Genesis 38

Otprilike u to vrijeme Juda ode od svoje braće te okrenu nekom Adulamcu komu ime bijaše Hira.
उन्हीं दिनों यहूदा ने अपने भाईयों को छोड़ दिया और हीरा नामक व्यक्ति के साथ रहने चला गया। हीरा अदुल्लाम नगर का था।
Tu Juda zapazi kćer jednog Kanaanca - zvao se Šua - i njome se oženi. Priđe njoj
यहूदा एक कनानी स्त्री से वहाँ मिला और उसने उससे विवाह कर लिया। स्त्री के पिता का नाम शूआ था।
te ona zače i rodi sina, komu dade ime Er.
कनानी स्त्री ने एक पुत्र को जन्म दिया। उन्होंने उसका नाम एर रखा।
Opet ona zače, rodi sina i dade mu ime Onan.
बाद में उसने दूसरे पुत्र को जन्म दिया। उन्होंने लड़के का नाम ओनान रखा।
Još jednog sina rodi te mu nadjene ime Šela. Nalazila se u Kezibu kad je njega rodila.
बाद में उसे अन्य पुत्र शेला नाम का हुआ। यहूदा तीसरे बच्चे के जन्म के समय कजीब में रहता था।
Juda oženi svoga prvorođenca Era djevojkom kojoj bijaše ime Tamara.
यहूदा ने अपने पुत्र एर के लिए पत्नी के रूप में एक स्त्री को चुना। स्त्री का नाम तामार था।
Ali Judin prvorođenac Er uvrijedi Jahvu i Jahve ga pogubi.
किन्तु एर ने बहुत सी बुरी बातें की। यहोवा उससे प्रसन्न नहीं था। इसलिए यहोवा ने उसे मार डाला।
Tada reče Juda Onanu: "Priđi k udovici svoga brata, izvrši prema njoj djeversku dužnost i tako očuvaj lozu svome bratu!"
तब यहूदा ने एर के भाई ओनान से कहा, “जाओ और मृत भाई की पत्नी के साथ सोओ तुम उसके पति के समान बनो। अगर बच्चे होंगे तो वे तुम्हारे भाई एर के होंगे।”
Ali Onan, znajući da se sjeme neće računati kao njegovo, ispuštaše ga na zemlju kad god bi prišao bratovoj udovici, tako da ne dade potomstva svome bratu.
ओनान जानता था कि इस जोड़े से पैदा बच्चे उसके नहीं होंगे। ओनान ने तामार के साथ शारीरिक सम्बन्ध किया। किन्तु उसने उसे अपना गर्भधारण करने नहीं दिया।
To što je činio uvrijedilo je Jahvu, pa i njega pogubi.
इससे यहोवा क्रोधित हुआ। इसलिए यहोवा ने ओनान को भी मार डाला।
Onda Juda reče svojoj nevjesti Tamari: "Ostani kao udovica u domu svoga oca dok poodraste moj sin Šela." Bojao se, naime, da bi i on mogao umrijeti kao i njegova braća. I tako Tamara ode da živi u očevu domu.
तब यहूदा ने अपनी पुत्रबधू तामार से कहा, “अपने पिता के घर लौट जाओ। वहीं रहो और तब तक विवाह न करो जब तक मेरा छोटा पुत्र शेला बड़ा न हो जाए।” यहूदा को डर था कि शेला भी अपने भाईयों की तरह मार डाला जाएगा। तामार अपने पिता के घर लौट गई।
Dugo vremena poslije toga umre Šuina kći, Judina žena. Kad je prošlo vrijeme žalosti, Juda ode, zajedno sa svojim prijateljem Adulamcem Hirom, u Timnu da striže svoje ovce.
बाद में शुआ की पुत्री यहूदा की पत्नी मर गई। यहूदा अपने शोक के समय के बाद अदुल्लाम के अपने मित्र हीरा के साथ तिम्नाथ गया। यहूदा अपनी भेड़ों का ऊन काटने तिम्नाथ गया।
Obavijeste Tamaru: "Eno ti je svekar", rekoše joj, "na putu u Timnu da striže ovce."
