Daniel 9

Prve godine Darija, sina Artakserksova, iz roda Medijaca, koji vladaše kraljevstvom kaldejskim,
राजा दारा के शासन के पहले वर्ष के दौरान ये बातें घटी थीं। दारा क्षयर्ष नाम के व्यक्ति का पुत्र था। दारा मादी लोगों से सम्बन्धित था। वह बाबुल का राजा बना।
prve dakle godine njegova kraljevanja, ja, Daniel, istraživah u Pismima broj godina koje se - prema riječi koju Jahve uputi proroku Jeremiji - imaju ispuniti nad ruševinama Jeruzalema: sedamdeset godina.
दारा के राजा के पहले वर्ष में मैं, दानिय्येल कुछ किताबें पढ़ रहा था। उन पुस्तकों में मैंने देखा कि यहोवा ने यिर्मयाह को यह बताया है कि यरूशलेम का पुनःनिर्माण कितने बरस बाद होगा। यहोवा ने कहा था कि इससे पहले कि यरूशलेम फिर से बसे, सत्तर वर्ष बीत जायेंगे।
Ja obratih svoje lice prema Gospodinu Bogu nastojeći moliti se i zaklinjati u postu, kostrijeti i pepelu.
फिर मैं अपने स्वामी परमेश्वर की ओर मुड़ा और उससे प्रार्थना करते हुए सहायता की याचना की।मैंने भोजन करना छोड़ दिया और ऐसे कपड़े पहन लिये जिनसे यह लगे कि मैं दु:खी हूँ। मैंने अपने सिर पर धूल डाल ली।
Ja se moljah Jahvi, Bogu svome, priznavajući: "Ah, Gospodine moj, Bože veliki i strahoviti, koji čuvaš Savez i naklonost onima koji tebe ljube i čuvaju zapovijedi tvoje!
मैंने अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना करते हुए उसको अपने सभी पाप बता दिये। मैंने कहा, “हे यहोवा, तू महान और भययोग्य परमेश्वर है। जो व्यक्ति तुझसे प्रेम करते हैं, तू उनके साथ प्रेम और दयालुता के वचन को निभाता है। जो लोग तेरे आदेशों का पालन करते हैं उनके साथ तू अपना वचन निभाता है।
Mi sagriješismo, mi bezakonje počinismo, zlo učinismo, odmetnusmo se i udaljismo od zapovijedi i naredaba tvojih.
“किन्तु हे यहोवा, हम पापी हैं! हमने बुरा किया है। हमने कुकर्म किये हैं। हमने तेरा विरोध किया है। तेरे निष्पक्ष न्याय और तेरे आदेशों से हम दूर भटक गये हैं।
Nismo slušali sluge tvoje, proroke koji govorahu u tvoje ime našim kraljevima, našim knezovima, našim očevima, svemu puku zemlje.
हम नबियों की बात नहीं सुनते। नबी तो तेरे सेवक हैं। नबियों ने तेरे बारे में बताया। उन्होंने हमारे राजाओं, हमारे मुखियाओं और हमारे पूर्वजों को बताया था। उन्होंने इस्राल के सभी लोगों को भी बताया था। किन्तु हमने उन नबियों की नही सुनी!
U tebe je, Gospodine, pravednost, a u nas stid na obrazu, kao u ovaj dan, u nas Judejaca, Jeruzalemaca, svega Izraela, blizu i daleko, u svim zemljama kuda si ih rastjerao zbog nevjernosti kojom ti se iznevjeriše.
“हे यहोवा, तू खरा है, और तुझमें नेकी है! जबकी आज हम लज्जित हैं। यरूशलेम और यहूदा के लोग लज्जित हैं—इस्राएल के सभी लोग लज्जित हैं। वे लोग जो निकट हैं और वे लोग जो बहुत दूर हैं। हे यहोवा! तूने उन लोगों को बहुत से देशों में फैला दिया। उन सभी देशों में बसे इस्राएल के लोगों को शर्म आनी चाहिये। हे यहोवा, उन सभी बुरी बातों के लिये, जो उन्होंने तेरे विरूद्ध की हैं, उन्हें लज्जित होना चाहिये।
Jahve, stid na obraz nama, našim kraljevima, našim knezovima, našim očevima, jer sagriješismo protiv tebe!
