Jeremiah 44

Riječ koja se javi Jeremiji za sve Judejce što življahu u zemlji egipatskoj, što življahu u Migdolu, u Tafnisu, u Memfisu i u zemlji Patrosu.
यिर्मयाह को यहोवा से एक सन्देश मिला। यह सन्देश मिस्र में रहने वाले यहूदा के सभी लोगों के लिये था। यह सन्देश यहूदा के उन लोगों के लिए था जो मिग्दोल, तहपन्हेस, नोप और दक्षिणी मिस्र में रहते थे। सन्देश यह था:
Ovako govori Jahve nad Vojskama, Bog Izraelov: "I sami vidjeste svu nesreću koju sam svalio na Jeruzalem i na sve gradove judejske: evo danas su to gomile ruševina, a u njima nitko više ne živi,
“इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है, ‘तुम लोगों ने उन भयंकर घटनाओं को देखा जिन्हें मैं यरूशलेम नगर और यहूदा के अन्य सभी नगर के विरुद्ध लाया। वे नगर आज पत्थरों के खाली ढेर हैं।
zbog nedjela njihovih što ih učiniše da bi mene vrijeđali, polazeći drugim bogovima kojih nisu poznavali ni oni, ni vi, ni oci vaši, da im kade i da im služe.
वे स्थान नष्ट किए गए क्योंकि उनमें रहने वाले लोगों ने बुरे काम किये। उन लोगों ने अन्य देवताओं को बलिभेंट की, और इसने मुझे क्रोधित किया। तुम्हारे लोग और तुम्हारे पूर्वज अतीतकाल में उन देवताओं को नहीं पूजते थे।
A ja sam vam jednako slao svoje sluge proroke da vam kažu: 'Ne činite tih gnusoba koje su mi ogavne!'
मैंने अपने नबी उन लोगों के पास बार बार भेजे। वे नबी मेरे सेवक थे। उन नबियों ने मेरे सन्देश दिये और लोगों से कहा, “यह भयंकर काम न करो जिससे मैं घृणा करता हूँ। क्योंकि तुम देवमूर्तियों की पूजा करते हो?”
Ali me oni nisu slušali, niti su uho svoje priklonili da se okane zloće svoje i prestanu kaditi tuđim bogovima.
किन्तु उन लोगों ने नबियों की एक न सुनी। उन्होंने उन नबियों पर ध्यान न दिया। उन लोगों ने दुष्टता भरे काम करने नहीं छोड़े। उन्होंने अन्य देवताओं को बलि भेंट करना बन्द नहीं किया।
Zato se izli gnjev moj i srdžba moja i rasplamtje se u gradovima judejskim i po ulicama jeruzalemskim, te se pretvoriše u pustoš i razvaline, kao što su danas.
इसलिये मैंने अपना क्रोध उन लोगों के विरुद्ध प्रकट किया। मैंने यहूदा के नगरों और यरूशलेम की सड़कों को दण्ड दिया। मेरे क्रोध ने यरूशलेम और यहूदा के नगरों को सूने पत्थरों का ढेर बनाया, जैसे वे आज है।’
Zašto sami svaljujete na se tako golemu nesreću" - govori Jahve, Bog nad Vojskama, Bog Izraelov - "te sami do korijena istrebljujete iz Judeje sve muško i žensko, djecu i dojenčad, te vam ni ostatka ostati neće,
“अत: इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा यह कहता है, ‘देवमूर्ति की पूजा करते रह कर तुम अपने को क्यों चोट पहुँचाते हो, तुम पुरुष, स्त्रियों, बच्चों और शिशुओं को यहूदा के परिवार से अलग कर रहे हो। तुममें से कोई भी नहीं जीवित रहेगा।
jer me vrijeđate djelima ruku svojih, kadeći tuđim bogovima u zemlji egipatskoj, u koju ste došli prebivati, a bit ćete iskorijenjeni i postat ćete kletva i ruglo među svim narodima na zemlji?
लोगों देवमूर्तियाँ बनाकर तुम मुझे क्रोधित करना क्यों चाहते हो अब तुम मिस्र में रह रहे हो और अब मिस्र के असत्य देवताओं को भेंट चढ़ाकर तुम मुझे क्रोधित कर रहे हो। लोगों तुम अपने को नष्ट कर डालोगे। यह तुम्हारे अपने दोष के कारण होगा। तुम अपने को कुछ ऐसा बना लोगे कि अन्य राष्ट्रों के लोग, तुम्हारी बुराई करेंगे और पृथ्वी के अन्य राष्ट्रों के लोग तुम्हारा मजाक उड़ायेंगे।
Jeste li zaboravili bezakonja otaca svojih, bezakonja kraljeva judejskih, bezakonja knezova svojih i žena njihovih i bezakonja svoja, bezakonja žena svojih, počinjena u zemlji judejskoj i po ulicama jeruzalemskim?