तामार को यह मालुम हुआ कि उसके ससुर यहूदा अपनी भेड़ों का ऊन काटने तिम्नाथ जा रहा है।
Ona svuče udovičko ruho, navuče koprenu i zamota se pa sjede na ulazu u Enajim, što je na putu k Timni. Vidjela je, naime, da je Šela odrastao, ali nju još ne udaše za nj.
तामार सदा ऐसे वस्त्र पहनती थी जिससे मालूम हो कि वह विधवा है। इसलिए उसने कुछ अन्य वस्त्र पहने और मुँह को पर्दे में ढक लिया। तब वह तिम्नाथ नगर के पास एनैम को जाने वाली सड़क के किनारे बैठ गई। तामार जानती थी कि यहूदा का छोटा पुत्र शेला अब बड़ा हो गया है। लेकिन यहूदा उससे उसके विवाह की कोई योजना नहीं बना रहा था।
Kad je Juda opazi, pomisli da je bludnica, jer je bila pokrila lice.
यहूदा ने उसी सड़क से यात्रा की। उसने उसे देखा, किन्तु सोचा कि वह वेश्या है। (उसका मुख वेश्या की तरह ढका हुआ था।)
Svrati se on k njoj i reče: "Daj da ti priđem!" Nije znao da mu je nevjesta. A ona odgovori: "Što ćeš mi dati da uđeš k meni?"
इसलिए यहूदा उसके पास गया और बोला, “मुझे अपने साथ शारीरिक सम्बन्ध करने दो।” (यहूदा नहीं जानता था कि वह उसकी पुत्र वधू तामार है।) तामार बोली, “तुम मुझे कितना दोगे?”
"Spremit ću ti jedno kozle od svoga stada", odgovori. "Treba da ostaviš jamčevinu dok ga ne pošalješ."
यहूदा ने उत्तर दिया, “मैं अपनी रेवड़ से तुम्हें एक नयी बकरी भेजूँगा।” उसने उत्तर दिया, “मैं इसे स्वीकार करती हूँ किन्तु पहले तुम मुझे कुछ रखने को दो जब तक तुम बकरी नहीं भेजते।”
A on zapita: "Kakvu jamčevinu da ti ostavim?" Ona odgovori: "Svoj pečatnjak o vrpci i štap što ti je u ruci." Dade joj jedno i drugo, a onda priđe k njoj i ona po njem zače.
यहूदा ने पूछा, “मैं बकरी भेजूँगा इसके प्रमाण के लिए तुम मुझ से क्या लेना चाहोगी?” तामार ने उत्तर दिया, “मुझे विशेष मुहर और इसकी रस्सी, जो तुम अपने पत्रों के लिए प्रयोग करते हो, दो और मुझे अपने टहलने की छड़ी दो।” यहूदा ने ये चीजें उसे दे दीं। तब यहूदा और तामार ने शारीरिक सम्बन्ध किया और तामार गर्भवती हो गई।
Potom ona ustade i ode; skide sa sebe koprenu i opet se odjenu u svoje udovičko ruho.
तामार घर गई और मुख को ढकने वाले पर्दे को हटा दिया। तब उसने फिर अपने को विधवा बताने वाले विशेष वस्त्र पहन लिए।
Uto Juda pošalje kozle po svom prijatelju Adulamcu da iskupi jamčevinu iz ruku žene, ali je nije mogao naći.
यहूदा ने अपने मित्र हीरा को तामार के घर उसको वचन दी हुई बकरी देने के लिए भेजा। यहूदा ने हीरा से विशेष मुहर तथा टहलने की छड़ी भी उससे लेने के लिए कहा। किन्तु हीरा उसका पता न लगा सका।
Upita ljude u mjestu: "Gdje je bludnica što se nalazila uz put u Enajim?" Oni mu odgovore: "Ovdje nije nikad bilo bludnice."