“हे यहोवा, हम सबको लज्जित होना चाहिये। हमारे सभी राजाओं और मुखियाओं को लज्जित होना चाहिये, हमारे सभी पूर्वजों को लज्जित होना चाहिये। ऐसा क्यों ऐसा इसलिये कि हे यहोवा, हमने तेरे विरूद्ध पाप किये हैं।
U Gospoda je Boga našega smilovanje i oproštenje jer smo se odmetnuli od njega
“किन्तु हे यहोवा, तू दयालु है। लोग जो बुरे कर्म करते हैं तो तू उन्हें, क्षमा कर देता है।हमने वास्तव में तुझसे मुँह फेर लिया था।
i nismo slušali glas Jahve, Boga našega, da slijedimo njegove zakone što nam ih dade po svojim slugama, prorocima.
हमने अपने यहोवा परमेश्वर की आज्ञा का पालन नही किया। यहोवा ने अपने सेवकों,अपने नबियों के द्वारा हमें व्यवस्था का विधान प्रदान किया। किन्तु हमने उसकी व्यवस्थाओं को नहीं माना।
Sav je Izrael prestupio Zakon tvoj, odmetnuo se ne slušajući tvoj glas. Zato se na nas izlila kletva i prokletstvo, kako je zapisano u Zakonu Mojsija, sluge Božjega - jer sagriješismo protiv Njega.
इस्राएल का कोई भी व्यक्ति तेरी शिक्षाओं पर नहीं चला। वे सभी भटक गये थे। उन्होंने तेरे आदेशों का पालन नहीं किया। मूसा, (जो परमेश्वर का सेवक था) की व्यवस्था के विधान में शापों और वादों का उल्लेख हुआ है। वे शाप और वादे व्यवस्था के विधान पर नहीं चलने के दण्ड का बखान करते हैं और वे सभी बातें हमारे संग घट चुकी हैं क्योंकि हमने यहोवा के विरोध में पाप किये हैं।
Izvršio je prijetnje kojima je zaprijetio nama i sucima koji su nam sudili: svalio je na nas tešku nesreću te se ne dogodi pod nebom što se dogodi u Jeruzalemu.
“परमेश्वर ने बताया था कि हमारे साथ और हमारे मुखियाओं के साथ वे बातें घटेंगी और उसने उन्हें घटा दिया। उसने हमारे साथ भयानक बातें घटा दीं। यरूशलेम को जितना कष्ट उठाना पड़ा, किसी दूसरे नगर ने नहीं उठाया।
Sva ova nesreća, kao što je zapisano u Zakonu Mojsijevu, došla je na nas, a mi nismo umilostivili lice Jahve, Boga svojega: nismo se obratili od svojih bezakonja pa da prionemo uz istinu tvoju.
वे सभी भयानक बातें हमारे साथ भी घटीं। यह बातें ठीक वैसे ही घटीं, जैसे मूसा के व्यवस्था के विधान में लिखी हुई हैं। किन्तु हमने अभी भी परमेश्वर से सहारा नहीं माँगा है! हमने अभी भी पाप करना नहीं छोड़ा है। हे यहोवा, तेरे सत्य पर हम अभी भी ध्यान नहीं देते।
Jahve je bdio nad nesrećom, on je dovede na nas. Jer je pravedan Jahve, Bog naš, u svim djelima koja učini, a mi nismo slušali glas njegov.
यहोवा ने वे भयानक बाते तैयार रख छोड़ी थीं और उसने हमाने साथ उन बातों को घटा दिया। हमारे परमेश्वर यहोवा ने ऐसा इसलिये किया था कि वह तो जो कुछ भी करता है, न्याय ही करता है। किन्तु हम अभी भी उसकी नहीं सुनते।
A sada, Gospode, Bože naš, koji si moćnom svojom rukom izveo narod svoj iz zemlje egipatske - i time sebi stekao ime koje traje do danas: mi sagriješismo, mi zlo učinismo.
