II Corinthians 7

Dakle, budući da imamo ta obećanja, očistimo se, ljubljeni, od svake ljage tijela i duha te dovršimo posvećenje u strahu Božjemu.
हे प्रिय मित्रो, क्योंकि हमारे पास ये प्रतिज्ञाएँ हैं। इसलिये आओ, परमेश्वर के प्रति श्रद्धा के कारण हम अपनी पवित्रता को परिपूर्ण करते हुए अपने बाहरी और भीतरी सभी दोषों को धो डालें।
Shvatite nas! Nikomu nismo nanijeli nepravde, nikoga nismo upropastili, nikoga zakinuli.
अपने मन में हमें स्थान दो। हमने किसी का भी कुछ बिगाड़ा नहीं है। हमने किसी को भी ठेस नहीं पहुँचाई है। हमने किसी के साथ छल नहीं किया है।
Ne govorim da osudim. Ta rekoh već: u srcima ste našim te umiremo i živimo zajedno.
मैं तुम्हें नीचा दिखाने के लिये ऐसा नहीं कह रहा हूँ क्योंकि मैं तुम्हें बता ही चुका हूँ कि तुम तो हमारे मन में बसते हो। यहाँ तक कि हम तुम्हारे साथ मरने को या जीने को तैयार हैं।
Veliko je moje pouzdanje u vas, uvelike se vama ponosim. Pun sam utjehe, obilujem radošću uza svu nevolju našu.
मैं तुम पर भरोसा रखता हूँ। तुम पर मुझे बड़ा गर्व है। मैं सुख चैन से हूँ। अपनी सभी यातनाएँ झेलते हुए मुझमें आनन्द उमड़ता रहता है।
Doista, i kada dođosmo u Makedoniju, nikakva spokoja nije imalo tijelo naše, nego nevolje odasvud: izvana borbe, iznutra strepnje.
जब हम मकिदुनिया आये थे तब भी हमें आराम नहीं मिला था, बल्कि हमें तो हर प्रकार के दुःख उठाने पड़े थे बाहर झगड़ों से और मन के भीतर डर से।
Ali Bog, tješitelj poniznih, utješi nas dolaskom Titovim.
किन्तु दीन दुखियों को सुखी करने वाले परमेश्वर ने तितुस को यहाँ पहुँचा कर हमें सान्त्वना दी है।
Ne samo dolaskom njegovim, nego i utjehom kojom se utješi zbog vas: obavijesti nas o vašoj čežnji, vašem jadikovanju, vašoj žarkoj ljubavi prema meni tako da se još većma obradovah.
और वह भी केवल उसके, यहाँ पहुँचने से नहीं बल्कि इससे हमें और अधिक सान्त्वना मिली कि तुमने उसे कितना सुख दिया था। उसने हमें बताया कि हमसे मिलने को तुम कितने व्याकुल हो। तुम्हें हमारी कितनी चिंता है। इससे हम और भी प्रसन्न हुए।
Doista, ako sam vas i ožalostio onom poslanicom, nije mi žao; ako mi i bijaše žao - vidim uistinu da vas je ta poslanica makar i načas ožalostila -
यद्यपि अपने पत्र से मैंने तुम्हें दुख पहुँचाया है किन्तु फिर भी मुझे उस के लिखने का खेद नहीं है। चाहे पहले मुझे इसका दुख हुआ था किन्तु अब मैं देख रहा हूँ कि उस पत्र से तुम्हें बस पल भर को ही दुःख पहुँचा था।
sad se radujem, ne što ste se ožalostili, nego što ste se ožalostili na obraćenje. Jer ožalostili ste se po Božju te zbog nas ni u čemu niste štetovali.
सो अब मैं प्रसन्न हूँ। इसलिये नहीं कि तुम को दुःख पहुँचा था बल्कि इसलिये कि उस दुःख के कारण ही तुमने पछतावा किया। तुम्हें वह दुःख परमेश्वर की ओर से ही हुआ था ताकि तुम्हें हमारे कारण कोई हानि न पहुँच पाये।
Jer žalost po Božju rađa neopozivo spasonosnim obraćenjem, a žalost svjetovna rađa smrću.
क्योंकि वह दुःख जिसे परमेश्वर देता है एक ऐसे मनफिराव को जन्म देता है जिसके लिए पछताना नहीं पड़ता और जो मुक्ति दिलाता है। किन्तु वह दुःख जो सांसारिक होता है, उससे तो बस मृत्यु जन्म लेती है।
Gle, doista baš to što ste se po Božju ožalostili, kolikom gorljivošću urodi među vama, pa opravdavanjem, pa ogorčenjem, pa strahom, pa čežnjom, pa revnošću, pa kažnjavanjem. Svime ste time pokazali da ste u onome nedužni.
देखो। यह दुःख जिसे परमेश्वर ने दिया है, उसने तुममें कितना उत्साह जगा दिया है, अपने भोलेपन की कितनी प्रतिरक्षा, कितना आक्रोश, कितनी आकुलता, हमसे मिलने की कितनी बेचैनी, कितना साहस, पापी के प्रति न्याय चुकाने की कैसी भावना पैदा कर दी है। तुमने हर बात में यह दिखा दिया है कि इस बारे में तुम कितने निर्दोष थे।
Ako sam vam dakle pisao, nisam to zbog uvreditelja ni zbog uvrijeđenoga, nego zbog toga da vam se očituje vaša gorljivost za nas pred Bogom.
सो यदि मैंने तुम्हें लिखा था तो उस व्यक्ति के कारण नहीं जो अपराधी था और न ही उसके कारण जिसके प्रति अपराध किया गया था। बल्कि इस लिए लिखा था कि परमेश्वर के सामने हमारे प्रति तुम्हारी चिंता का तुम्हें बोध हो जाये।
To nas je utješilo. A povrh te naše utjehe još se mnogo više obradovasmo zbog radosti Titove jer svi vi okrijepiste duh njegov.
इससे हमें प्रोत्साहन मिला है। हमारे इस प्रोत्साहन के अतिरिक्त तितुस के आनन्द से हम और अधिक आनन्दित हुए, क्योंकि तुम सब के कारण उसकी आत्मा को चैन मिला है।
Doista, ako sam mu se što vama pohvalio, ne postidjeh se, nego kao što smo po istini vama govorili, tako je istina bila i pohvala naša pred Titom.
तुम्हारे लिए मैंने उससे जो बढ़ चढ़ कर बातें की थीं, उसके लिए मुझे लजाना नहीं पड़ा है। बल्कि हमने जैसे तुमसे सब कुछ सच-सच कहा था, वैसे ही तुम्हारे बारे में हमारा गर्व तितुस के सामने सत्य सिद्ध हुआ है।
I njegovo je srce prema vama još nježnije kad se sjeti poslušnosti svih vas, kako ga sa strahom i trepetom primiste.
वह जब यह याद करता है कि तुम सब ने किस प्रकार उसकी आज्ञा मानी और डर से थरथर काँपते हुए तुमने कैसे उसको अपनाया तो तुम्हारे प्रति उसका प्रेम और भी बढ़ जाता है।
Radujem se što se u svemu mogu pouzdati u vas. ZA CRKVU U JERUZALEMU
मैं प्रसन्न हूँ कि मैं तुममें पूरा भरोसा रख सकता हूँ।