हीरा ने एनैम नगर के कुछ लोगों से पूछा, “सड़क के किनारे जो वेश्या थी वह कहाँ है?” लोगों ने कहा, “यहाँ कभी कोई वेश्या नहीं थी।”
Tako se on vrati k Judi pa reče: "Nisam je mogao naći. Osim toga, ljudi mi u mjestu rekoše da ondje nije nikad bilo bludnice."
इसलिए यहूदा का मित्र यहूदा के पास लौट गया और उससे कहा, “मैं उस स्त्री का पता नहीं लगा सका। जो लोग उस स्थान पर रहते हैं उन्होंने बताया कि वहाँ कभी कोई वेश्या नहीं थी।”
Onda reče Juda: "Da ne ostanemo za ruglo, neka ih drži! Slao sam joj, eto, ovo kozle, ali je ti nisi našao."
इसलिए यहूदा ने कहा, “उसे वे चीजें रखने दो। मैं नहीं चाहता कि लोग हम पर हँसे। मैंने उसे बकरी देनी चाही, किन्तु हम उसका पता नहीं लगा सके यही पर्याप्त है।”
Otprilike poslije tri mjeseca donesoše vijest Judi: "Tvoja nevjesta Tamara odala se bludništvu; čak je u bludničenju i začela." "Izvedite je", naredi Juda, "pa neka se spali!"
लगभग तीन महीने बाद किसी ने यहूदा से कहा, “तुम्हारी पुत्रवधु तामार ने वेश्या की तरह पाप किया है और अब वह गर्भवती है।” तब यहूदा ने कहा, “उसे बाहर निकालो और मार डालो। उसके शरीर को जला दो।”
Dok su je izvodili, ona poruči svekru: "Začela sam po čovjeku čije je ovo." Još doda: "Vidi čiji je ovaj pečatnjak o vrpci i ovaj štap!"
उसके आदमी तामार को मारने गए। किन्तु तामार ने अपने ससुर के पास सन्देश भेजा। तामार ने कहा, “जिस पुरुष ने मुझे गर्भवती किया है उसी की ये चीजें हैं। तब उसने उसे विशेष मुहर बाजूबन्द और टहलने की छड़ी दिखाई। इन चीजों को देखो। ये किसकी है? यह किस की विशेष मुहर, बाजूबन्द और रस्सी हैं? किसकी यह टहलने की छड़ी है?”
Juda ih prepozna pa reče: "Ona je pravednija nego ja, koji joj nisam dao svoga sina Šelu." Ali više s njom nije imao posla.
यहूदा ने उन चीजों को पहचाना और कहा, “यह ठीक कहती है। मैं गलती पर था। मैंने अपने वचन के अनुसार अपने पुत्र शेला को इसे नहीं दिया।” और यहूदा उसके साथ फिर नहीं सोया।
Kad joj je došlo vrijeme da rodi, pokaže se da nosi blizance.
तामार के बच्चा देने का समय आया और उन्होंने देखा कि वह जुड़वे बच्चों को जन्म देगी।
Dok je rađala, jedan od njih pruži ruku van. Nato babica priveže za njegovu ruku crven konac govoreći: "Ovaj je izišao prvi."
जिस समय वह जन्म दे रही थी एक बच्चे ने बाहर हाथ निकाला। धाय ने हाथ पर लाल धागा बाँधा और कहा, “यह बच्चा पहले पैदा हुआ।”
Ali baš tada on uvuče ruku te iziđe njegov brat. A ona reče: "Kakav li proder napravi!" Stoga mu nadjenu ime Peres.
लेकिन उस बच्चे ने अपना हाथ वापस भीतर खींच लिया। तब दूसरा बच्चा पहले पैदा हुआ। तब धाय ने कहा, “तुम ही पहले बाहर निकलने में समर्थ हुए।” इसलिए उन्होंने उसका नाम पेरेस रखा। (इस नाम का अर्थ “खुल पड़ना” या “फट पड़ना” है।)
Poslije iziđe njegov brat koji je oko ruke imao crveni konac. Njemu dadoše ime Zerah.
इसके बाद दूसरा बच्चा उत्पन्न हुआ। यह बच्चा के हाथ पर लाल धागा था। उन्होंने उसका नाम जेरह रखा।