I Thessalonians 3

Zato kad više ne mogosmo izdržati, pristadosmo ostati u Ateni sami
क्योंकि हम और अधिक प्रतीक्षा नहीं कर सकते थे इसलिए हमने एथेंस में अकेले ही ठहर जाने का निश्चय कर लिया।
te poslasmo Timoteja, brata našega i suradnika Božjega u Kristovu evanđelju, da vas učvrsti i ohrabri u vjeri
और हमने हमारे बन्धु तथा परमेश्वर के लिए मसीह के सुसमाचार के प्रचार में अपने सहकर्मी तिमुथियुस को तुम्हें सुदृढ़ बनाने और विश्वास में उत्साहित करने को तुम्हारे पास भेज दिया
da se nitko ne pokoleba u tim nevoljama. Ta i sami znate da smo za to određeni:
ताकि इन वर्तमान यातनाओं से कोई विचलित न हो उठे। क्योंकि तुम तो जानते ही हो कि हम तो यातना के लिए ही निश्चित किए गये हैं।
doista, kad smo bili kod vas, pretkazivali smo kako nas imaju zadesiti nevolje, što se, kako znate, i dogodilo.
वास्तव में जब हम तुम्हारे पास थे, तुम्हें पहले से ही कहा करते थे कि हम पर कष्ट आने वाले हैं, और यह ठीक वैसे ही हुआ भी है। तुम तो यह जानते ही हो।
Zbog toga i ja, ne mogavši više izdržati, poslah da saznam o vašoj vjeri, da vas možda Zavodnik nije zaveo te je naš trud postao uzaludan.
इसलिए क्योंकि मैं और अधिक प्रतीक्षा नहीं कर सकता था, इसलिए मैंने तुम्हारे विश्वास के विषय में जानने तिमुथियुस को भेज दिया। क्योंकि मुझे डर था कि लुभाने वाले ने कहीं तुम्हें प्रलोभित करके हमारे कठिन परिश्रम को व्यर्थ तो नहीं कर दिया है।
A sada kad se Timotej od vas k nama vratio i donio nam radosnu vijest o vašoj vjeri i ljubavi, i da nas se sveudilj ugodno sjećate i čeznete vidjeti nas, kao i mi vas -
तुम्हारे पास से तिमुथियुस अभी-अभी हमारे पास वापस लौटा है और उसने हमें तुम्हारे विश्वास और तुम्हारे प्रेम का शुभ समाचार दिया है। उसने हमें बताया है कि तुम्हें हमारी मधुर याद आती है और तुम हमसे मिलने को बहुत अधीर हो। वैसे ही जैसे हम तुमसे मिलने को।
zbog toga smo, braćo, nad vama, vašom vjerom, bili utješeni uza svu svoju tjeskobu i nevolju.
इसलिए हे भाईयों, हमारी सभी पीड़ाओं और यातनाओं में तुम्हारे विश्वास के कारण हमारा उत्साह बहुत बढ़ा है।
Da, sada živimo kada ste vi postojani u Gospodinu!
हाँ! अब हम फिर साँस ले पा रहे हैं क्योंकि हम जान गए हैं कि प्रभु में तुम अटल खड़े हो।
I kojom bismo zahvalom mogli Bogu uzvratiti za vas, za svu radost kojom se zbog vas radujemo pred Bogom svojim,
तुम्हारे विषय में तुम्हारे कारण जो आनन्द हमें मिला है, उसके लिए हम परमेश्वर का धन्यवाद कैसे करें। अपने परमेश्वर के सामने
dok noću i danju najusrdnije molimo da vidimo vaše lice i nadoknadimo manjkavosti vaše vjere?
रात-दिन यथासम्भव लगन से हम प्रार्थना करते रहते हैं कि किसी प्रकार तुम्हारा मुँह फिर देख पायें और तुम्हारे विश्वास में जो कुछ कमी रह गयी है, उसे पूरा करें।
A sam Bog i Otac naš i Gospodin naš Isus upravio naš put prema vama!
हमारा परम पिता परमेश्वर और हमारा प्रभु यीशु तुम्हारे पास आने को हमें मार्ग दिखाये।
Vama pak Gospodin dao te jedni prema drugima i prema svima rasli i obilovali ljubavlju kakva je i naša prema vama.
और प्रभु एक दूसरे के प्रति तथा सभी के लिए तुममें जो प्रेम है, उसकी बढ़ोतरी करे। वैसे ही जैसे तुम्हारे लिए हमारा प्रेम उमड़ पड़ता है।
Učvrstio vam srca da budu besprijekorno sveta pred Bogom i Ocem našim o Dolasku Gospodina našega Isusa i svih svetih njegovih s njime.
इस प्रकार वह तुम्हारे हृदयों को सुदृढ़ करे और उन्हें हमारे परम पिता परमेश्वर के सामने हमारे प्रभु यीशु के आगमन पर अपने सभी पवित्र स्वर्गदूतों के साथ पवित्र एवं दोष-रहित बना दे।