Ephesians 4

Zaklinjem vas dakle ja, sužanj u Gospodinu: sa svom poniznošću i blagošću, sa strpljivošću živite dostojno poziva kojim ste pozvani!
इसलिए मैं, जो प्रभु का होने के कारण बंदी बना हुआ हूँ, तुम लोगों से प्रार्थना करता हूँ कि तुम्हें अपना जीवन वैसे ही जीना चाहिए जैसा कि संतों के अनुकूल होता है।
Podnosite jedni druge u ljubavi;
सदा नम्रता और कोमलता के साथ, धैर्यपूर्वक आचरण करो। एक दूसरे की प्रेम से सहते रहो।
trudite se sačuvati jedinstvo Duha svezom mira!
वह शांति, जो तुम्हें आपस में बाँधती है, उससे उत्पन्न आत्मा की एकता को बनाये रखने के लिये हर प्रकार का यत्न करते रहो।
Jedno tijelo i jedan Duh - kao što ste i pozvani na jednu nadu svog poziva!
देह एक है और पवित्र आत्मा भी एक ही है। ऐसे ही जब तुम्हें भी बुलाया गया तो एक ही आशा में भागीदार होने के लिये ही बुलाया गया।
Jedan Gospodin! Jedna vjera! Jedan krst!
एक ही प्रभु है, एक ही विश्वास है और है एक ही बपतिस्मा।
Jedan Bog i Otac sviju, nad svima i po svima i u svima!
परमेश्वर एक ही है और वह सबका पिता है। वही सब का स्वामी है, हर किसी के द्वारा वही क्रियाशील है, और हर किसी में वही समाया है।
A svakomu je od nas dana milost po mjeri dara Kristova.
हममें से हर किसी को उसके अनुग्रह का एक विशेष उपहार दिया गया है जो मसीह की उदारता के अनुकूल ही है।
Zato veli: Na visinu uzađe vodeći sužnje, dade dare ljudima.
इसलिए शास्त्र कहता है: “उसने विजयी को ऊँचे चढ़, बंदी बनाया और उसने लोगों को अपने आनन्दी वर दिये।” भजन संहिता 68:18
Ono "uzađe" - što drugo znači doli to da i siđe u donje krajeve, na zemlju?
अब देखो, जब वह कहता है, “ऊँचे चढ़” तो इसका अर्थ इसके अतिरिक्त क्या है? कि वह धरती के निचले भागों पर भी उतरा था।
Koji siđe, isti je onaj koji i uzađe ponad svih nebesa da sve ispuni.
जो नीचे उतरा था, वह वही है जो ऊँचे भी चढ़ा था इतना ऊँचा कि सभी आकाशों से भी ऊपर, ताकि वह सब कुछ को सम्पूर्ण कर दे।
On i "dade" jedne za apostole, druge za proroke, jedne opet za evanđeliste, a druge za pastire i učitelje
उसने स्वयं ही कुछ को प्रेरित होने का वरदान दिया तो कुछ को नबी होने का तो कुछ को सुसमाचार के प्रचारक होने का तो कुछ को परमेश्वर के जनों की सुरक्षा और शिक्षा का।
da opremi svete za djelo služenja, za izgrađivanje Tijela Kristova
मसीह ने उन्हें ये वरदान संत जनों की सेवा कार्य के हेतु तैयार करने को दिये ताकि हम जो मसीह की देह है, आत्मा में और दृढ़ हों।
dok svi ne prispijemo do jedinstva vjere i spoznaje Sina Božjega, do čovjeka savršena, do mjere uzrasta punine Kristove:
जब तक कि हम सभी विश्वास में और परमेश्वर के पुत्र के ज्ञान में एकाकार होकर परिपक्क पुरुष बनने के लिए विकास करते हुए मसीह के सम्पूर्ण गौरव की ऊँचाई को न छू लें।
da više ne budemo nejačad kojom se valovi poigravaju i koje goni svaki vjetar nauka u ovom kockanju ljudskom, u lukavosti što put krči zabludi.
ताकि हम ऐसे बच्चे ही न बने रहें जो हर किसी ऐसी नयी शिक्षा की हवा से उछले जायें, जो हमारे रास्ते में बहती है, लोगों के छलपूर्ण व्यवहार से, ऐसी धूर्तता से, जो ठगी से भरी योजनाओं को प्रेरित करती है, इधर-उधर भटका दिये जाते हैं।
Nego, istinujući u ljubavi da poradimo te sve uzraste u Njega, koji je Glava, Krist,
बल्कि हम प्रेम के साथ सत्य बोलते हुए हर प्रकार से मसीह के जैसे बनने के लिये विकास करते जायें। मसीह सिर है,
od kojega sve Tijelo, usklađeno i povezano svakovrsnim zglobom zbrinjavanja po djelotvornosti primjerenoj svakomu pojedinom dijelu, promiče svoj rast na saziđivanje u ljubavi.
