Joshua 11

Kad je sve to čuo Jabin, kralj od Hasora, obavijesti Jobaba, kralja od Madona, i kralja od Šimrona, i kralja od Akšafa,
हासोर के राजा, याबीन ने जो कुछ हुआ उसके बारे में सुना। इसलिए उसने कई राजाओं की सेनाओं को एक साथ बुलाने का निर्णय लिया। याबीन ने मादोन के राजा योबाब, शिम्रोन के राजा, अक्षाप के राजा और
i kraljeve na sjeveru, u Gorju, i u Arabi južno od Kinereta, i u Šefeli, i na uzvišicama Dora prema moru;
उत्तर के पहाड़ी एवं मरुभूमि प्रदेश के सभी राजाओं के पास सन्देश भेजा। याबीन ने किन्नेरेत के राजा, नेगेव और पश्चिमी नीची पहाड़ियों के राजाओं को सन्देश भेजा। याबीन ने पश्चिम में नफोथ दोर के राजा को भी सन्देश भेजा।
Kanaance na istoku i zapadu, Amorejce, Hetite, Perižane i Jebusejce u planinama, Hivijce pod Hermonom u zemlji Mispi.
याबीन ने पूर्व और पश्चिम के कनानी लोगों के राजाओं के पास सन्देश भेजा। उसने पहाड़ी प्रदेशों में रहने वाले एमोरी, हित्तियों, परिज्जियों और यबूसियों के पास सन्देश भेजा। उसने मिस्पा क्षेत्र के हेर्मोन पहाड़ के नीचे रहने वाले हिव्वी लोगों को भी सन्देश भेजा।
Svi oni izađu sa svim svojim četama, s mnoštvom što ga bijaše kao pijeska na obali morskoj i s mnogim konjima i kolima.
इसलिये इन सभी राजाओं की सेनायें एक साथ आईं। वहाँ अनेक योद्धा, घोड़े और रथ थे। वह अत्यन्त विशाल सेना थी, वह ऐसी दिखाई पड़ती थी मानों उसमें इतने सैनिक थे जितने समुद्र तट पर बालू के कण।
Udruže se, dakle, svi ti kraljevi i utabore se zajedno na vodama Meroma da se bore protiv Izraela.
ये सभी राजा छोटी नदी मेरोम के निकट इकट्ठे हुए। उन्होंने अपनी सेवाओं को एक डेरे में एकत्र किया। उन्होंने इस्राएल के विरुद्ध युद्ध करने की योजना बनाई।
Tada Jahve reče Jošui: "Ne boj se njih, jer ću sutra u ovo doba učiniti te će svi biti pobijeni pred Izraelom; konje njihove osakati, a bojna im kola ognjem spali."
तब यहोवा ने यहोशू से कहा, “उस सेना से डरो नहीं। कल इसी समय, मैं तुम्हें उनको हराने दूँगा। तुम उन सभी को मार डालोगे। तुम घोड़ों की टांगें काट डालोगे और उनके सारे रथों को जला डालोगे।”
Jošua povede na njih sve svoje ratnike, iznenada ih napade na vodama Meroma i udari na njih.
यहोशू और उसकी पूरी सेना ने अचानक आक्रमण करके उन्हें चौंका दिया। उन्होंने मेरोम नदी पर शत्रु पर आक्रमण किया।
I Jahve ih dade u ruke Izraelcima te ih oni pobiše i protjeraše sve do Velikog Sidona i do Misrefot Majima i do ravnice Mispe na istoku; i poraziše ih tako te nitko ne preživje.
यहोवा ने इस्राएलयों को उन्हें हराने दिया। इस्राएल की सेना ने उनको हराया और उनका पूर्व में वृहत्तर सीदोन, मिस्रपोत—मैम और मिस्पा की घाटी तक पीछा किया। इस्राएल की सेना उनसे तब तक युद्ध करती रही जब तक शत्रुओं में से कोई भी व्यक्ति जीवित न बचा।
Jošua učini kako mu je Jahve zapovjedio: konje im osakati, a kola im ognjem spali.
यहोशू ने वही किया जो यहोवा ने कहा था कि वह करेगा अर्थात् यहोशू ने उनके घोड़ों की टांगें काटीं और उनके रथों को जलाया।
U to se vrijeme vrati Jošua i zauze Hasor, a njegova kralja pogubi mačem. Hasor je nekoć bio glavni grad svima tim kraljevstvima.
तब यहोशू लौटा और हासोर नगर पर अधिकार किया। यहोशू ने हासोर के राजा को मार डाला। (हासोर उन सभी राज्यों में प्रमुख था जो इस्राएल के विरुद्ध लड़े थे।)
Pobili su sve oštricom mača, izvršujući "herem", kletvu. Ne ostade ništa živo, a Hasor spališe ognjem.
इस्राएल की सेना ने उस नगर के हर एक को मार डाला। उन्होंने सभी लोगों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वहाँ कुछ भी जीवित नहीं रहने दिया गया। तब उन्होंने नगर को जला दिया।
Sve gradove onih kraljeva pokori Jošua i pobi kraljeve oštricom mača, izvršujući "herem", kletvu, kao što je bio zapovjedio Mojsije, sluga Jahvin.
