I Samuel 27

David reče u sebi: "Ipak ću jednoga dana poginuti od Šaulove ruke. Zato nema ništa bolje za me nego da se spasim u zemlju Filistejaca. Tada će Šaul odustati da me dalje traži po svim krajevima Izraelovim i izbavit ću se iz njegove ruke."
किन्तु दाऊद ने अपने मन में सोचा, “शाऊल मुझे किसी दिन पकड़ लेगा। सर्वोत्तम बात मैं यही कर सकता हूँ कि पलिश्तियों के देश में बच निकलूँ। तब शाऊल मेरी खोज इस्राएल में बन्द कर देगा। इस प्रकार मैं शाऊल से बच निकलूँगा।”
David se dakle podiže i prijeđe, sa šest stotina ljudi koje je imao, k Akišu, sinu Maokovu, kralju Gata.
इसलिए दाऊद और उसके छ: सौ लोगों ने इस्राएल छोड़ दिया। वे माओक के पुत्र आकीश के पास गए। आकीश गत का राजा था।
David se nastani kod Akiša u Gatu, on i njegovi ljudi, svaki sa svojom obitelji, a David sa svoje dvije žene, Ahinoamom Jizreelkom i Abigajilom, Nabalovom ženom iz Karmela.
दाऊद, उसके लोग और उनके परिवार आकीश के साथ गत में रहने लगे। दाऊद के साथ उसकी दो पत्नियाँ थीं। वे यिज्रेली की अहीनोअम और कर्मेल की अबीगैल थी। अबीगैल नाबाल की विधवा थी।
Kad je Šaul doznao da je David pobjegao u Gat, nije ga više progonio.
लोगों ने शाऊल से कहा कि दाऊद गत को भाग गया है और शाऊल ने उसकी खोज बन्द कर दी।
David reče Akišu: "Ako sam našao milost u tvojim očima, neka mi dadu mjesto u jednom gradu u zemlji da se nastanim u njemu. Zašto da tvoj sluga stanuje kod tebe u kraljevskom gradu?"
दाऊद ने आकीश से कहा, “यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो मुझे अपने देश के नगरों में से एक में स्थान दे दें। मैं आपका केवल सेवक मात्र हूँ। मुझे वहाँ रहना चाहिये, आपके साथ यहाँ राजधानी नगर में नहीं।”
Akiš mu još istoga dana dade Siklag. Stoga Siklag pripada do današnjega dana kraljevima Jude.
उस दिन आकीश ने दाऊद को सिकलग नगर दिया और तब से सिकलग सदा यहूदा के राजाओं का रहा है।
I osta David u filistejskoj zemlji godinu dana i četiri mjeseca.
दाऊद पलिश्तियों के साथ एक वर्ष और चार महीने रहा।
David je sa svojim ljudima izlazio da pljačka Gešurce, Girzijce i Amalečane, jer su to bili stanovnici zemlje od Telama preko Šura sve do egipatske zemlje.
दाऊद और उसके लोग अमालेकी तथा गशूर में रहने वाले लोगों के साथ युद्ध करने गये। दाऊद के लोगों ने उनको हराया और उनकी सम्पत्ति ले ली। लोग उस क्षेत्र में शूर के निकट तेलम से लेकर लगातार मिस्र तक रहते थे।
David je pustošio zemlju ne ostavljajući na životu ni čovjeka ni žene, otimao je ovce i goveda, magarce, deve i haljine i vraćao se da sve to donese Akišu.
दाऊद उस क्षेत्र में लोगों से लड़ा। दाऊद ने किसी व्यक्ति को जीवित नहीं छोड़ा। दाऊद ने उनकी सभी भेड़ें, पशु, गधे, ऊँट और कपड़े लिये। तब वह इसे वापस आकीश के पास लाया।
Akiš bi ga pitao: "Gdje ste danas pljačkali?" A David bi odgovorio da su pljačkali u Negebu Judinu ili u Negebu Jerahmeelskom ili u Negebu Kenijskom.
दाऊद ने यह कई बार किया। हर बार आकीश पूछता कि वह कहाँ लड़ा और उन चीज़ों को कहाँ से लाया। दाऊद ने कहा, “मैं यहूदा के दक्षिणी भाग में लड़ा।” या “मैं यरहमेलियों के दक्षिणी भाग में लड़ा या मैं केनियों के दक्षिणी भाग में लड़ा।”
David nije ostavljao na životu ni čovjeka ni žene da ih dovede u Gat jer mišljaše: "Mogli bi nas optužiti i reći: 'Tako je David radio.'" Takav je imao običaj za sve vrijeme dok je boravio u filistejskoj zemlji.
दाऊद गत में कभी जीवित स्त्री या पुरुष नहीं लाया। दाऊद ने सोचा, “यदि हम किसी व्यक्ति को जीवित रहने देते हैं तो वह आकीश से कह सकता है कि वस्तुतः मैंने क्या किया है।” दाऊद ने पूरे समय, जब तक पलिश्तियों के देश में रहा, यही किया।
Akiš je vjerovao Davidu i govorio u sebi: "Baš se omrazio svome narodu, Izraelu! Zato će mi biti sluga dovijeka!"
आकीश ने दाऊद पर विश्वास करना आरम्भ कर दिया। आकीश ने अपने आप सोचा, “अब दाऊद के अपने लोग ही उससे घृणा करते हैं। इस्राएली दाऊद से बहुत अधिक घृणा करते हैं। अब दाऊद मेरी सेवा करता रहेगा।”