II John 1

Starješina izabranoj Gospođi i djeci njezinoj koju ja ljubim u Istini - a ne samo ja nego i svi koji upoznaše Istinu -
मुझे बुजुर्ग की ओर से उस महिला को — जो परमेश्वर के द्वारा चुनी गयी है तथा उसके बालकों के नाम जिन्हें मैं सत्य के सहभागी व्यक्तियों के रूप में प्रेम करता हूँ। केवल मैं ही तुम्हें प्रेम नहीं करता हूँ, बल्कि वे सभी तुम्हें प्रेम करते हैं जो सत्य को जान गये हैं।
radi Istine koja ostaje u nama i bit će s nama dovijeka.
वह उसी सत्य के कारण हुआ है जो हममें निवास करता है और जो सदा सदा हमारे साथ रहेगा।
Bila s nama milost, milosrđe i mir od Boga Oca i od Sina Očeva Isusa Krista u istini i ljubavi!
परम पिता परमेश्वर की ओर से उसका अनुग्रह, दया और शांति सदा हमारे साथ रहेगी तथा परम पिता परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह की ओर से सत्य और प्रेम में हमारी स्थिति बनी रहेगी।
Obradovah se veoma što sam među tvojom djecom našao takve koji hode u istini, kao što primismo zapovijed od Oca.
तुम्हारे पुत्र-पुत्रियों को उस सत्य के अनुसार जीवन जीते देख कर जिसका आदेश हमें परमपिता से प्राप्त हुआ है, मैं बहुत आनन्दित हुआ हूँ
I sada te molim, Gospođo, ne kao da ti novu zapovijed pišem, nego onu koju smo imali od početka: da ljubimo jedni druge.
और अब हे महिला, मैं तुम्हें कोई नया आदेश नहीं बल्कि उसी आदेश को लिख रहा हूँ, जिसे हमने अनादि काल से पाया है हमें परस्पर प्रेम करना चाहिए।
A ovo je ta ljubav: da živimo po zapovijedima njegovim. To je zapovijed, kao što čuste od početka, da u njoj živite.
प्रेम का अर्थ यही है कि हम उसके आदेशों पर चलें। यह वही आदेश है जिसे तुमने प्रारम्भ से ही सुना है कि तुम्हें प्रेमपूर्वक जीना चाहिए।
Jer iziđoše na svijet mnogi zavodnici koji ne ispovijedaju Isusa Krista koji dolazi u tijelu. To je zavodnik i Antikrist.
संसार में बहुत से भटकाने वाले हैं। ऐसा व्यक्ति जो यह नहीं मानता कि इस धरती पर मनुष्य के रूप में यीशु मसीह आया है, वह छली है तथा मसीह का शत्रु है।
Čuvajte se da ne izgubite što ste stekli, nego da primite potpunu plaću.
स्वयं को सावधान बनाए रखो! ताकि तुम उसे गँवा न बैठो जिसके लिए हमने कठोर परिश्रम किया है, बल्कि तुम्हें तो तुम्हारा पूरा प्रतिफल प्राप्त करना है।
Tko god pretjera i ne ostane u nauku Kristovu, nema Boga. Tko ostaje u nauku, ima i Oca i Sina.
जो कोई बहुत दूर चला जाता है और मसीह के विषय में दिए गए सच्चे उपदेश में टिका नहीं रहता, वह परमेश्वर को प्राप्त नहीं करता और जो उसकी शिक्षा में बना रहता है, परमपिता और पुत्र दोनों ही उसके पास हैं।
Ako tko dolazi k vama i ne donosi tog nauka, ne primajte ga u kuću i ne pozdravljajte ga.
यदि कोई तुम्हारे पास आकर इस उपदेश को नहीं देता है तो अपने घर उसका आदर सत्कार मत करो तथा उसके स्वागत में नमस्कार भी मत करो।
Jer tko ga pozdravlja, sudjeluje u njegovim zlim djelima.
क्योंकि जो ऐसे व्यक्ति का सत्कार करता है, वह उसके बुरे कामों में भागीदार बनता है।
Mnogo bih vam imao pisati, ali ne htjedoh na papiru i crnilom, nego se nadam da ću doći k vama i iz usta u usta govoriti da radost vaša bude potpuna.
यद्यपि तुम्हें लिखने को मेरे पास बहुत सी बातें हैं किन्तु उन्हें मैं लेखनी और स्याही से नहीं लिखना चाहता। बल्कि मुझे आशा है कि तुम्हारे पास आकर आमने-सामने बैठ कर बातें करूँगा। जिससे हमारा आनन्द परिपूर्ण हो।
Pozdravljaju te djeca tvoje izabrane sestre.
तेरी बहन के पुत्र-पुत्रियों का तुझे नमस्कार पहुँचे।