II Chronicles 36

Tada priprosti puk uze Jošijina sina Joahaza i zakralji ga u Jeruzalemu namjesto njegova oca.
यहूदा के लोगों ने यरूशलेम में नया राजा होने के लिये यहोआहाज को चुना। यहोआहाज योशिय्याह का पुत्र था।
Dvadeset i tri godine bile su Joahazu kad se zakraljio. Kraljevao je tri mjeseca u Jeruzalemu.
यहोआहाज जब यहूदा का राजा हुआ, वह तेईस वर्ष का था। वह यरूशलेम में तीन महीने राजा रहा।
Svrgao ga je egipatski kralj u Jeruzalemu i udario na zemlju danak od sto srebrnih talenata i jedan zlatni talenat.
तब मिस्र के राजा नको ने यहोआहाज को बन्दी बना लिया। नको ने यहूदा के लोगों को पौने चार टन चाँदी और पचहत्तर पौंड सोना दण्डराशि देने को विवश किया।
Egipatski kralj postavi za kralja nad Judejom i nad Jeruzalemom njegova brata Elijakima, promijenivši mu ime na Jojakim; njegova je brata Joahaza uzeo Neko i odveo u Egipat.
नको ने यहोआहाज के भाई को यहूदा और यरूशलेम का नया राजा होने के लिये चुना। यहोआहाज के भाई का नाम एल्याकीम था। तब नको ने एल्याकीम को एक नया नाम दिया। उसने उसका नाम यहोयाकीम रखा किन्तु नको यहोआहाज को मिस्र ले गया।
Dvadeset je i pet godina bilo Jojakimu kad se zakraljio. Kraljevao je jedanaest godina u Jeruzalemu; činio je što je zlo u očima Jahve, njegova Boga.
यहोयाकीम उस समय पच्चीस वर्ष का था जब वह यहूदा का नया राजा हुआ। वह ग्यारह वर्ष तक यरूशलेम में राजा रहा। यहोयाकीम ने वह नहीं किया जिसे यहोवा चाहता था कि वह करे। उसने अपने यहोवा परमेश्वर के विरुद्ध पाप किया।
Na nj je zaratio babilonski kralj Nabukodonozor i, svezavši ga u dvoje mjedene verige, odveo ga u Babilon.
बाबेल से नबूकदनेस्सर ने यहूदा पर आक्रमण किया। उसने यहोयाकीम को बन्दी बनाया और उसे काँसे की जंजीरों में डाला। तब नबूकदनेस्सर राजा यहोयाकीम को बाबेल ले गया।
Dio posuđa iz Jahvina Doma odnio je Nabukodonozor u Babilon i metnuo ga u svoj dvorac u Babilonu.
नबूकदनेस्सर यहोवा के मन्दिर से कुछ चीज़ें ले गया। वह उन चीज़ों को बाबेल ले गया और अपने घर अर्थात राजमहल में रखा।
Ostala Jojakimova djela i gnusobe koje je činio i što se na njemu našlo, sve je zapisano u Knjizi o izraelskim i judejskim kraljevima. Na njegovo se mjesto zakraljio sin mu Jojakin.
यहोयाकीम ने जो अन्य काम किये, जो भंयकर पाप उसने किये तथा हर एक काम जिसे करने का वह अपराधी था, ये सब *यहूदा और इस्राएल के राजाओं का इतिहास* नाम पुस्तक में लिखे हैं। यहोयाकीन, यहोयाकीम के स्थान पर नया राजा हुआ। यहोयाकीन, यहोयाकीम का पुत्र था।
Osam je godina bilo Jojakinu kad se zakraljio, a kraljevao je tri mjeseca i deset dana u Jeruzalemu; činio je što je zlo u Jahvinim očima.
यहोयाकीन जब यहूदा का राजा हुआ, अट्ठारह वर्ष का था। वह यरूशलेम में तीन महीने दस दिन राजा रहा। उसने वे काम नहीं किये जिसे यहोवा चाहता था कि वह करे। यहोयाकीन ने यहोवा के विरुद्ध पाप किया।
O godišnjoj je mijeni poslao kralj Nabukodonozor te su ga odveli u Babilon s dragocjenostima iz Jahvina Doma, a nad Judom i nad Jeruzalemom zakraljio je njegova rođaka Sidkiju.