क्या तुम उन दुष्टता भरे कामों को भूल चुके हो जिन्हें तुम्हारे पूर्वजों ने किया क्या तुम उन दुष्टतापूर्ण कामों को भूल चुके हो जिन्हें यहूदा के राजा और रानियों ने किया। क्या तुम उन दुष्टतापूर्ण कामों को भूल चुके हो जिन्हें तुमने और तुम्हारी पत्नियों ने यहूदा की धरती पर और यरूशलेम की सड़कों पर किया
Do dana današnjega nisu se pokajali, nisu se bojali, nisu živjeli po Zakonu mojemu ni po odredbama mojim, koje dadoh vama i ocima vašim."
आज भी यहूदा के लोगों ने अपने को विनम्र नहीं बनाया। उन्होंने मुझे कोई सम्मान नहीं दिया और उन लोगों ने मेरी शिक्षाओं का अनुसरण नहीं किया। उन्होंने उन नियमों का पालन नहीं किया जिन्हें मैंने तुम्हें और तुम्हारे पूर्वजों को दिया।’
Zato ovako govori Jahve nad Vojskama, Bog Izraelov: "Evo, okrećem svoje lice vama, na nesreću vašu, da zatrem svu zemlju judejsku.
“अत: इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा जो कहता है, वह यह है: ‘मैंने तुम पर भयंकर विपत्ति ढाने का निश्चय किया है। मैं यहूदा के पूरे परिवार को नष्ट कर दूँगा।
Odnijet ću ostatak Judeje koji je odlučio da ide u zemlju egipatsku da se ondje stani; svi će izginuti u zemlji egipatskoj, past će od mača, od gladi će pogibati, poginut će svi, malo i veliko, pomrijet će od mača i gladi, i bit će prokletstvo, užas, kletva i poruga.
यहूदा के थोड़े से लोग ही बचे थे। वे लोग यहाँ मिस्र में आए हैं। किन्तु मैं यहूदा के परिवार के उन कुछ बचे लोगों को नष्ट कर दूँगा। वे तलवार के घाट उतरेंगे या भूख से मरेंगे। वे कुछ ऐसे होंगे कि अन्य राष्ट्रों के लोग उनके बारे में बुरा कहेंगे। अन्य राष्ट्र उससे भयभीत होंगे जो उन लोगों के साथ घटित होगा। वे लोग अभिशाप वाणी बन जायेंगे। अन्य राष्ट्र यहूदा के उन लोगों का अपमान करेंगे।
Kaznit ću sve koji budu u zemlji egipatskoj, kao što sam kaznio Jeruzalem: mačem, glađu i kugom.
मैं उन लोगों को दण्ड दूँगा जो मिस्र में रहने चले गए हैं। मैं उन्हें दण्ड देने के लिये तलवार, भूख और भयंकर बीमारी का उपयोग करूँगा। मैं उन लोगों को वैसे ही दण्ड दूँगा जैसे मैंने यरूशलेम नगर को दण्ड दिया।
A od ostatka Judeje koji je došao da se stani u Egiptu, nitko neće uteći ni preživjeti da bi se mogao vratiti u zemlju judejsku za kojom im duše čeznu, da se u nju vrate i ondje nastane. Jer se nitko neće vratiti, osim izbjeglica."
इन थोड़े बचे हुओं में से, जो मिस्र में रहने चले गए हैं, कोई भी मेरे दण्ड से नहीं बचेगा। उनमें से कोई भी यहूदा वापस आने के लिये नहीं बच पायेगा। वे लोग यहूदा वापस लौटना और वहाँ रहना चाहते हैं किन्तु उनमें से एक भी व्यक्ति संभवत: कुछ बच निकलने वालों के अतिरिक्त वापस नहीं लौटेगा।’
I tada svi muškarci koji su znali da im žene kade tuđim bogovima, i sve nazočne žene, u velikom mnoštvu, i sav narod što življaše u zemlji egipatskoj i u Patrosu odgovoriše Jeremiji:
मिस्र में रहने वाली यहूदा की स्त्रियों में से अनेक अन्य देवताओं को बलि भेंट कर रही थी। उनके पति इसे जानते थे, किन्तु उन्हें रोकते नहीं थे। वहाँ यहूदा के लोगों का एक विशाल समूह एक साथ इकट्ठा होता था। वे यहूदा के लोग थे जो दक्षिणी मिस्र में रह रहे थे। उन सभी व्यक्तियों ने यिर्मयाह से कहा,
"Riječi koje si u ime Jahvino nama objavio mi ne slušamo;
“हम यहोवा का सन्देश नहीं सुनेंगे जो तुम दोगे।
naprotiv, i dalje ćemo se držati zadane riječi: kadit ćemo nebeskoj kraljici i lijevati ljevanice, kao što smo i mi i oci naši, naši kraljevi i knezovi činili u gradovima judejskim i po ulicama jeruzalemskim: tada imadosmo kruha izobila, bijasmo sretni i ne trpjesmo nikakvih nesreća.
