I Samuel 28

U ono vrijeme Filistejci skupiše svoje čete za rat protiv Izraela. I Akiš reče Davidu: "Znaj da ćeš ići sa mnom na vojsku, ti i tvoji ljudi!"
बाद में पलिश्तियों ने अपनी सेना को इस्राएल के विरुद्ध लड़ने के लिये इकट्ठा किया। आकीश ने दाऊद से कहा, “क्या तुम समझते हो कि तुम्हें और तुम्हारे व्यक्तियों को इस्राएलियों के विरुद्ध मेरे साथ लड़ने जाना चाहिये?”
A David odgovori Akišu: "Dobro! Sad ćeš vidjeti što će učiniti tvoj sluga!" A Akiš odvrati Davidu: "Dobro! Zato ću te postaviti da budeš mojim čuvarom zauvijek."
दाऊद ने उत्तर दिया, “निश्चय ही! तब आप स्वयं ही देखें कि मैं क्या कर सकता हूँ!” आकीश ने कहा, “बहुत अच्छा, मैं तुम्हें अपना अंगरक्षक बनाऊँगा। तुम सदा मेरी रक्षा करोगे।”
Samuel bijaše umro, a sav ga Izrael bijaše oplakao naričući za njim. Ukopali su ga u njegovu gradu Rami. A Šaul bijaše istjerao iz zemlje sve zazivače duhova i vračeve.
शमूएल मर गया था। सभी इस्राएलियों ने शमूएल की मृत्यु पर शोक मनाया था। उन्होंने शमूएल के निवास स्थान रामा में उसे दफनाया था। इसके पहले शाऊल ने ओझाओं और भाग्यफल बताने वालों को इस्राएल छोड़ने को विवश किया था।
Dok su se Filistejci skupljali te došli i utaborili se kod Šunema, Šaul skupi sve Izraelce te se utabori na Gilboi.
पलिश्तियों ने युद्ध की तैयारी की। वे शूनेम आए और उस स्थान पर उन्होंने अपना डेरा डाला। शाऊल ने सभी इस्राएलियों को इकट्ठा किया और अपना डेरा गिलबो में डाला।
Kad Šaul ugleda filistejski tabor, uplaši se i srce mu snažno zadrhta.
शाऊल ने पलिश्ती सेना को देखा और वह भयभीत हो गया। उसका हृदय भय से धड़कने लगा।
Šaul upita za savjet Jahvu, ali mu Jahve ne dade odgovora - ni u snima, ni po Urimu, ni preko proroka.
शाऊल ने यहोवा से प्रार्थना की, किन्तु यहोवा ने उसे उत्तर नहीं दिया। परमेश्वर ने शाऊल से स्वप्न में बातें नहीं की। परमेश्वर ने उसे उत्तर देने के लिये ऊरीम का उपयोग भी नहीं किया और परमेश्वर ने शाऊल से बात करने के लिये भविष्यवक्ताओं का उपयोग नहीं किया।
Zato Šaul reče svojim slugama: "Potražite mi ženu koja zaziva duhove da odem k njoj i upitam je." A sluge mu odgovoriše: "Evo, u En Doru ima žena koja zaziva duhove."
अन्त में शाऊल ने अपने अधिकारियों से कहा, “मेरे लिये ऐसी स्त्री का पता लगाओ जो ओझा हो। तब मैं उससे पूछने जा सकता हूँ कि इस युद्ध में क्या होगा।” उसके अधिकारियों ने उत्तर दिया, “एन्दोर में एक ओझा है।”
Tada se Šaul preruši, obuče druge haljine i otputi se sa dva čovjeka. I dođe noću k onoj ženi i reče joj: "Daj mi vračaj pomoću duha i dozovi mi onoga koga ti reknem."
शाऊल ने भिन्न प्रकार के वस्त्र पहने। शाऊल ने यह इसलिये किया कि कोई व्यक्ति यह न जान सके कि वह कौन है। रात को वह अपने दो व्यक्तियों के साथ उस स्त्री से मिलने गया। शाऊल ने उस स्त्री से कहा, “प्रेत के द्वारा मुझे मेरा भविष्य बताओ। उस व्यक्ति को बुलाओ जिसका मैं नाम लूँ।”
A žena mu odgovori: "Ta ti znaš što je učinio Šaul i kako je istrijebio iz zemlje zazivače duhova i vračeve. Zašto postavljaš zamke mome životu da me pogubiš?"