“हे हमारे परमेश्वर, यहोवा, तूने अपनी शक्ति का प्रयोग किया और हमें मिस्र से बाहर निकाल लाया। हम तो तेरे अपने लोग हैं। आज तक उस घटना के कारण तू जाना माना जाता है। हे यहोवा, हमने पाप किये हैं। हमने भयानक काम किये हैं।
Gospode, po svoj pravednosti svojoj odvrati svoj gnjev i svoju jarost od Jeruzalema, grada svojega, Svete gore svoje, jer zbog naših grijeha i zlodjela naših otaca Jeruzalem i tvoj narod ruglo su svima koji nas okružuju."
हे यहोवा, यरूशलेम पर क्रोध करना छोड़ दे। यरूशलेम तेरे पवित्र पर्वतों पर स्थित है। तू जो करता है, ठीक ही करता है। सो यरूशलेम पर क्रोध करना छोड़ दे। हमारे आसपास के लोग हमारा अपमान करते हैं और हमारे लोगों की हँसी उड़ाते हैं। हमारे पूर्वजों ने तेरे विरूद्ध पाप किया था। यह सब कुछ इसलिये हो रहा है।
"A sada poslušaj, o Bože naš, molitvu sluge svoga i usrdne molbe njegove. Neka tvoje lice zasja nad svetištem tvojim opustošenim - zbog tebe, Gospode!
“अब, हे यहोवा, तू मेरी प्रार्थना सुन ले। मैं तेरा दास हूँ। सहायता के लिये मेरी विनती सुन। अपने पवित्र स्थान के लिए तू अच्छी बातें कर। वह भवन नष्ट कर दिया गया था। किन्तु हे स्वामी, तू स्वयं अपने भले के लिए इन भली बातों को कर।
Prikloni uho svoje, Bože moj, i slušaj! Otvori oči te pogledaj našu pustoš i grad koji se tvojim zove imenom! Jer mi te ne molimo zbog svoje pravednosti, već zbog velikih smilovanja tvojih.
हे मेरे परमेश्वर, मेरी सुन! जरा अपनी आँखें खोल और हमारे साथ जो भयानक बातें घटी हैं, उन्हें देख! वह नगर जो तेरे नाम से पुकारा जाता था, देख उसके साथ क्या हो गया है! मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि हम अच्छे लोग हैं। इसलिये मैं इन बातों की याचना कर रहा हूँ।यह याचना तो मैं इसलिये कर रहा हूँ कि मैं जानता हूँ कि तू दयालु है।
Gospode, čuj! Gospode, oprosti! Gospode, poslušaj i čini! Ne oklijevaj - zbog sebe, Bože moj, jer se tvojim imenom zove grad tvoj i narod tvoj!"
हे यहोवा मेरी सुन, हे यहोवा, हमें क्षमा कर दें। यहोवा, हम पर ध्यान दे, और फिर कुछ कर! अब और प्रतीक्षा मत कर! इसी समय कुछ कर! उसे तू स्वयं अपने भले के लिये कर! हे परमेश्वर, अब तो अपने नगर और अपने उन लोगों के लिये, जो तेरे नाम से पुकारे जाते हैं, कुछ कर।”
Ja sam još govorio, moleći se i priznavajući grijehe svoje i grijehe svog naroda Izraela i usrdno zaklinjući Jahvu, svoga Boga, za Svetu goru Boga svoga.
मैं परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए ये बातें कर रहा था। मैं इस्राएल के लोगों के और अपने पापों के बारे में बता रहा था। मैं परमेश्वर के पवित्र पर्वत पर प्रार्थना कर रहा था।
Dok sam dakle ja još govorio moleći se, onaj čovjek Gabriel, koga vidjeh na početku viđenja, doletje u brzu letu, dotače me se u vrijeme večernjeg prinosa
मैं अभी प्रार्थना कर ही हा था कि जिब्राएल मेरे पास आया। जिब्राएल वही स्वर्गदूत था जिसे मैंने दर्शन में देखा था। जिब्राएल शीघ्रता से मेरे पास आया। वह सांझ की बलि के समय आया था।
i pouči me: "Daniele, evo me: dođoh da te poučim.