बसन्त में राजा नबूकदनेस्सर ने कुछ सेवकों को यहोयाकीन को पकड़ने को भेजा। वे यहोयाकीन और यहोवा के मन्दिर से कुछ कीमती खजाने बाबेल ले गए। नबूकदनेस्सर ने सिदकिय्याह को यहूदा और यरूशलेम का नया राजा होने के लिये चुना। सिदकिय्याह यहोयाकीन का सम्बन्धी था।
Dvadeset je i jedna godina bila Sidkiji kad se zakraljio, a kraljevao je jedanaest godina u Jeruzalemu.
सिदकिय्याह जब यहूदा का राजा बना, इककीस वर्ष का था। वह यरूशलेम में ग्यारह वर्ष तक राजा रहा।
Činio je što je zlo u očima Jahve, njegova Boga; nije se ponizio pred prorokom Jeremijom, koji mu je govorio iz Jahvinih usta,
सिदकिय्याह ने वह नहीं किया जिसे उसका यहोवा परमेश्वर चाहता था कि वह करे। सिदकिय्याह ने अपने यहोवा के विरुद्ध पाप किये। यिर्मयाह नबी ने यहोवा की ओर से सन्देश दिये किन्तु उसने अपने को विनम्र नहीं बनाया औऱ यिर्मयाह नबी ने जो कहा उसका पालन नहीं किया।
nego se još i pobunio protiv kralja Nabukodonozora, koji ga bijaše zakleo Bogom; ostao je tvrdoglav i uporan u srcu da se ne obrati Jahvi, Bogu Izraelovu.
सिदकिय्याह ने नबूकदनेस्सर के विरुद्ध विद्रोह किया। कुछ समय पहले नबूकदनेस्सर ने सिदकिय्याह से प्रतिज्ञा कराई थी कि वह नबूकदनेस्सर का विश्वासपात्र रहेगा। सिदकिय्याह ने परमेश्वर का नाम लिया और नबूकदनेस्सर के प्रति विश्वासपात्र बने रहने की प्रतिज्ञा की। किन्तु सिदकिय्याह बहुत अड़ियल था और उसने अपना जीवन बदलने, इस्राएल के यहोवा परमेश्वर के पास लौटने तथा उसकी आज्ञा मानने से इन्कार कर दिया।
Pa i svi su svećenički poglavari i narod gomilali nevjeru na nevjeru slijedeći gnusna djela krivobožačkih naroda, oskvrnjujući Dom Jahvin, posvećen u Jeruzalemu.
याजकों के सभी प्रमुखों और यहूदा के लोगों के प्रमुखों ने अधिक पाप किये औऱ यहोवा के बहुत अधिक अविश्वासनीय हो गए। उन्होंने अन्य राष्ट्रों के बुरे उदाहरणों की नकल की। उन प्रमुखों ने यहोवा के मन्दिर को ध्वस्त कर दिया। यहोवा ने मन्दिर को यरूशलेम में पवित्र बनाया था।
Jahve, Bog njihovih otaca, slao je k njima zarana svoje glasnike, slao ih svejednako, jer mu bijaše žao svojega naroda i svojega Prebivališta.
उनके पूर्वजों के यहोवा परमेश्वर ने अपने लोगों को चेतावनी देने के लिये बार बार सन्देशवाहक को भेजा। यहोवा ने यह इसलिये किया कि उसे उन पर करुणा थी और मन्दिर के लिये दु:ख था। यहोवा उनको या अपने मन्दिर को नष्ट नहीं करना चाहता था।
Ali su se oni rugali Božjim glasnicima, prezirući njegove riječi i podsmjehujući se njegovim prorocima, dok se nije podigla Jahvina jarost na njegov narod te više nije bilo lijeka.
किन्तु परमेश्वर के लोगों ने परमेश्वर के संदेशवाहकों (नबियों) का मजाक उड़ाया। उन्होंने परमेश्वर के संदेशवाहकों (नबियों) की अनसुनी कर दी। उन्होंने परमेश्वर के संदेश से घृणा की। अन्त में परमेश्वर और अधिक अपना क्रोध न रोक सका। परमेश्वर अपने लोगों पर क्रोधित हुआ और उसे रोकने के लिये कुछ भी नहीं था जिसे किया जा सके।
Doveo je na njih kaldejskoga kralja, koji okrenu pod mač njihove mladiće u domu njihova Svetišta, ne štedeći ni mladića ni djevojke, ni starca ni nemoćna.Sve mu je predao u ruke.