हमने स्वर्ग की रानी को बलि भेंट करने की प्रतिज्ञा की है और हम वह सब करेंगे जिसकी हमने प्रतिज्ञा की है। हम उसकी पूजा में बलि चढ़ायेंगे और पेय भेंट देंगे। यह हमने अतीत में किया और हमारे पूर्वजों, राजाओं और हमारे पदाधिकारियों ने अतीत में यह किया। हम सब ने यहूदा के नगरों और यरूशलेम की सड़कों पर यह किया। जिन दिनों हम स्वर्ग की रानी की पूजा करते थे हमारे पास बहुत अन्न होता था। हम सफल होते थे। हम लोगों का कुछ भी बुरा नहीं हुआ।
Ali otkako prestadosmo kaditi nebeskoj kraljici i lijevati joj ljevanice, u svemu smo oskudijevali i od mača i gladi pogibali."
किन्तु तभी हम लोगों ने स्वर्ग की रानी की पूजा छोड़ दी और हमने उसे पेय भेंट देनी बन्द कर दी। जबसे हमने उसकी पूजा में वे काम बन्द किये तब से ही समस्यायें उत्पन्न हुई हैं। हमारे लोग तलवार और भूख से मरे हैं।”
A žene rekoše: "Kad kadimo kraljici nebeskoj i lijevamo joj ljevanice, zar joj bez znanja svojih muževa pečemo kolače u obliku lika njezina i lijevamo ljevanice?"
तब स्त्रियाँ बोल पड़ीं। उन्होंने यिर्मयाह से कहा, “हमारे पति जानते थे कि हम क्या कर रहे थे। हमने स्वर्ग की रानी को बलि देने के लिये उनसे स्वीकृति ली थी। मदिरा भेंट चढ़ाने के लिये हमें उनकी स्वीकृति प्राप्त थी। हमारे पति यह भी जानते थे कि हम ऐसी विशेष रोटी बनाते थे जो उनकी तरह दिखाई पड़ती थी।”
Tada Jeremija svemu narodu, muškarcima i ženama, i svim ljudima koji su mu tako govorili reče:
तब यिर्मयाह ने उन सभी स्त्रियों और पुरुषों से बातें कीं। उसने उन लोगों से बातें कीं जिन्होंने वे बातें अभी कही थीं।
"Nije li se Jahve spomenuo i nije li ga u srce dirnuo tamjan što ste ga palili po ulicama jeruzalemskim, vi i oci vaši, vaši kraljevi, knezovi i puk zemaljski?
यिर्मयाह ने उन लोगों से कहा, “यहोवा को याद था कि तुमने यहूदा के नगर और यरूशलेम की सड़कों पर बलि भेंट की थी। तुमने और तुम्हारे पूर्वजों, तुम्हारे राजाओं, तुम्हारे अधिकारियों और देश के लोगों ने उसे किया। यहोवा को याद था और उसने तुम्हारे किये गये कर्मों के बारे में सोचा।
Jahve više nije mogao podnositi zlodjela vaših i gnusoba koje počiniste, i zato se zemlja vaša pretvorila u pustoš i ruševine, u prokletstvo, bez stanovnika, kao što je i danas.
अत: यहोवा तुम्हारे प्रति और अधिक चुप नहीं रह सका। यहोवा ने उन भयंकर कामों से घृणा की जो तुमने किये। इसीलिये यहोवा ने तुम्हारे देश को सूनी मरुभूमि बना दिया। अब वहाँ कोई व्यक्ति नहीं रहता। अन्य लोग उस देश के बारे में बुरी बातें कहते हैं।
Zbog toga što ste, prinoseći tamjan, zgriješili Jahvi, što Jahvina glasa ne slušaste i Jahvina se Zakona i njegovih se naredaba i svjedočanstava ne držaste, snađe vas ova nevolja, kakva je danas."
वे सभी बुरी घटनायें तुम्हारे साथ घटी क्योंकि तुमने अन्य देवताओं को बलि भेंट की। तुमने यहोवा के विरुद्ध पाप किये। तुमने यहोवा की आज्ञा का पालन नहीं किया। तुमने उसके उपदेशों या उसके दिये नियमों का अनुसरण नहीं किया। तुमने उसके साथ की गयी वाचा का पालन नहीं किया।”
Zatim reče Jeremija svemu narodu, osobito ženama: "Čujte riječ Jahvinu, svi Judejci koji ste u zemlji egipatskoj:
तब यिर्मयाह ने उन सभी पुरुष और स्त्रियों से बात की। यिर्मयाह ने कहा, “मिस्र में रहने वाले यहूदा के तुम सभी लोगों यहोवा के यहाँ से सन्देश सुनो:
Ovako govori Jahve nad Vojskama, Bog Izraelov: 'Vi žene, ono što vaša usta obećaju, to vaše ruke moraju i izvršiti. Rekoste: 'Mi ćemo se tvrdo držati zavjeta što ih učinismo: kaditi kraljici nebeskoj i lijevati joj ljevanice.' Držite se samo svojih zavjeta i lijevajte revno ljevanice!
