Job 12

Job progovori i reče:
फिर अय्यूब ने सोपर को उत्तर दिया:
"Uistinu, vi ste cvijet naroda, sa vama će izumrijeti mudrost.
“निःसन्देह तुम सोचते हो कि मात्र तुम ही लोग बुद्धिमान हो, तुम सोचते हो कि जब तुम मरोगे तो विवेक मर जायेगा तुम्हारे साथ।
Al' i ja znam k'o i vi misliti, ni u čemu od vas gori nisam: tko za stvari takve ne bi znao?
किन्तु तुम्हारे जितनी मेरी बुद्धि भी उत्तम है, मैं तुम से कुछ घट कर नहीं हूँ। ऐसी बातों को जैसी तुम कहते हो, हर कोई जानता है।
Prijateljima sam svojim ja na podsmijeh što zazivam Boga da mi odgovori! Na podsmijeh ja sam - pravednik neporočan!
“अब मेरे मित्र मेरी हँसी उड़ाते हैं, वह कहते है: ‘हाँ, वह परमेश्वर से विनती किया करता था, और वह उसे उत्तर देता था। इसलिए यह सब बुरी बातें उसके साथ घटित हो रही है।’ यद्यपि मैं दोषरहित और खरा हूँ, लेकिन वे मेरी हँसी उड़ाते हैं।
Prezirat' je nesretnika - sretni misle, udariti treba onog što posrće!
ऐसे लोग जिन पर विपदा नहीं पड़ी, विपदाग्रस्त लोगों की हँसी किया करते हैं। ऐसे लोग गिरते हुये व्यक्ति को धक्का दिया करते हैं।
Dotle su na miru šatori pljačkaša, izazivači Boga žive bezbrižno kao da Boga u šaci svojoj drže!
डाकुओं के डेरे निश्चिंत रहते हैं, ऐसे लोग जो परमेश्वर को रुष्ट करते हैं, शांति से रहते हैं। स्वयं अपने बल को वह अपना परमेश्वर मानते हैं।
Ali pitaj zvijeri, i poučit će te; ptice nebeske pitaj, i razjasnit će ti.
“चाहे तू पशु से पूछ कर देख, वे तुझे सिखादेंगे, अथवा हवा के पक्षियों से पूछ वे तुझे बता देंगे।
Gušteri zemlje to će ti protumačit', ribe u moru ispripovjedit će ti.
अथवा तू धरती से पूछ ले वह तुझको सिखा देगी या सागर की मछलियों को अपना ज्ञान तुझे बताने दे।
Od stvorenja sviju, koje ne bi znalo da je sve to Božja ruka učinila?!
हर कोई जानता है कि परमेश्वर ने इन सब वस्तुओं को रचा है।
U ruci mu leži život svakog bića i dah životvorni svakog ljudskog tijela.
हर जीवित पशु और हर एक प्राणी जो साँस लेता है, परमेश्वर की शक्ति के अधीन है।
Zar uhom mi ne sudimo besjedu k'o što kušamo nepcem okus jela?
जैसे जीभ भोजन का स्वाद चखती है, वैसी ही कानों को शब्दों को परखना भाता है।
Sjedine mudrost donose čovjeku, a s vijekom dugim umnost mu dolazi.
हम कहते है, “ऐसे ही बूढ़ों के पास विवेक रहता है और लम्बी आयु समझ बूझ देती है।”
Ali u Njemu mudrost je i snaga, u Njemu savjet je i sva razumnost.
विवेक और सामर्थ्य परमेश्वर के साथ रहते है, सम्मत्ति और सूझ—बूझ उसी की ही होती है।
Što razgradi, sagradit neće nitko, kog zatvori, nitko ne oslobađa.
यदि परमेश्वर किसी वस्तु को ढा गिराये तो, फिर लोग उसे नहीं बना सकते। यदि परमेश्वर किसी व्यक्ति को बन्दी बनाये, तो लोग उसे मुक्त नहीं कर सकते।
Ustavi li vodu, suša nastaje; pusti li je, svu zemlju ispremetne.
यदि परमेश्वर वर्षा को रोके तो धरती सूख जायेगी। यदि परमेश्वर वर्षा को छूट दे दे, तो वह धरती पर बाढ़ ले आयेगी।
Jer u njemu je snaga i sva mudrost, njegov je prevareni i varalica.
परमेश्वर समर्थ है और वह सदा विजयी होता है। वह व्यक्ति जो छलता है और वह व्यक्ति जो छला जाता है दोनो परमेश्वर के हैं।
On savjetnike lišava razbora, suce pametne udara bezumljem.
परमेश्वर मन्त्रियों को बुद्धि से वंचित कर देता है, और वह प्रमुखों को ऐसा बना देता है कि वे मूर्ख जनों जैसा व्यवहार करने लगते हैं।
On otpasuje pojas kraljevima i užetom im vezuje bokove.
राजा बन्दियों पर जंजीर डालते हैं किन्तु उन्हें परमेश्वर खोल देता है। फिर परमेश्वर उन राजाओं पर एक कमरबन्द बांध देता है।
On bosonoge tjera svećenike i mogućnike sa vlasti obara.
परमेश्वर याजकों को बन्दी बना कर, पद से हटाता है और तुच्छ बना कर ले जाता है। वह बलि और शक्तिशाली लोगों को शक्तिहीन कर देता है।
On diže riječ iz usta rječitima i starcima pravo rasuđivanje.
परमेश्वर विश्वासपात्र सलाह देनेवाले को चुप करा देता है। वह वृद्ध लोगों का विवेक छीन लेता है।
On sasiplje prezir po plemićima i junacima bedra raspasuje.
परमेश्वर महत्वपूर्ण हाकिमों पर घृणा उंडेल देता है। वह शासकों की शक्ति छीन लिया करता है।
On dubinama razotkriva tmine i sjenu smrtnu na svjetlo izvodi.
परमेश्वर गहन अंधकार से रहस्यपूर्ण सत्य को प्रगट करता है। ऐसे स्थानों में जहाँ मृत्यु सा अंधेरा है वह प्रकाश भेजता है।
On diže narod pa ga uništava, umnoži ga a potom iskorijeni.
परमेश्वर राष्ट्रों को विशाल और शक्तिशाली होने देता है, और फिर उनको वह नष्ट कर डालता है। वह राष्ट्रों को विकसित कर विशाल बनने देता है, फिर उनके लोगों को वह तितर—बितर कर देता है।
On zaluđuje vladare naroda te po bespuću lutaju pustinjskom
परमेश्वर धरती के प्रमुखों को मूर्ख बना देता है, और उन्हें नासमझ बना देता है। वह उनको मरुभूमि में जहाँ कोई राह नहीं भटकने को भेज देता है।
i pipaju u tmini bez svjetlosti glavinjajući poput pijanaca.
वे प्रमुख अंधकार के बीच टटोलते हैं, कोई भी प्रकाश उनके पास नहीं होता है। परमेश्वर उनको ऐसे चलाता है, जैसे पी कर धुत्त हुये लोग चलते हैं।