इसलिये परमेश्वर बाबेल के राजा को यहूदा के लोगों पर आक्रमण करने के लिये लाया। बाबेल के राजा ने युवकों को मन्दिर में होने पर भी मार डाला। उसने यहूदा और यरूशलेम के लोगों पर दया नहीं की। बाबेल के राजा ने युवा और वृद्ध सभी लोगों को मारा। परमेश्वर ने नबूकदनेस्सर को यहूदा और यरूशलेम के लोगों को दण्ड देने दिया।
Sve posuđe Božjega Doma, veliko i malo, blago Jahvina Doma i kraljevo blago, blago njegovih knezova, sve je odnio u Babilon.
नबूकदनेस्सर परमेश्वर के मन्दिर की सभी चीज़ें बाबेल ले गया। उसने परमेश्वर के मन्दिर, राजा तथा राजा के अधिकारियों की सभी कीमती चीज़ें ले लीं।
Spalili su Božji Dom, oborili jeruzalemski zid i sve su njegove dragocjenosti uništili.
नबूकदनेस्सर और उसकी सेना ने मन्दिर को आग लगा दी। उन्होंने यरूशलेम की चहारदीवारी गिरा दी और राजा तथा उसके अधिकारियों के सभी घरों को जला दिया। उन्होंने यरूशलेम से हर एक कीमती चीज़ ली या उसे नष्ट कर दिया।
One što izbjegoše maču odvede Nabukodonozor u Babilon u sužanjstvo. Postali su robovi njemu i njegovim sinovima, dokle nije nastalo perzijsko kraljevstvo.
नबूकदनेस्सर इसके बाद भी जीवित बचे लोगों को, बाबुल ले गया और उन्हें दास होने को विवश किया। वे लोग बाबेल में दास की तरह तब तक रहे जब तक फारस के सम्राट ने बाबेल के राज्य को पराजित नहीं किया।
Da bi se ispunila riječ koju Jahve reče na Jeremijina usta: "Dokle se zemlja ne oduži svojim subotama, počivat će za sve vrijeme u pustoši dok se ne ispuni sedamdeset godina."
इस प्रकार यहोवा ने, इस्राएल के लोगों को जो कुछ यिर्मयाह नबी से कहलवाया, वह सब ठीक घटित हुआ। यहोवा ने यिर्मयाह द्वारा कहा था: “यह स्थान सत्तर वर्ष तक सूना उजाड़ देश रहेगा। यह सब्त विश्राम की क्षतिपूर्ति के रूप में होगा जिसे लोग नहीं करते।”
Ali prve godine perzijskoga kralja Kira, da bi se ispunila riječ Jahvina objavljena na Jeremijina usta, podiže Jahve duh perzijskoga kralja Kira te on oglasi po svemu svojem kraljevstvu usmeno i pismeno:
यह तब पहले वर्ष हुआ जब फारस का राजा कुस्रू शासन कर रहा था। यहोवा ने यिर्मयाह नबी के माध्यम से जो वचन दिये वे सत्य घटित हुए। यहोवा ने कुस्रू के हृदय को कोमल बनाया जिससे उसने आदेश लिखा और अपने राज्य में हर एक स्थान पर भेजा:
"Ovako veli perzijski kralj Kir: 'Sva zemaljska kraljevstva dade mi Jahve, Bog nebeski. On mi naloži da mu sagradim Dom u Jeruzalemu, u Judeji. Tko je god među vama od svega njegova naroda, Bog njegov bio s njim, pa neka ide onamo!'"
फारस का राजा कुस्रू यही कहता है: स्वर्ग का परमेश्वर यहोवा ने मुझे पूरी पृथ्वी का राजा बनाया है। उसने मुझे एक मन्दिर यरूशलेम में अपने लिये बनाने का उत्तरदायित्व दिया है। अब तुम सभी, जो परमेश्वर के लोग हो, यरूशलेम जाने के लिये स्वतन्त्र हो। यहोवा परमेश्वर तुम्हारे साथ हो।