Deuteronomy 19

Kad Jahve, Bog tvoj, istrijebi narode čiju zemlju tebi daje te kad ih istjeraš i nastaniš se u njihovim gradovima i domovima,
“यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुमको वह देश दे रहा है जो दूसरे राष्ट्रों का है। यहोवा उन राष्ट्रों को नष्ट करेगा। तुम वहाँ रहोगे जहाँ वे लोग रहते हैं। तुम उनके नगर और घरों को लोगे। जब ऐसा हो,
u zemlji koju ti Jahve, Bog tvoj, daje u baštinu, odvoji tri grada.
तब तुम्हें भूमि को तीन भागों में बाँटना चाहिए। तब तुम्हें हर एक भाग में सभी लोगों के समीप पड़ने वाला नगर उस क्षेत्र में चुनना चाहिए और तुम्हें उन नगरों तक सड़कें बनानी चाहिए तब कोई भी व्यक्ति जो किसी दूसरे व्यक्ति को मारता है वहाँ भागकर जा सकता है।
Načini put onamo, a onda područje zemlje koju ti Jahve, Bog tvoj, daje u baštinu podijeli natroje, tako da svaki ubojica može onamo uteći.
तब तुम्हें भूमि को तीन भागों में बाँटना चाहिए। तब तुम्हें हर एक भाग में सभी लोगों के समीप पड़ने वाला नगर उस क्षेत्र में चुनना चाहिए और तुम्हें उन नगरों तक सड़कें बनानी चाहिए तब कोई भी व्यक्ति जो किसी दूसरे व्यक्ति को मारता है वहाँ भागकर जा सकता है।
Ovo je slučaj u kojemu ubojica može onamo pobjeći i spasiti svoj život: kad tko ubije svoga bližnjega nehotice, a da ga prije nije mrzio;
“जो व्यक्ति किसी को मारता है और सुरक्षा के लिए इन तीन नगरों में से कहीं भागकर पहुँचता है उस व्यक्ति के लिए नियम यह हैः यह व्यक्ति वही हो जो संयोगवश किसी व्यक्ति को मार डाले। यह वही व्यक्ति हो जो मारे गए व्यक्ति से घृणा न करता हो।
primjerice, kad ode sa svojim bližnjim u šumu da siječe drva, zamahne sjekirom u ruci da obori drvo, gvožđe odleti s držalice i pogodi njegova druga te on pogine: takav ubojica neka uteče u jedan od tih gradova i spasit će život.
एक उदाहरण हैः कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति के साथ जंगल में लकड़ी काटने जाता है। उस में से एक व्यक्ति लकड़ी काटने के लिए कुल्हाड़ी को एक पेड़ पर चलाता है, किन्तु कुल्हाड़ी दस्ते से निकल जाती है। कुल्हाड़ी दूसरे व्यक्ति को लग जाती है और उसे मार डालती है। वह व्यक्ति, जिसने कुल्हाड़ी चलाई, उन नगरों में भाग सकता है और अपने को सुरक्षित कर सकता है।
Inače bi krvni osvetnik, progoneći u svom bijesu ubojicu - kad bi put bio predug - mogao gonjenoga stići i pogubiti ga, iako taj nije zaslužio smrt budući da ubijenoga nije otprije mrzio.
किन्तु यदि नगर बहुत दूर होगा तो वह काफी तेज भाग नहीं सकेगा। मारे गए व्यक्ति का कोई सम्बन्धी उसका पीछा कर सकता है और नगर में उसके पहुँचने से पहले ही उसे पकड़ सकता है। सम्बन्धी बहुत क्रोधित हो सकता है और उस व्यक्ति की हत्या कर सकता है। किन्तु उस व्यक्ति को प्राण—दण्ड उचित नहीं है। वह उस व्यक्ति से घृणा नहीं करता था जो उसके हाथों मारा गया।
Stoga ti nalažem: tri grada odvoji!
इसलिए मैं आदेश देता हूँ कि तीन विशेष नगरों को चुनो। यह नगर सबके लिए बन्द रहेंगे।
A kad Jahve, Bog tvoj, proširi tvoje područje, kao što se zakleo ocima tvojim, i dadne ti svu zemlju koju je obećao tvojim ocima,
“यहोवा तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हारे पूर्वजों को यह वचन दिया कि मैं तुम लोगों की सीमा का विस्तार करूँगा। वह तुम लोगों को सारा देश देगा जिसे देने का वचन उसने तुम्हारे पूर्वजों को दिया।
budeš li držao i vršio sve ove zapovijedi što ti ih danas nalažem i ljubio Jahvu, Boga svoga, te hodio njegovim putovima sve vrijeme - onda ovim gradovima dodaj još tri grada:
वह यह करेगा, यदि तुम उन आदेशों का पालन पूरी तरह करोगे, जिन्हें मैं तुम्हें आज दे रहा हूँ अर्थात् यदि तुम यहोवा अपने परमेश्वर से प्रेम करोगे और उसके मार्ग पर चलते रहोगे। तब यदि यहोवा तुम्हारे देश को बड़ा बनाता है तो तुम्हें तीन अन्य नगर सुरक्षा के लिए चुनने चाहिए। वे प्रथम तीन नगरों के साथ जोड़े जाने चाहिए।
tako se neće prolijevati nedužna krv u tvojoj zemlji koju ti Jahve daje u baštinu i nećeš se krvlju okaljati.
