Job 23

Job progovori i reče:
फिर अय्यूब ने उत्तर देते हुये कहा:
"Zar mi je i danas tužaljka buntovna? Teška mu ruka iz mene vapaj budi:
“मैं आज भी बुरी तरह शिकायत करता हूँ कि परमेश्वर मुझे कड़ा दण्ड दे रहा है, इसलिये मैं शिकायत करता रहता हूँ।
o, kada bih znao kako ću ga naći, do njegova kako doprijeti prijestolja,
काश! मैं यह जान पाता कि उसे कहाँ खोजूँ! काश! मैं जान पाता की परमेश्वर के पास कैसे जाऊँ!
pred njim parnicu bih svoju razložio, iz mojih bi usta navrli dokazi.
मैं अपनी कथा परमेश्वर को सुनाता, मेरा मुँह युक्तियों से भरा होता यह दर्शाने को कि मैं निर्दोष हूँ।
Rad bih znati što bi meni odvratio i razumjeti riječ što bi je rekao!
मैं यह जानना चाहता हूँ कि परमेश्वर कैसे मेरे तर्को का उत्तर देता है, तब मैं परमेश्वर के उत्तर समझ पाता।
Zar mu treba snage velike za raspru? Ne, dosta bi bilo da me on sasluša.
क्या परमेश्वर अपनी महाशक्ति के साथ मेरे विरुद्ध होता नहीं! वह मेरी सुनेगा।
U protivniku bi vidio pravedna, i parnica moja tad bi pobijedila.
मैं एक नेक व्यक्ति हूँ। परमेश्वर मुझे अपनी कहानी को कहने देगा, तब मेरा न्यायकर्ता परमेश्वर मुझे मुक्त कर देगा।
Na istok krenem li, naći ga ne mogu; pođem li na zapad, ne razabirem ga.
“किन्तु यदि मैं पूरब को जाऊँ तो परमेश्वर वहाँ नहीं है और यदि मैं पश्चिम को जाऊँ, तो भी परमेश्वर मुझे नहीं दिखता है।
Ištem na sjeveru, al' ga ne opažam; nevidljiv je ako se k jugu okrenem.
परमेश्वर जब उत्तर में क्रियाशील रहता है तो मैं उसे देख नहीं पाता हूँ। जब परमेश्वर दक्षिण को मुड़ता है, तो भी वह मुझको नहीं दिखता है।
Pa ipak, on dobro zna put kojim kročim! Neka me kuša: čist k'o zlato ću izići!
किन्तु परमेश्वर मेरे हर चरण को देखता है, जिसको मैं उठाता हूँ। जब वह मेरी परीक्षा ले चुकेगा तो वह देखेगा कि मुझमें कुछ भी बुरा नहीं है, वह देखेगा कि मैं खरे सोने सा हूँ।
Noga mi se stopa njegovih držala, putem sam njegovim išao ne skrećuć';
परमेश्वर जिस को चाहता है मैं सदा उस पर चला हूँ, मैं कभी भी परमेश्वर की राह पर चलने से नहीं मुड़ा।
slušao sam nalog njegovih usana, pohranih mu riječi u grudima svojim.
मैं सदा वही बात करता हूँ जिनकी आशा परमेश्वर देता है। मैंने अपने मुख के भोजन से अधिक परमेश्वर के मुख के शब्दों से प्रेम किया है।
Al' htjedne li štogod, tko će ga odvratit'? Što zaželi dušom, to će ispuniti.
“किन्तु परमेश्वर कभी नहीं बदलता। कोई भी व्यक्ति उसके विरुद्ध खड़ा नहीं रह सकता है। परमेश्वर जो भी चाहता है, करता है।
Izvršit će što je dosudio meni, kao i sve drugo što je odlučio!
परमेश्वर ने जो भी योजना मेरे विरोध में बना ली है वही करेगा, उसके पास मेरे लिये और भी बहुत सारी योजनायें है।
Zbog toga pred njime sav ustravljen ja sam, i što više mislim, jače strah me hvata.
मैं इसलिये डरता हूँ, जब इन सब बातों के बारे में सोचता हूँ। इसलिये परमेश्वर मुझको भयभीत करता है।
U komade Bog mi je srce smrvio, užasom me svega prožeo Svesilni,
परमेश्वर मेरे हृदय को दुर्बल करता है और मेरी हिम्मत टूटती है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर मुझको भयभीत करता है।
premda nisam ni u tminama propao, ni u mraku što je lice moje zastro.
यद्यपि मेरा मुख सघन अंधकार ढकता है तो भी अंधकार मुझे चुप नहीं कर सकता है।