इस्राएल के लोगों का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है: ‘स्त्रियों, तुमने वह किया जो तुमने करने को कहा। तुमने कहा, “हमने जो प्रतिज्ञा की है उसका पालन हम करेंगे। हम ने प्रतिज्ञा की है कि हम स्वर्ग की देवी को बलि भेंट करेंगे और पेय भेंट डालेंगे।” अत: ऐसा करती रहो। वह करो जो तुमने करने की प्रतिज्ञा की है। अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करो।’
Ali čujte zato riječ Jahvinu, svi vi Judejci nastanjeni u zemlji egipatskoj! Evo, zaklinjem se velikim imenom svojim,' govori Jahve. 'U svoj zemlji egipatskoj nijedna usta judejska neće više izustiti mojega imena; nitko neće reći: 'Živoga mi Jahve!'
किन्तु मिस्र में रहने वाले सभी लोगों यहोवा के सन्देश को सुनो: मैंने अपने बड़े नाम का उपयोग करते हुए यह प्रतिज्ञा की है: ‘मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अब मिस्र में रहने वाला यहूदा का कोई भी व्यक्ति प्रतिज्ञा करने के लिये मेरे नाम का उपयोग कभी नहीं कर पायेगा। वे फिर कभी नहीं कहेंगे, “जैसा कि यहोवा शाश्वत है।”
Evo, bdim nad njima, na nesreću, a ne na dobro njihovo: svi ljudi judejski što su u zemlji egipatskoj poginut će od mača i gladi do potpunog istrebljenja.
मैं यहूदा के उन लोगों पर नजर रख रहा हूँ। किन्तु मैं उन पर नजर उनकी देखरेख के लिये नहीं रख रहा हूँ। मैं उन पर चोट पहुँचाने के लिये नजर रख रहा हूँ। मिस्र में रहने वाले यहूदा के लोग भूख से मरेंगे और तलवार से मारे जायेंगे। वे तब तक मरते चले जायेंगे जब तक वे समाप्त नहीं होंगे।
I bit će malo onih koji će izbjeći maču i vratiti se iz egipatske zemlje u zemlju judejsku. Onda će sav ostatak judejski, svi koji dođoše u zemlju egipatsku da ondje žive, spoznati čija riječ vrijedi, moja ili njihova.
यहूदा के कुछ लोग तलवार से मरने से बच निकलेंगे। वे मिस्र से यहूदा वापस लौटेंगे। किन्तु बहुत थोड़े से यहूदा के लोग बच निकलेंगे। तब यहूदा के बचे हुए वे लोग जो मिस्र में आकर रहेंगे यह समझेंगे कि किसका सन्देश सत्य घटित होता है। वे जानेंगे कि मेरा सन्देश अथवा उनका सन्देश सच निकलता है।
A ovo neka vam bude znamenje - riječ je Jahvina - da ću vas kazniti na ovome mjestu, da biste znali da će se vama na nesreću ispuniti prijetnje moje protiv vas.'
लोगों मैं तुम्हें इसका प्रमाण दूँगा’ यह यहोवा के यहाँ से सन्देश है कि मैं तुम्हें मिस्र में दण्ड दूँगा। तब तुम निश्चय ही समझ जाओगे कि तुम्हें चोट पहुँचाने की मेरी प्रतिज्ञा, सच ही घटित होगी।
Ovako govori Jahve: 'Gle, predat ću faraona Hofru, kralja egipatskoga, u ruke njegovim neprijateljima i u ruke onih koji mu rade o glavi, baš kao što sam Sidkiju, kralja Judejskoga, predao u ruke Nabukodonozora, kralja babilonskoga, neprijatelja njegova, koji mu je radio o glavi.'"
जो मैं कहता हूँ वह करूँगा यह तुम्हारे लिए प्रमाण होगा। जो यहोवा कहता है, यह वह है ‘होप्रा फ़िरौन मिस्र का राजा है। उसके शत्रु उसे मार डालना चाहते हैं। मैं होप्रा फिरौन को उसके शत्रुओं को दूँगा। सिदकिय्याह यहूदा का राजा था। नबूकदनेस्सर सिदकिय्याह का शत्रु था और मैंने सिदकिय्याह को उसके शत्रु को दिया। उसी प्रकार मैं होप्रा फिरौन को उसके शत्रु को दूँगा।’”