किन्तु उस स्त्री ने शाऊल से कहा, “तुम जानते ही हो कि शाउल ने क्या किया है! उसने ओझाओं और भाग्यफल बताने वालों को इस्राएल देश छोड्ने को विवश किया है। तुम मुझे जाल में फँसाना और मार डालना चाहते हो।”
A Šaul joj se zakle Jahvom govoreći: "Tako mi živog Jahve, nećeš biti ništa kriva za ovo!"
शाऊल ने यहोवा का नाम लिया और उस स्त्री से प्रतिज्ञा की, “निश्चय ही यहोवा शाश्वत है, अत: तुमको यह करने के लिये दण्ड नहीं मिलेगा।”
Tada žena zapita: "Koga da ti dozovem?" A on odgovori: "Dozovi mi Samuela!"
स्त्री ने पूछा, “तुम किसे चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिये यहाँ बुलाऊँ?” शाऊल ने उत्तर दिया, “शमूएल को बुलाओ”
Kad žena ugleda Samuela, povika iza glasa, a onda reče Šaulu: "Zašto si me prevario? Ta ti si Šaul!"
और यह हुआ! स्त्री ने शमूएल को देखा और जोर से चीख उठी। उसने शाऊल से कहा “तुमने मुझे धोखा दिया! तुम शाऊल हो!”
A kralj joj odvrati: "Ne boj se! Nego što vidiš?" A žena odgovori Šaulu: "Vidim nešto božansko što se diže iz zemlje."
राजा ने स्त्री से कहा, “तुम डरो नहीं! तुम क्या देख रही हो?” उस स्त्री ने कहा, “मैं एक आत्मा को जमीन से निकल कर आती देख रही हूँ।”
Šaul je upita: "Kakva je obličja?" A ona odgovori: "Izlazi starac, ogrnut plaštem." Tada Šaul spozna da je to Samuel, pa pade licem do zemlje i pokloni se.
शाऊल ने पूछा, “वह कैसा दिखाई पड़ता है?” स्त्री ने उत्तर दिया, “वह लबादा पहने एक बूढ़े की तरह दिखाई पड़ता है।” शाऊल ने समझ लिया कि वह शमूएल था। शाऊल ने प्रणाम किया। उसका माथा जमीन से जा लगा।
Samuel upita Šaula: "Zašto si pomutio moj mir dozivajući me gore?" A Šaul odgovori: "U velikoj sam nevolji jer su Filistejci zavojštili na me, a Bog se okrenuo od mene i ne odgovara mi više ni preko proroka ni u snima. Zato sam dozvao tebe da me poučiš što da činim."
शमूएल ने शाऊल से कहा, “तुमने मुझे क्यों परेशान किया? तुमने मुझे ऊपर क्यों बुलाया?” शाऊल ने उत्तर दिया, “मैं मुसीबत में हूँ! पलिश्ती मेरे विरुद्ध लड़ने आए हैं और परमेश्वर ने मुझे छोड़ दिया है। परमेश्वर अब मुझको उत्तर नहीं देगा। वह मुझे उत्तर देने के लिये नबी या स्वप्न का उपयोग नहीं करेगा। यही कारण है कि मैंने तुमको बुलाया। मैं चाहता हूँ कि तुम बताओ कि मैं क्या करूँ!”
A Samuel odvrati: "Zašto mene pitaš kad se Jahve odvratio od tebe i postao ti neprijateljem?
शमूएल ने कहा, “यहोवा ने तुमको छोड़ दिया। अब वह तुम्हारे पड़ोसी (दाऊद) के साथ है। इसलिये तुम मुझको तंग क्यों करते हो?