मैं जिन बातों को समझना चाहता था, उन बातों को समझने में जिब्राएल ने मेरी सहायता की। जिब्राएल ने कहा, “हे दानिय्येल, मैं तुझे बुद्धि प्रदान करने और समझने में तेरी सहायता को आया हूँ।
Od početka tvoje molitve izišla je riječ, i ja dođoh da ti je navijestim. Ti si miljenik. Pazi dobro na riječ, razumij viđenje."
जब तूने पहले प्रार्थना आरम्भ की थी, मुझे तभी आदेश दे दिया गया था और देख मैं तुझे बताने आ गया हूँ। परमेश्वर तुझे बहुत प्रेम करता है! यह आदेश तेरी समझ में आ जायेगा और तू उस दर्शन का अर्थ जान लेगा।
"Sedamdeset je sedmica određeno tvom narodu i tvom svetom gradu da se dokrajči opačina, da se stavi pečat grijehu, da se zadovolji za bezakonje, da se uvede vječna pravednost, da se stavi pečat viđenju i prorocima, da se pomaže Sveti nad svetima.
“हे दानिय्येल, परमेश्वर ने तेरी प्रजा और तेरी नगरी के लिए सत्तर सप्ताहों का समय निश्चित किया है। सत्तर सप्ताहों के समय का यह आदेश इसलिये दिया गया है कि बुरे कर्म करना छाड़ दिया जाये, पाप करना बन्द कर दिया जाये, सब लोगों को शुद्ध किया जाये, सदा—सदा बनी रहने वाली नेकी को लाया जाये, दर्शन और नबियों पर मुहर लगा दी जाये, और एक अत्यंत पवित्र स्थान को समर्पित किया जाये।
Znaj i razumij: Od časa kad izađe riječ 'Neka se vrate i neka opet sagrade Jeruzalem' pa do Kneza Pomazanika: sedam sedmica, a onda šezdeset i dvije sedmice, i bit će opet sagrađeni trg i opkop, i to u teško vrijeme.
“दानिय्येल, तू इन बातों को समझ ले। इन बातों को जान ले! वापस आने और यरूशलेम के पुननिर्माण की आज्ञा को समय से लेकर अभिषिक्त के आने के समय तक सात सप्ताह बीतेंगे। इसके बाद यरूशलेम फिर से बसाया जायेगा। यरूशलेम में लोगों के परस्पर मिलने के स्थान फिर से ब जायेंगे। नगर की रक्षा करने के लिये नगर के चारों ओर खाई भी होगी। बासठ सप्ताह तक यरूशलेम को बसाया जायेगा। किन्तु उस समय बहुत सी विपत्तियाँ आयेंगी।
A poslije šezdeset i dvije sedmice bit će Pomazanik pogubljen, ali ne za sebe. Narod jednog kneza koji će doći razorit će Grad i Svetište: svršetak im je u propasti, a do svršetka rat i određena pustošenja.
बासठ सप्ताह बाद उस अभिषिक्त पुरूष की हत्या कर दी जायेगी। वह चला जायेगा। फिर होने वाले नेता के लोग नगर को और उस पवित्र ठांव को तहस—नहस कर देंगे। वह अंत ऐसे आयेगा जैसे बाढ़ आती है। अंत तक युद्ध होता रहेगा। उस स्थान को पूरी तरह तहस—नहस कर देने की परमेश्वर आज्ञा दे चुका है।
I sklopit će savez s mnogima za jednu sedmicu: a u polovici sedmice prestat će žrtva i prinos: na vrhu Hrama bit će grozota pustoši sve do svršetka, dok se određeno pustošenje ne obori na pustošnika."
“इसके बाद वह भावी शासक बहुत से लोगों के साथ एक वाचा करेगा। वह वाचा एक सप्ताह तक चलेगा। भेंटे और बलियाँ आधे सप्ताह तक रूकी रहेंगी और फिर एक विनाश कर्त्ता आयेगा। वह भयानक विध्वंसक बातें करेगा। किन्तु परमेश्वर उस विनाश कर्ता के सम्पूर्ण विनाश की आज्ञा दे चुका है।”