II Kings 2

Evo što se dogodilo kad je Jahve uznio Iliju na nebo u vihoru: Ilija i Elizej pošli iz Gilgala.
यह लगभग वह समय था जब यहोवा ने एक तूफान के द्वारा एलिय्याह को स्वर्ग में बुला लिया। एलिय्याह एलीशा के साथ गिलगाल गया।
I reče Ilija Elizeju: "Ostani ovdje jer me Jahve šalje do Betela." Elizej odgovori: "Života mi Jahvina i tvoga: ja te neću ostaviti!" I siđoše do Betela.
एलिय्याह ने एलीशा से कहा, “कृपया यहीं रुको, क्योंकि यहोवा ने मुझे बेतेल जाने को कहा है।” किन्तु एलीशा ने कहा, “जैसा कि यहोवा की सत्ता शाश्वत है और आप जीवित हैं, इसको साक्षी कर मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं आपका साथ नहीं छोड़ूँगा।” इसलिये दोनों लोग बेतेल तक गये।
A proročki sinovi koji su boravili u Betelu iziđoše Elizeju u susret i rekoše mu: "Znaš li da će danas Jahve uzeti tvoga gospodara iznad tvoje glave?" On reče: "I ja to znam; tiho!"
बेतेल के नबियों का समूह एलीशा के पास आया और उसने एलीशा से कहा, “क्या तुम जानते हो कि आज तुम्हारे स्वामी को यहोवा तुमसे अलग करके ले जाएगा” एलीशा ने कहा, “हाँ, मैं यह जानता हूँ। इस विषय में बातें न करो।”
Ilija mu reče: "Elizeju! Ostani ipak ovdje jer me Jahve šalje do Jerihona." Ali on odgovori: "Života mi Jahvina i tvoga: ja te neću ostaviti!" I uđoše u Jerihon.
एलिय्याह ने एलीशा से कहा, “कृपया यहीं ठहरो क्योंकि यहोवा ने मुझे यरीहो जाने को कहा है।” किन्तु एलीशा ने कहा, “जैसा कि यहोवा की सत्ता शाश्वत है और आप जीवित हैं, इसको साक्षी करके मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं आपका साथ नहीं छोडूँगा!” इसलिये दोनों लोग यरीहो गए।
Proročki sinovi koji su živjeli u Jerihonu priđoše Elizeju i rekoše mu: "Znaš li da će danas Jahve uzeti tvoga gospodara iznad tvoje glave?" On reče: "I ja to znam; tiho!"
यरीहो के नबियों का समूह एलीशा के पास आया और उन्होंने उससे कहा, “क्या तुमको मालूम है कि यहोवा आज तुम्हारे स्वामी को तुमसे दूर ले जाएगा।” एलीशा ने कहा, “हाँ, मैं इसे जानता हूँ। इस विषय में बातें न करो।”
Ilija mu reče: "Ostani ipak ovdje jer me Jahve šalje do Jordana." Ali on odgovori: "Života mi Jahvina i tvoga: ja te neću ostaviti!" I tako pođoše obojica.
एलिय्याह ने एलीशा से कहा, “कृपया यहीं ठहरो क्योंकि यहोवा ने मुझे यरदन नदी तक जाने को कहा है।” एलीशा ने उत्तर दिया, “जैसा कि यहोवा की सत्ता शाश्वत है और आप जीवित हैं, इसको साक्षी करके प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं आपका साथ नहीं छोड़ूँगा!” अतः दोनों व्यक्ति चलते चले गए।
I pedeset proročkih sinova pođe i zaustavi se podalje, dok su se njih dvojica zadržala na obali Jordana.
नबियों के समूह में से पचास व्यक्तियों ने उनका अनुसरण किया। एलिय्याह और एलीशा यरदन नदी पर रुक गए। पचास व्यक्ति एलिय्याह और एलीशा से बहुत दूर खड़े रहे।
Tada Ilija uze svoj ogrtač, smota ga i udari njime po vodi, a voda se razdijeli na dvije strane. I obojica prijeđoše po suhu.