Jahve ti je učinio kako ti je kazao preko mene: istrgao je kraljevstvo iz tvoje ruke i dao ga tvome suparniku, Davidu,
यहोवा ने वही किया जो उसने करने को कहा था। उसने मेरा उपयोग तुम्हें इन चीजों को बताने के लिये किया। यहोवा तुम से राज्य छीन रहा है और उसने वह तुम्हारा राज्य तुम्हारे पड़ोसियों को दे रहा है। वह पड़ोसी दाऊद है।
jer nisi poslušao riječi Jahvinih i jer nisi izvršio njegova žestokog gnjeva na Amaleku: stoga ti je Jahve danas ovako učinio.
तुमने यहोवा की आज्ञा का पालन नहीं किया। तुमने अमालेकियों को नष्ट नहीं किया और उन्हें नहीं दिखाया कि यहोवा उन पर कितना क्रोधित है। यही कारण है कि यहोवा ने तुम्हारे साथ आज यह किया है।
Jahve će predati, zajedno s tobom, i Izraela u filistejske ruke. Sutra ćeš sa svojim sinovima biti sa mnom, a i tabor izraelski Jahve će predati u filistejske ruke."
यहोवा तुम्हें और इस्राएल को पलिश्तियों को देगा। यहोवा इस्राएल की सेना को पलिश्तियों से पराजित करायेगा और कल तुम और तुम्हारे पुत्र यहाँ मेरे साथ होंगे!”
Šaul se užasnu i pade na zemlju kako je dug. Spopade ga silan strah od Samuelovih riječi. I ponestade mu snage, jer nije ništa jeo cijeli dan i cijelu noć.
शाऊल तेजी से भूमि पर गिर पड़ा और वहाँ पड़ा रहा। शाऊल शमूएल द्वारा कही गई बातों से डरा हुआ था। शाऊल बहुत कमजोर भी था क्योंकि उसने उस पूरे दिन रात भोजन नहीं किया था।
Kad ona žena dođe k Šaulu i opazi kako je sav zaplašen, reče mu: "Gle, tvoja je službenica poslušala tvoju riječ, stavila sam svoj život na kocku i poslušala tvoje zapovijedi koje si mi naložio.
स्त्री शाऊल के पास आई। उसने देखा कि शाऊल सचमुच भयभीत था। उसने कहा, “देखो, मैं आपकी दासी हूँ। मैंने आपकी आज्ञा का पालन किया है। मैंने अपने जीवन को ख़तरे में डाला और जो आपने कहा, किया।
Zato sada poslušaj i ti riječi službenice svoje: dopusti da ti pružim zalogaj kruha; jedi da ti se vrati snaga te uzmogneš poći svojim putem."
अब कृपया मेरी सुनें। मुझे आपको कुछ भोजन देने दें। आपको अवश्य खाना चाहिये। तब आप में इतनी शक्ति आयेगी कि आप अपने रास्ते जा सकें।”
Ali on ne htjede nego reče: "Neću jesti!" Ali kad ga zaokupiše njegove sluge, zajedno sa ženom, posluša ih, ustade sa zemlje i sjede na postelju.
लेकिन शाऊल ने इन्कार किया। उसने कहा, “मैं खाऊँगा नहीं।” शाऊल के अधिकारियों ने उस स्त्री का साथ दिया और उससे खाने के लिये प्रार्थना की। शाऊल ने उनकी बात सुनी। वह भूमि से उठा और बिस्तर पर बैठ गया।
Žena je imala kod kuće tele u tovu. Brzo ga zakla, zatim uze brašna, umijesi ga i napeče beskvasnoga kruha.
उस स्त्री के घर में एक मोटा बछड़ा था। उसने शीघ्रता से बछड़े को मारा। उसने कुछ आटा लिया और उसे अपने हाथों से गूँदा। तब उसने बिना खमीर की कुछ रोटियाँ बनाईं।
Potom stavi sve pred Šaula i njegove ljude. Pošto su jeli, ustadoše i još iste noći krenuše natrag.
स्त्री ने भोजन शाऊल और उसके अधिकारियों के सामने रखा। शाऊल और उसके अधिकारियों ने खाया। तब वे उसी रात को उठे और चल पड़े।