यहोशू ने इन सभी नगरों पर अधिकार किया। उसने उनके सभी राजाओं को मार डाला। यहोशू ने इन नगरों की हर एक चीज़ को पूरी तरह नष्ट कर दिया। उसने यह यहोवा के सेवक मूसा ने जैसा आदेश दिया था वैसा ही किया।
Od ostalih gradova koji se dizahu na svojim brežuljcima Izraelci nisu spalili ni jednoga, osim Hasora, koji spali Jošua.
किन्तु इस्राएल की सेना ने किसी भी ऐसे नगर को नहीं जलाया जो पहाड़ी पर बना था। उन्होंने पहाड़ी पर बने एकमात्र हासोर नगर को ही जलाया। यह वह नगर था, जिसे यहोशू ने जलाया।
Sav plijen iz tih gradova i stoku razdijeliše sinovi Izraelovi među sobom, a sve ljude pobiše oštricom mača, istrijebiše ih i ni žive duše ne ostade.
इस्राएल के लोगों ने वे सभी चीज़ें अपने पास रखीं, जो उन्हें उन नगरों में मिलीं। उन्होंने उन जानवरों को अपने पास रखा, जो उन्हें नगर में मिले। किन्तु उन्होंने वहाँ के सभी लोगों को मार डाला। उन्होंने किसी व्यक्ति को जीवित नहीं छोड़ा।
Sve što Jahve bijaše zapovjedio svome sluzi Mojsiju, zapovjedio je Mojsije Jošui, a Jošua sve izvršio, ne izostavivši ništa od svega što Jahve bijaše zapovjedio Mojsiju.
यहोवा ने बहुत पहले अपने सेवक मूसा को यह करने का आदेश दिया था। तब मूसा ने यहोशू को यह करने का आदेश दिया था। इस प्रकार यहोशू ने यहोवा की आज्ञा पूरी की। यहोशू ने वही सब किया, जो मूसा को यहोवा का आदेश था।
Tako je Jošua zauzeo svu zemlju: Gorje, sav Negeb i svu zemlju Gošen, Šefelu, Arabu, Izraelsko gorje i njegove brežuljke,
इस प्रकार यहोशू ने इस पूरे देश के सभी लोगों को पराजित किया। पहाड़ी प्रदेश, नेगेव—क्षेत्र, सारा गोशेन क्षेत्र, पश्चिमी नीची पहाड़ियों का प्रदेश, यरदन घाटी, इस्राएल के पर्वत और उनके निकट की पहाड़ियों पर उसका अधिकार हो गया था।
od gore Halaka, koja se diže prema Seiru, pa do Baal Gada, u ravnici libanonskoj pod gorom Hermonom; zarobio je sve njihove kraljeve, pobio ih i pogubio.
यहोशू का अधिकार सेईर के निकट हालाक पर्वत से लेकर हेर्मोन पर्वत के नीचे लबानोन की घाटी मे बालगाद तक के प्रदेश पर हो गया था।
Dugo je vremena ratovao Jošua s tim kraljevima.
यहोशू उन राजाओं से कई वर्ष लड़ा।
Nije bilo ni jednoga grada koji je sklopio mir s sinovima Izraelovim, osim Hivijaca, koji su živjeli u Gibeonu: sve ih zauzeše ratom.
उस पूरे देश में केवल एक नगर ने शान्ति—सन्धि की । वह हिव्वी लोगों का नगर गिबोन था। सभी अन्य नगर युद्ध में पराजित हुए।
Jahve im bijaše otvrdnuo srca te su izašli u boj protiv Izraela i pali pod "herem", kletvu bez smilovanja, da budu istrijebljeni, kako je to Jahve bio zapovjedio Mojsiju.
यहोवा चाहता था कि वे लोग सोचें कि वे शक्तिशाली थे। तब वे इस्राएल के विरुद्ध लड़ेंगे। इस प्रकार वे उन्हें बिना दया के नष्ट कर सकते थे। वह उन्हें उस तरह नष्ट कर सकता था, जिस तरह यहोवा ने मूसा को करने का आदेश दिया था।
U ono vrijeme dođe Jošua i istrijebi Anakovce iz Gorja, iz Hebrona, iz Debira, iz Anaba, iz svega gorja Judina i iz svega gorja Izraelova: predade ih "heremu", uništenju, njih i sve njihove gradove.
अनाकी लोग हेब्रोन, दबीर, अनाब और यहूदा और इस्राएल के क्षेत्रों के पहाड़ी प्रदेश में रहते थे। यहोशू इन अनाकी लोगों के विरुद्ध लड़ा। यहोशू ने इन लोगों और इनके नगरों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।
Tako ne ostade nijedan Anakovac u svoj zemlji sinova Izraelovih, osim u Gazi, u Gatu i Ašdodu.
वहाँ कोई भी अनाकी व्यक्ति इस्राएल में जीवित न छोड़ा गया। जो अनाकी लोग जीवित छोड़ दिये गये थे, वे अज्जा, गत और अशदोद में थे।
Jošua zauze svu zemlju, kao što je Jahve bio rekao Mojsiju, i dade je u baštinu Izraelu podijelivši je po plemenima. I konačno zemlja počinu od rata.
यहोशू ने पूरे इस्राएल प्रदेश पर अधिकार कर लिया। इस बात को यहोवा ने मूसा से बहुत पहले ही कह दिया। यहोवा ने वह देश इस्राएल को इसलिए दिया क्योंकि उसने इसके लिये वचन दिया था। तब यहोशू ने इस्राएल के परिवार समूहों में उस प्रदेश को बाँटा तब युद्ध बन्द हुआ और अन्तिम रूप में शान्ति स्थापित हो गई।