एलिय्याह ने अपना अंगरखा उतारा, उसे तह किया और उससे पानी पर चोट की। पानी दायीं और बायीं ओर को फट गया। एलिय्याह और एलीशा ने सूखी भूमि पर चलकर नदी को पार किया।
A kad prijeđoše, Ilija će Elizeju: "Traži što da ti još učinim prije nego što budem uznesen ispred tebe!" A Elizej odgovori: "Neka mi u dio padne obilje tvoga duha!"
जब उन्होंने नदी को पार कर लिया तब एलिय्याह ने एलीशा से कहा, “इससे पहले कि परमेश्वर मुझे तुमसे दूर ले जाए, तुम क्या चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिए करुँ।” एलीशा ने कहा, “मैं आपके आत्मा का दुगना अपने ऊपर चाहता हूँ।”
Ilija odgovori: "Mnogo tražiš: ako me budeš vidio kad budem uznesen ispred tebe, bit će ti tako; ako pak ne budeš vidio, neće ti biti."
एलिय्याह ने कहा, “तुमने कठिन चीज़ माँगी है। यदि तुम मुझे उस समय देखोगे जब मुझे ले जाया जाएगा तो वही होगा। किन्तु यदि तुम मुझे नहीं देख पाओगे तो वह नहीं होगा।”
I dok su tako išli i razgovarali, gle: ognjena kola i ognjeni konji stadoše među njih i Ilija u vihoru uziđe na nebo.
एलिय्याह और एलीशा एक साथ बातें करते हुए टहल रहे थे। अचानक कुछ घोड़े और एक रथ आया और उन्होंने एलिय्याह को एलीशा से अलग कर दिया। घोड़े और रथ आग के समान थे। तब एलिय्याह एक बवंडर में स्वर्ग को चला गया।
Elizej je gledao i vikao: "Oče moj, oče moj! Kola Izraelova i konjanici njegovi!" I više ga nije vidio. Uze tada svoje haljine i razdera ih nadvoje.
एलीशा ने इसे देखा और जोर से पुकारा, “मेरे पिता! मेरे पिता! इस्राएल के रथ और उसके अश्वारोही सैनिक!” एलीशा ने एलिय्याह को फिर कभी नहीं देखा। एलीशा ने अपने वस्त्रों को मुट्ठी में भरा, और अपना शोक प्रकट करने के लिये उन्हें फाड़ डाला।
I podiže Ilijin plašt, koji bijaše pao s njega, te se vrati i zaustavi se na obali Jordana.
एलिय्याह का अंगरखा भूमि पर गिर पड़ा था अतः एलीशा ने उसे उठा लिया। एलीशा ने पानी पर चोट की और कहा, “एलिय्याह का परमेश्वर यहोवा, कहाँ है”
Uze onda Ilijin plašt i udari po vodi govoreći: "Gdje je Jahve, Bog Ilijin?" I kad udari po vodi, ona se razdijeli na dvije strane i Elizej prijeđe.
जैसे ही एलीशा ने पानी पर चोट की, पानी दाँयी और बांयी ओर को फट गया और एलीशा ने नदी पार की।
Proročki su sinovi to sa strane vidjeli pa rekoše: "Duh je Ilijin počinuo na Elizeju!" I krenuše mu u susret, baciše se pred njim na zemlju
जब यरीहो के नबियों के समूह ने एलीशा को देखा, उन्होंने कहा, “एलिय्याह की आत्मा अब एलीशा पर है।” वे एलीशा से मिलने आए। वे एलीशा के सामने नीचे भूमि तक प्रणाम करने झुके।
i rekoše mu: "Evo ovdje s tvojim slugama pedeset junaka. Dopusti im da idu tražiti tvoga gospodara; možda ga je Duh Jahvin uzdigao i bacio na koju goru ili u kakvu dolinu." On im odgovori: "Ne šaljite nikoga."
