Isaiah 48

Čujte ovo, kućo Jakovljeva, vi koji se zovete imenom Izraelovim i koji ste izišli iz voda Judinih! Vi koji se Jahvinim imenom kunete i slavite Boga Izraelova, ali ne u istini i pravdi.
यहोवा कहता है, “याकूब के परिवार, तू मेरी बात सुन। तुम लोग अपने आप को ‘इस्राएल’ कहा करते हो। तुम यहूदा के घराने से वचन देने के लिये यहोवा का नाम लेते हो। तुम इस्राएल के परमेश्वर की प्रशंसा करते हो। किन्तु जब तुम ये बातें करते हो तो सच्चे नहीं होते हो और निष्ठावान नहीं रहते।
Jer vi se nazivate po Svetome gradu i oslanjate se na Boga Izraelova, Jahve nad Vojskama njemu je ime.
“तुम लोग अपने को पवित्र नगरी के नागरिक कहते हो। तुम इस्राएल के परमेश्वर के भरोसे रहते हो। उसका नाम सर्वशक्तिमान यहोवा है।
Dogođaje prošle odavna sam navijestio, iz mojih su izišli usta i ja sam ih objavio, učinih brzo, i zbi se.
“मैंने तुम्हें बहुत पहले उन वस्तुओं के बारे में तुम्हें बताया था जो आगे घटेंगी। मैंने तुम्हें उस वस्तुओं के बारे में बताया था, और फिर अचानक मैंने बातें घटा दीं।
Jer znao sam da si tvrdokoran, da ti je šija žila gvozdena i čelo da ti je mjedeno.
मैंने इसलिए वह किया था क्योंकि मुझको ज्ञात था कि तुम बहुत जिद्दी हो। मैंने जो कुछ भी बताया था उस पर विश्वास करने से तुमने मना किया। तुम बहुत जिद्दी थे,जैसे लोहे की छड़ नहीं झुकती है। यह बात ऐसी थी जैसे तुम्हारा सिर काँसे का बना हुआ है।
Zato sam ti već onda navijestio, javio ti prije nego što se zbilo, da ne bi rekao: "Moj kip učini to, rezani moj lik i ljeveni kip zapovjediše tako!"
इसलिए मैंने तुमको पहले ही बता दिया था, उन सभी ऐसी बातों को जो घटने वाली हैं। जब वे बातें घटी थी उससे बहुत पहले मैंने तुम्हें वह बता दी थीं। मैंने ऐसा इसलिए किया था ताकि तू कह न सके कि, ‘ये काम हमारे देवताओं ने किये, ये बातें हमारे देवताओं ने, हमारी मूर्तियों ने घटायी हैं।’”
Čuo si i vidio sve to; zar ne priznaješ? A sada navijestit ću ti nešto novo, otajno, što još ne znaš;
“तूने उन सभी बातों को जो हो चुकी हैं, देखा और सुना है। ए तुझको ये समाचार दूसरों को बताना चाहिए। अब मैं तुझे नयी बातें बताना आरम्भ करता हूँ जिनको तू अभी नहीं जानता है।
ovog je trena stvoreno, a ne odavna, o tome dosad nisi ništa čuo, da ne bi rekao: "Znao sam."
ये वे बातें नहीं हैं जो पहले घट चुकी है। ये बातें ऐसी हैं जो अब शुरू हो रही हैं। आज से पहले तूने ये बातें नहीं सुनी। सो तू नहीं कह सकता, ‘हम तो इसे पहले से ही जानते हैं।’
Nisi o tome čuo ni znao, niti se uho tvoje prije otvorilo, jer znadoh da ćeš se iznevjeriti i da te od utrobe majčine zovu otpadnikom.
किन्तु तूने कभी उस पर कान नहीं दिया जो मैंने कहा। तूने कुछ नहीं सीखा। तूने मेरी कभी नहीं सुनी, किन्तु मैंने तुझे उन बातों के बारे में बताया क्योंकि मैं जानता न था कि तू मेरे विरोध में होगा। अरे! तू तो विद्रोही रहा जब से तू पैदा हुआ।
Radi imena svoga odgađah svoj gnjev, radi časti svoje susprezah se da te ne uništim.
“किन्तु मैं धीरज धरूँगा। ऐसा मैं अपने लिये करूँगा। मुझको क्रोध नहीं आया इसके लिये लोग मेरा यश गायेंगे। मैं अपने क्रोध पर काबू करूँगा कि तुम्हारा नाश न करूँ। तुम मेरी बाट जोहते हुए मेरा गुण गाओगे।
Gle, pročistio sam te poput srebra, iskušao te u talioniku nevolje.
“देख, मैं तुझे पवित्र करूँगा। चाँदी को शुद्ध करने के लिये लोग उसे आँच में डालते हैं! किन्तु मैं तुझे विपत्ति की भट्टी में डालकर शुद्ध करूँगा।
Sebe radi činih tako, sebe radi! TÓa zar da se ime moje obeščasti? Slave svoje drugome ne dam!