जिस पर समूची देह निर्भर करती है। यह देह उससे जुड़ती हुई प्रत्येक सहायक नस से संयुक्त होती है और जब इसका हर अंग जो काम उसे करना चाहिए, उसे पूरा करता है तो प्रेम के साथ समूची देह का विकास होता है और यह देह स्वयं सुदृढ़ होती है।
Ovo govorim i zaklinjem u Gospodinu: ne živite više kao što pogani žive - u ispraznosti pameti njihove:
मैं इसीलिए यह कहता हूँ और प्रभु को साक्षी करके तुम्हें चेतावनी देता हूँ कि उनके व्यर्थ के विचारों के साथ अधर्मियों के जैसा जीवन मत जीते रहो।
zamračena uma, udaljeni od života Božjega, sve zbog neznanja koje je u njima, zbog okorjelosti srca njihova.
उनकी बुद्धि अंधकार से भरी है। वे परमेश्वर से मिलने वाले जीवन से दूर हैं। क्योंकि वे अबोध हैं और उनके मन जड़ हो गये हैं।
Sami su sebe otupili i podali se razvratnosti da bi u pohlepi počinjali svaku nečistoću.
लज्जा की भावना उनमें से जाती रही है। और उन्होंने अपने को इन्द्रिय उपासना में लगा दिया है। बिना कोई बन्धन माने वे हर प्रकार की अपवित्रता में जुटे हैं।
Vi pak ne naučiste tako Krista,
किन्तु मसीह के विषय में तुमने जो जाना है, वह तो ऐसा नहीं है।
ako ste ga doista čuli i u njemu bili poučeni kako je istina u Isusu:
मुझे कोई संदेह नहीं है कि तुमने उसके विषय में सुना है; और वह सत्य जो यीशु में निवास करता है, उसके अनुसार तुम्हें उसके शिष्यों के रूप में शिक्षित भी किया गया है।
da vam je odložiti prijašnje ponašanje, starog čovjeka, koga varave požude vode u propast,
जहाँ तक तुम्हारे पुराने जीवन प्रकार का संबन्ध हैं तुम्हें शिक्षा दी गयी थी कि तुम अपने पुराने व्यक्तित्व को उतार फेंको जो उसकी भटकाने वाली इच्छाओं के कारण भ्रष्ट बना हुआ है।
a obnavljati se duhom svoje pameti
जिससे बुद्धि और आत्मा में तुम्हें नया किया जा सके।
i obući novog čovjeka, po Bogu stvorena u pravednosti i svetosti istine.
और तुम उस नये स्वरूप को धारण कर सको जो परमेश्वर के अनुरूप सचमुच धार्मिक और पवित्र बनने के लिए रचा गया है।
Zato odložite laž i govorite istinu jedan drugomu jer udovi smo jedni drugima.
सो तुम लोग झूठ बोलने का त्याग कर दो। अपने साथियों से हर किसी को सब बोलना चाहिए, क्योंकि हम सभी एक शरीर के ही अंग हैं।
Srdite se, ali ne griješite! Sunce nek ne zađe nad vašom srdžbom
क्रोध में आकर पाप मत कर बैठो। सूरज ढलने से पहले ही अपने क्रोध को समाप्त कर दो।
i ne dajite mjesta đavlu.
शैतान को अपने पर हावी मत होने दो।
Tko je krao, neka više ne krade, nego neka se radije trudi svojim rukama priskrbljivati da ima što podijeliti s potrebnim.
जो चोरी करता आ रहा है, वह आगे चोरी न करे। बल्कि उसे काम करना चाहिए, स्वयं अपने हाथों से कोई उपयोगी काम। ताकि उसके पास, जिसे आवश्यकता है, उसके साथ बाँटने को कुछ हो सके।
Nikakva nevaljala riječ neka ne izlazi iz vaših usta, nego samo dobra, da prema potrebi saziđuje i milost iskaže slušateljima.
तुम्हारे मुख से कोई अनुचित शब्द नहीं निकलना चाहिए, बल्कि लोगों के विकास के लिए जिसकी अपेक्षा है, ऐसी उत्तम बात ही निकलनी चाहिए, ताकि जो सुनें उनका उससे भला हो।
I ne žalostite Duha Svetoga, Božjega, kojim ste opečaćeni za Dan otkupljenja!
परमेश्वर की पवित्र आत्मा को दुःखी मत करते रहो क्योंकि परमेश्वर की सम्पत्ति के रूप में तुम पर छुटकारे के दिन के लिए आत्मा के साथ मुहर लगा दिया गया है।
Daleko od vas svaka gorčina, i srdžba, i gnjev, i vika, i hula sa svom opakošću!
समूची कड़वाहट, झुँझलाहट, क्रोध, चीख-चिल्लाहट और निन्दा को तुम अपने भीतर से हर तरह की बुराई के साथ निकाल बाहर फेंको।
Naprotiv! Budite jedni drugima dobrostivi, milosrdni; praštajte jedni drugima kao što i Bog u Kristu nama oprosti.
परस्पर एक दूसरे के प्रति दयालु और करुणावान बनो। तथा आपस में एक दूसरे के अपराधों को वैसे ही क्षमा करो जैसे मसीह के द्वारा तुम को परमेश्वर ने भी क्षमा किया है।