उन्होंने उससे कहा, “देखो, हम अच्छे खासे पचास व्यक्ति हैं। कृपया इनको जाने दो और अपने स्वामी की खोज करने दो। सम्भव है यहोवा की शक्ति ने एलिय्याह को ऊपर ले लिया हो और उसे किसी पर्वत या घाटी में गिरा दिया हो!” किन्तु एलीशा ने उत्तर दिया, “नहीं, एलिय्याह की खोज के लिये आदमियों को मत भेजो।”
Ali kako su oni svejednako navaljivali, reče im: "Pošaljite!" I poslaše pedesetoricu; tražili su ga tri dana, ali ga nisu našli.
नबियों के समूह ने एलीशा से इतनी अधिक प्रार्थना की, कि वह उलझन में पड़ गया। तब एलीशा ने कहा, “ठीक है, एलिय्याह की खोज में आदमियों को भेज दो।” नबियों के समूह ने पचास आदमियों को एलिय्याह की खोज के लिये भेजा। उन्होंने तीन दिन तक खोज की किन्तु वे एलिय्याह को न पा सके।
Vratiše se Elizeju, koji je ostao u Jerihonu, i on im reče: "Nisam li vam rekao: 'Nemojte ići!'"
अतः वे लोग यरीहो गए जहाँ एलीशा ठहरा था। उन्होंने उससे कहा कि वे एलिय्याह को नहीं पा सके। एलीशा ने उनसे कहा, “मैंने तुम्हें जाने को मना किया था।”
Ljudi iz grada rekoše Elizeju: "Lijepo je u gradu, kako to može vidjeti i naš gospodar, ali je voda loša i zemlja neplodna."
नगर के निवासियों ने एलीशा से कहा, “महोदय, आप अनुभव कर सकते हैं कि यह नगर सुन्दर स्थान में है। किन्तु यहाँ पानी बुरा है। यही कारण है कि भूमि में फसल की उपज नहीं होती।”
On reče: "Donesite mi novu zdjelu i metnite soli u nju!" I oni mu je donesoše.
एलीशा ने कहा, “मेरे पास एक नया कटोरा लाओ और उसमें नमक रखो।” लोग कटोरे को एलीशा के पास ले आए।
On tada ode na izvor, baci u nj soli i reče: "Ovako govori Jahve: 'Ozdravljam ovu vodu. Neće od nje više biti ni smrti ni neplodnosti.'"
तब एलीशा उस स्थान पर गया जहाँ पानी भूमि से निकल रहा था। एलीशा ने नमक को पानी में फेंक दिया। उसने कहा, “यहोवा कहता है, ‘मैं इस पानी को शुद्ध करता हूँ। अब, मैं इस पानी से किसी को मरने न दूँगा, और न ही भूमि को अच्छी फसल देने से रोकूँगा।’”
I voda postade zdrava i takva je do današnjeg dana, po riječi koju je izrekao Elizej.
पानी शुद्ध हो गया और पानी अब तक भी शुद्ध है। यह वैसा ही हुआ जैसा एलीशा ने कहा था।
Odatle je uzašao u Betel. Dok je išao putem, dječaci bijahu izišli iz grada i rugahu mu se govoreći: "Hodi, ćelo! Hodi, ćelo!"
उस नगर से एलीशा बेतेल गया। एलीशा नगर की ओर पहाड़ी पर चल रहा था जब कुछ लड़के नगर से नीचे आ रहे थे। वह एलीशा का मजाक उड़ाने लगे और उन्होंने कहा, “हे गन्जे, तू ऊपर चढ़ जा! हे गन्जे तू ऊपर चढ़ जा!”
On se obazre, pogleda ih i prokle ih u ime Jahvino. I odmah iziđoše dva medvjeda iz šume i rastrgaše četrdeset i dvoje djece.
एलीशा ने मुड़ कर उन्हें देखा। उसने यहोवा से बिनती की कि उन के साथ बुरा हो। उसी समय जंगल से दो रीछों ने आ कर उन लड़कों पर हमला किया, वहाँ बयालीस लड़के रीछों द्वारा फाड़ दिये गये।
Odatle ode on na goru Karmel, a odande se vrati u Samariju.
वहाँ से एलीशा बेतेल होता हुआ कर्म्मेल पर्वत पर गया, उस के बाद वह शोमरोन पहुँचा।