Hebrews 3

Stoga, braćo sveta, sudionici nebeskoga poziva, promotrite Apostola i Velikoga svećenika naše vjere - Isusa:
अतः स्वर्गीय बुलावे में भागीदार हे पवित्र भाईयों, अपना ध्यान उस यीशु पर लगाये रखो जो परमेश्वर का प्रतिनिधि तथा हमारे घोषित विश्वास के अनुसार प्रमुख याजक है।
on je ovjerovljen kod Onoga koji ga postavi kao ono i Mojsije u svoj kući njegovoj.
जैसे परमेश्वर के समूचे घराने में मूसा विश्वसनीय था, वैसे ही यीशु भी, जिसने उसे नियुक्त किया था उस परमेश्वर के प्रति विश्वासपूर्ण था।
Dostojan je doista toliko veće slave od Mojsija koliko veću čast od kuće ima onaj tko ju je sagradio.
जैसे भवन का निर्माण करने वाला स्वयं भवन से अधिक आदर पाता है, वैसे ही यीशु मूसा से अधिक आदर का पात्र माना गया।
Jer svaku kuću tkogod gradi, a sve je sagradio Bog.
क्योंकि प्रत्येक भवन का कोई न कोई बनाने वाला होता है, किन्तु परमेश्वर तो हर वस्तु का सिरजनहार है।
Da, i Mojsije bijaše ovjerovljen u svoj kući njegovoj kao služnik da posvjedoči za ono što je imalo biti rečeno,
परमेश्वर के समूचे घराने में मूसा एक सेवक के समान विश्वास पात्र था, वह उन बातों का साक्षी था जो भविष्य में परमेश्वर के द्वारा कही जानी थीं।
ali Krist - kao Sin, nad kućom njegovom. Njegova smo kuća mi ako sačuvamo smjelost i ponos nade.
किन्तु परमेश्वर के घराने में मसीह तो एक पुत्र के रूप में विश्वास करने योग्य है और यदि हम अपने साहस और उस आशा में विश्वास को बनाये रखते हैं तो हम ही उसका घराना हैं।
Zato, kao što veli Duh Sveti: Danas ako glas mu čujete,
इसलिए पवित्र आत्मा कहता है:
ne budite srca tvrda kao u Pobuni, kao u dan iskušenja u pustinji
“आज यदि उसकी आवाज़ सुनो! अपने हृदय जड़ मत करो, जैसे बगावत के दिनों में किये थे। जब मरुस्थल में परीक्षा हो रही थी।
gdje me kušnjom iskušavahu očevi vaši premda gledahu djela moja
मुझे तुम्हारे पूर्वजों ने परखा था, उन्होंने मेरे धैर्य की परीक्षा ली और मेरे कार्य देखे, जिन्हें मैं चालीस वर्षों से करता रहा!
četrdeset godina. Zato mi dodija naraštaj onaj pa rekoh: Uvijek su nestalna srca i ne proniču moje putove.
वह यही कारण था जिससे मैं उन जनों से क्रोधित था, और फिर मैंने कहा था, ‘इनके हृदय सदा भटकते रहते हैं ये मेरे मार्ग जानते नहीं हैं।’
Tako se zakleh u svom gnjevu: Nikad neće ući u moj počinak!
मैंने क्रोध में इसी से तब शपथ लेकर कहा था, ‘वे कभी मेरे विश्राम में सम्मिलित नहीं होंगे।’” भजन संहिता 95:7-11
Pazite, braćo, da ne bi u koga od vas srce bilo opako, nevjerno, odmetnulo se od Boga živoga.
हे भाईयों, देखते रहो कहीं तुममें से किसी के मन में पाप और अविश्वास न समा जाये जो तुम्हें सजीव परमेश्वर से ही दूर भटका दे।
Pače hrabrite jedni druge dan za danom dok još odjekuje ono Danas da ne otvrdne tko od vas zaveden grijehom.
जब तक यह “आज” का दिन कहलाता है, तुम प्रतिदिन परस्पर एक दूसरे का धीरज बँधाते रहो ताकि तुममें से कोई भी पाप के छलावे में पड़कर जड़ न बन जाये।
Doista, sudionici smo Kristovi postali ako, dakako, ono prvo imanje stalnim sačuvamo
यदि हम अंत तक दृढ़ता के साथ अपने प्रारम्भ के विश्वास को थामे रहते हैं तो हम मसीह के भागीदार बन जाते हैं।
kad je rečeno: Danas ako glas mu čujete, ne budite srca tvrda kao u Pobuni!
जैसा कि कहा भी गया है: “यदि आज उसकी आवाज सुनो, अपने हृदय जड़ मत करो, जैसे बगावत के दिनों में किये थे।” भजन संहिता 95:7-8
Jer, koji su to čuli pa se pobunili? Zar ne svi koji su pod Mojsijem izašli iz Egipta?
भला वे कौन थे जिन्होंने सुना और विद्रोह किया? क्या वे, वे ही नहीं थे जिन्हें मूसा ने मिस्र से बचा कर निकाला था?
Koji li mu dodijavahu četrdeset godina? Zar ne oni koji sagriješiše, kojih mrtva tijela popadaše u pustinji?
वह चालीस बर्षों तक किन पर क्रोधित रहा? क्या उन्हीं पर नहीं जिन्होंने पाप किया था और जिनके शव मरुस्थल में पड़े रहे थे?
Kojima se zakle da neće ući u njegov počinak, ako li ne nepokornima?
परमेश्वर ने किनके लिए शपथ उठायी थी कि वे उसकी विश्राम में प्रवेश नहीं कर पायेंगे? क्या वे ही नहीं थे जिन्होंने उसकी आज्ञा का उल्लंघन किया था?
I vidimo da ne mogoše ući zbog nevjere.
इस प्रकार हम देखते हैं कि वे अपने अविश्वास के कारण ही वहाँ प्रवेश पाने में समर्थ नहीं हो सके थे।