तब निर्दोष लोग उस देश में नहीं मारे जाएंगे जिसे यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम्हें अपना बनाने के लिये दे रहा है और तुम किसी भी मृत्यु के लिये अपराधी नहीं होगे।
Ali ako tko mrzi svoga bližnjega i vreba ga, skoči na nj i ubije ga, a zatim pobjegne u jedan od tih gradova,
“किन्तु एक व्यक्ति किसी व्यक्ति से घृणा कर सकता है। वह व्यक्ति उस व्यक्ति को मारने के लिए प्रतीक्षा में छिपा रह सकता है जिसे वह घृणा करता है। वह उस व्यक्ति को मार सकता है और सुरक्षा के लिए चुने इन नगरों में भागकर पहुँच सकता है।
onda neka starješine onoga grada izvedu ubojicu i predaju ga u ruke krvnom osvetniku da ga pogubi.
यदि ऐसा होता है तो उस व्यक्ति के नगर के बुजुर्ग किसी को उसे पकड़ने और सुरक्षा के नगर से बाहर लाने के लिए भेज सकते हैं। नगर के मुखिया तथा वरिष्ठ व्यक्ति उसे उस सम्बन्धी को देंगे जिसका कर्तव्य उसको दण्ड देना है। हत्यारा अवश्य मारा जाना चाहिए।
Neka ga oko tvoje ne sažaljuje! Tako ćeš u Izraelu iskorijeniti prolijevanje nedužne krvi i bit ćeš sretan.
उसके लिए तुम्हें दुःखी नहीं होना चाहिए। तुम्हें निर्दोष लोगों को मारने के अपराध से इस्राएल को स्वच्छ रखना चाहिए। तब सब कुछ तुम्हारे लिए अच्छा रहेगा।
Nemoj pomicati susjedova međaša kojim su stari razmeđašili tvoj posjed što ćeš ga naslijediti u zemlji koju ti Jahve, Bog tvoj, daje u baštinu.
“तुम्हें अपने पड़ोसी के सीमा—चिन्हों को नहीं हटाना चाहिए। बीते समय में लोग यह सीमा—चिन्ह उस भूमि पर बनाते थे जिसे यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम्हें रहने के लिए देगा और जो तुम्हारी होगी।
Neka ne ustaje jedan jedini svjedok protiv čovjeka ni za koju krivnju i ni za kakav zločin. Kakav god bio prekršaj, neka presuda počiva na iskazu dvojice ili trojice svjedoka.
“यदि किसी व्यक्ति पर नियम के खिलाफ कुछ करने का मुकदमा हो तो एक गवाह इसे प्रमाण करने के लिए काफी नहीं होगा कि वह दोषी है। उसने निश्चय ही बुरा किया है इसे प्रमाणित करने के लिए दो या तीन गवाह होने चाहिए।
Ako kakav krivi svjedok ustane protiv koga optužujući ga za pobunu,
“कोई गवाह किसी व्यक्ति को झूठ बोलकर और यह कहकर कि उसने अपराध किया है उसे हानि पहुँचाने की कोशिश कर सकता है।
onda obojica koja se parbe neka stupe pred Jahvu, pred svećenika i suce koji budu vršili službu u to vrijeme.
यदि ऐसा होता है तो आपस में वाद करने वाले व्यक्तियों को यहोवा के आवास पर जाना चाहिए और उनके मुकदमे का निर्णय याजकों एवं उस समय के मुख्य न्यायाधीशों द्वारा होना चाहिए।
Neka suci provedu temeljitu istragu. Bude li se pokazalo da je svjedok lažan i da je lažno svjedočio protiv svoga brata,
न्यायाधीशों को सावधानी के साथ प्रश्न पूछने चाहिए। वे पता लगा सकते हैं कि गवाह ने दूसरे व्यक्ति के खिलाफ झूठ बोला है। यदि गवाह ने झूठ बोला है तो,
učinite mu onako kako je on kanio svome bratu. Iskorijeni zlo iz svoje sredine!
तुम्हें उसे दण्ड देना चाहिए। तुम्हें उसे वही हानि पहुँचानी चाहिए जो वह दूसरे व्यक्ति को पहुँचाना चाहता था। इस प्रकार तुम अपने बीच से कोई भी बुरी बात निकाल बाहर कर सकते हो।
Drugi će, kad o tome čuju, pobojati se te više neće činiti takva zla u tvojoj sredini.
दूसरे सभी लोग इसे सुनेंगे और भयभीत होंगे और कोई भी फिर वैसी बुरी बात नहीं करेगा।
Neka ti se oko ne sažaljuje! Život za život; oko za oko; zub za zub; ruka za ruku; noga za nogu.
“तुम उस पर दया—दृष्टि न करना जिसे बुराई के लिए तुम दण्ड देते हो। जीवन के लिये जीवन, आँख के लिये आँख, दाँत के लिये दाँत, हाथ के लिये हाथ और पैर के लिये पैर लिया जाना चाहिए।