondje su Anakovci, a i gradovi su im veliki i tvrdi. Ako je Jahve sa mnom, protjerat ću ih, kako je to obećao Jahve."
इसलिये वह पहाड़ी प्रदेश मुझको दे दो जिसे यहोवा ने बहुत पहले उस दिन मुझे देने का वचन दिया था। उस समय तुमको पता चला था कि वहाँ शक्तिशाली अनाकी लोग रहते हैं और नगर बहुत बड़े और अच्छी प्रकार सुरक्षित थे। किन्तु अब संभव है, यहोवा मेरे साथ है और मैं उस प्रदेश को वैसे ही ले सकूँ जैसा यहोवा ने कहा है।”
Tada ga Jošua blagoslovi i dade Kalebu, sinu Jefuneovu, Hebron u baštinu.
यहोशू ने यपुन्ने के पुत्र कालेब को आशीर्वाद दिया। यहोशू ने हेब्रोन नगर को उसके अधिकार में दे दिया
Hebron je pripao u baštinu Kalebu, sinu Jefuneovu, Kenižaninu, sve do danas, jer je Kaleb vršio volju Jahve, Boga Izraelova.
और वह नगर अब भी कनजी यपुन्ने के पुत्र कालेब के परिवार का है। वह प्रदेश अब तक उसके लोगों का है क्योंकि, उसने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की आज्ञा मानी और उस पर पूर्ण विश्वास किया।
Hebron se prije zvao Kirjat Arba; a Arba bijaše velik čovjek među Anakovcima. I počinu zemlja od rata.
पहले इस नगर का नाम किर्यतर्बा था। नगर का नाम अनाकी लोगों के महानतम अर्बा नामक व्यक्ति के नाम पर रखा गया था। इसके बाद, उस देश में शान्ति रही।