यह मैं स्वयं अपने लिये करूँगा! तू मेरे साथ ऐसे नहीं बरतेगा, जैसे मेरा महत्त्व न हो। किसी मिथ्या देवता को मैं अपनी प्रशंसा नहीं लेने दूँगा।
Čuj me, Jakove, Izraele, koga sam pozvao: Ja jesam, ja sam prvi, ja sam i posljednji.
“याकूब, तू मेरी सुन! हे इस्राएल के लोगों, मैंने तुम्हें अपने लोग बनने को बुलाया है। तुम इसलिए मेरी सुनों! मैं परमेश्वर हूँ, मैं ही आरम्भ हूँ और मैं ही अन्त हूँ।
Ruka moja zemlju utemelji, desnica mi razape nebesa. Pozovem ih samo, i odmah dolaze.
मैंने स्वयं अपने हाथों से धरती की रचना की। मेरे दाहिने हाथ ने आकाश को बनाया। यदि मैं उन्हें पुकारूँ तो दोनों साथ—साथ मेरे सामने आयेंगे।
Saberite se svi i čujte: tko je od njih to prorekao? "Onaj koga Jahve ljubi ispunit će volju moju nad Babilonom i nad potomstvom kaldejskim."
“इसलिए तुम सभी जो आपस में इकट्ठे हुए हो मेरी बात सुनों! क्या किसी झूठे देव ने तुझसे ऐसा कहा है कि आगे चल कर ऐसी बातें घटित होंगी नहीं।” यहोवा इस्राएल से जिसे, उस ने चुना है, प्रेम करता है। वह जैसा चाहेगा वैसा ही बाबुल और कसदियों के साथ करेगा।
Ja rekoh i pozvah ga, vodih ga i pomogoh u naumu.
यहोवा कहता है कि मैंने तुझसे कहा था, “मैं उसको बुलाऊँगा और मैं उसको लाऊँगा और उसको सफल बनाऊँगा!
Pristupite k meni i počujte ovo: "Od početka nisam vam govorio tajno, i kad se zbivalo, bijah ondje." - "A sada me Gospod Jahve šalje s duhom svojim."
मेरे पास आ और मेरी सुन! मैंने आरम्भ में साफ—साफ बोला ताकि लोग मुझे सुन ले और मैं उस समय वहाँ पर था जब बाबुल की नींव पड़ी।” इस पर यशायाह ने कहा, अब देखो, मेरे स्वामी यहोवा ने इन बातों को तुम्हें बताने के लिये मुझे और अपनी आत्मा को भेजा है।
Ovako govori Jahve, otkupitelj tvoj, Svetac Izraelov: "Ja, Jahve, Bog tvoj, tvojem dobru te učim, vodim te putem kojim ti je ići.
यहोवा जो मुक्तिदाता है और इस्राएल का पवित्र है, कहता है, “तेरा यहोवा परमेश्वर हूँ। मैं तुझको सिखाता हूँ कि क्या हितकर है। मैं तुझको राह पर लिये चलता हूँ जैसे तुझे चलना चाहिए।
O, da si pazio na zapovijedi moje, kao rijeka sreća bi tvoja bila, a pravda tvoja kao morski valovi!
यदि तू मेरी मानता तो तुझे उतनी शान्ति मिल जाती जितनी नदी भर करके बहती है। तुझ पर उत्तम वस्तुएँ ऐसी छा जाती जैसे समुद्र की तरंग हों।
Potomstva bi tvojeg bilo kao pijeska, a poroda utrobe tvoje kao njegovih zrnaca! Nikad ti se ime ne bi zatrlo niti izbrisalo preda mnom!"
यदि तू मेरी मानता तो तेरी सन्तानें बहुत बहुत होतीं। तेरी सन्तानें वैसे अनगिनत हो जाती जैसे रेत के असंख्य कण होते हैं। यदि तू मेरी मानता तो तू नष्ट नहीं होता। तू भी मेरे साथ में बना रहता।”
Izađite iz Babilona, bježite iz Kaldeje! Glasno kličući, kazujte, objavljujte, do nakraj zemlje razglasite! Govorite: "Jahve je otkupio slugu svoga Jakova!
हे मेरे लोगों, तुम बाबुल को छोड़ दो! हे मेरे लोगों तुम कसदियों से भाग जाओ! प्रसन्नता में भरकर तुम लोगों से इस समाचार को कहो! धरती पर दूर दूर इस समाचार को फैलाओ! तुम लोगों को बता दो, “यहोवा ने अपने दास याकूब को उबार लिया है!”
Nisu žeđali dok ih je kroz pustinju vodio; iz stijene je za njih vodu izbio, rascijepio je pećinu i potekla je voda."
यहोवा ने अपने लोगों को मरूस्थल में राह दिखाई, और वे लोग कभी प्यासे नहीं रहे! क्यों क्योंकि उसने अपने लोगों के लिये चट्टान फोड़कर पानी बहा दिया!
"Nema mira opakima," kaže Jahve.
किन्तु परमेश्वर कहता है, “दुष्टों को शांति नहीं है!”