Job 32

Ona tri čovjeka prestadoše Jobu odgovarati, jer je on sebe smatrao nevinim.
फिर अय्यूब के तीनों मित्रों ने अय्यूब को उत्तर देने का प्रयत्न करना छोड़ दिया। क्योंकि अय्यूब निश्चय के साथ यह मानता था कि वह स्वयं सचमुच दोष रहित हैं।
Nato se rasrdi Elihu, sin Barakeelov, iz Buza, od plemena Ramova: planu gnjevom na Joba zato što je sebe držao pravednim pred Bogom;
वहाँ एलीहू नाम का एक व्यक्ति भी था। एलीहू बारकेल का पुत्र था। बारकेल बुज़ नाम के एक व्यक्ति के वंशज था। एलीहू राम के परिवार से था। एलीहू को अय्यूब पर बहुत क्रोध आया क्योंकि अय्यूब कह रहा था कि वह स्वयं नेक है और वह परमेश्वर पर दोष लगा रहा था।
a planu gnjevom i na tri njegova prijatelja jer nisu više našli ništa što bi odgovorili te su tako Boga osudili.
एलीहू अय्यूब के तीनों मित्रों से भी नाराज़ था क्योंकि वे तीनों ही अय्यूब के प्रश्नों का युक्ति संगत उत्तर नहीं दे पाये थे और अय्यूब को ही दोषी बता रहे थे। इससे तो फिर ऐसा लगा कि जैसे परमेश्वर ही दोषी था।
Dok su oni govorili s Jobom, Elihu je šutio, jer su oni bili stariji od njega.
वहाँ जो लोग थे उनमें एलीहू सबसे छोटा था इसलिए वह तब तक बाट जोहता रहा जब तक हर कोई अपनी अपनी बात पूरी नहीं कर चुका। तब उसने सोचा कि अब वह बोलना शुरु कर सकता हैं।
Ali kad vidje da ona tri čovjeka nisu više imala odgovora u ustima, planu od srdžbe.
एलीहू ने जब यह देखा कि अय्यूब के तीनों मित्रों के पास कहने को और कुछ नहीं है तो उसे बहुत क्रोध आया।
I progovorivši, Elihu, sin Barakeelov, iz Buza, reče: "Po godinama svojim još mlad sam ja, a u duboku vi ste ušli starost; bojažljivo se zato ja ustezah znanje svoje pokazati pred vama.
सो एलीहू ने अपनी बात कहना शुरु किया। वह बोला: “मैं छोटा हूँ और तुम लोग मुझसे बड़े हो, मैं इसलिये तुमको वह बताने में डरता था जो मैं सोचता हूँ।
Mišljah u sebi: 'Govorit će starost, mnoge godine pokazat će mudrost.'
मैंने मन में सोचा कि बड़े को पहले बोलना चाहिये, और जो आयु में बड़े है उनको अपने ज्ञान को बाँटना चाहिये।
Uistinu, dah neki u ljudima, duh Svesilnog mudrim čini čovjeka.
किन्तु व्यक्ति में परमेश्वर की आत्मा बुद्धि देती है और सर्वशक्तिशाली परमेश्वर का प्राण व्यक्ति को ज्ञान देता है।
Dob poodmakla ne daje mudrosti a niti starost pravednosti uči.
आयु में बड़े व्यक्ति ही नहीं ज्ञानी होते है। क्या बस बड़ी उम्र के लोग ही यह जानते हैं कि उचित क्या है?
Zato vas molim, poslušajte mene da vam i ja znanje svoje izložim.
“सो इसलिये मैं एलीहू जो कुछ मैं जानता हूँ। तुम मेरी बात सुनों मैं तुम को बताता हूँ कि मैं क्या सोचता हूँ।
S pažnjom sam vaše besjede pratio i razloge sam vaše saslušao dok ste tražili što ćete kazati.
जब तक तुम लोग बोलते रहे, मैंने धैर्य से प्रतिक्षा की, मैंने तुम्हारे तर्क सुने जिनको तुमने व्यक्त किया था, जो तुमने चुन चुन कर अय्यूब से कहे।
Na vama moja sva bijaše pažnja, al' ne bi nikog da Joba pobije ni da mu od vas tko riječ opovrgne.
जब तुम मार्मिक शब्दों से जतन कर रहे थे, अय्यूब को उत्तर देने का तो मैं ध्यान से सुनता रहा। किन्तु तुम तीनों ही यह प्रमाणित नहीं कर पाये कि अय्यूब बुरा है। तुममें से किसी ने भी अय्यूब के तर्को का उत्तर नहीं दिया।
Nemojte reći: 'Na mudrost smo naišli! Bog će ga pobit jer čovjek ne može.'
तुम तीनों ही लोगों को यही नहीं कहना चाहिये था कि तुमने ज्ञान को प्राप्त कर लिया है। लोग नहीं, परमेश्वर निश्चय ही अय्यूब के तर्को का उत्तर देगा।
Nije meni on besjedu upravio: odvratit mu neću vašim riječima.
किन्तु अय्यूब मेरे विरोध में नहीं बोल रहा था, इसलिये मैं उन तर्को का प्रयोग नहीं करुँगा जिसका प्रयोग तुम तीनों ने किया था।
Poraženi, otpovrgnut ne mogu, riječi zapeše u grlu njihovu.
“अय्यूब, तेरे तीनो ही मित्र असमंजस में पड़ें हैं, उनके पास कुछ भी और कहने को नहीं हैं, उनके पास और अधिक उत्तर नहीं हैं।
Čekao sam! Al', gle, oni ne zbore. Umukoše, ni riječ više da kažu!
ये तीनों लोग यहाँ चुप खड़े हैं और उनके पास उत्तर नहीं है। सो क्या अभी भी मुझको प्रतिक्षा करनी होगी?
Na meni je da progovorim sada, znanje ću svoje i ja izložiti.
नहीं! मैं भी निज उत्तर दूँगा। मैं भी बताऊँगा तुम को कि मैं क्या सोचता हूँ।
Riječi mnoge u meni naviru dok iznutra moj duh mene nagoni.
क्योंकि मेरे पास सहने को बहुत है मेरे भीतर जो आत्मा है, वह मुझको बोलने को विवश करती है।
Gle, nutrina mi je k'o mošt zatvoren, k'o nova će se raspući mješina.
मैं अपने भीतर ऐसी दाखमधु सा हूँ, जो शीघ्र ही बाहर उफन जाने को है। मैं उस नयी दाखमधु मशक जैसा हूँ जो शीघ्र ही फटने को है।
Da mi odlane, govorit ću stoga, otvorit ću usne i odvratit' vama.
सो निश्चय ही मुझे बोलना चाहिये, तभी मुझे अच्छा लगेगा। अपना मुख मुझे खोलना चाहिये और मुझे अय्यूब की शिकायतों का उत्तर देना चाहिये।
Nijednoj strani priklonit se neću niti laskat ja namjeravam kome.
इस बहस में मैं किसी भी व्यक्ति का पक्ष नहीं लूँगा और मैं किसी का खुशामद नहीं करुँगा।
Laskati ja ne umijem nikako, jer smjesta bi me Tvorac moj smaknuo.
मैं नहीं जानता हूँ कि कैसे किसी व्यक्ति की खुशामद की जाती है। यदि मैं किसी व्यक्ति की खुशामद करना जानता तो शीघ्र ही परमेश्वर मुझको दण्ड देता।