Psalms 74

(亚萨的训诲诗。) 神啊,你为何永远丢弃我们呢?你为何向你草场的羊发怒,如烟冒出呢?
हे परमेश्वर, क्या तूने हमें सदा के लिये बिसराया है? क्योंकि तू अभी तक अपने निज जनों से क्रोधित है?
求你记念你古时所得来的会众,就是你所赎、作你产业支派的,并记念你向来所居住的锡安山。
उन लोगों को स्मरण कर जिनको तूने बहुत पहले मोल लिया था। हमको तूने बचा लिया था। हम तेरे अपने हैं। याद कर तेरा निवास सिय्योन के पहाड़ पर था।
求你举步去看那日久荒凉之地,仇敌在圣所中所行的一切恶事。
हे परमेश्वर, आ और इन अति प्राचीन खण्डहरों से हो कर चल। तू उस पवित्र स्थान पर लौट कर आजा जिसको शत्रु ने नष्ट कर दिया है।
你的敌人在你会中吼叫;他们竖了自己的旗为记号。
मन्दिर में शत्रुओं ने विजय उद्घोष किया। उन्होंने मन्दिर में निज झंडों को यह प्रकट करने के लिये गाड़ दिया है कि उन्होंने युद्ध जीता है।
他们好像人扬起斧子,砍伐林中的树。
शत्रुओं के सैनिक ऐसे लग रहे थे, जैसे कोई खुरपी खरपतवार पर चलाती हो।
圣所中一切雕刻的,他们现在用斧子锤子打坏了。
हे परमेश्वर, इन शत्रु सैनिकों ने निज कुल्हाडे और फरसों का प्रयोग किया, और तेरे मन्दिर की नक्काशी फाड़ फेंकी।
他们用火焚烧你的圣所,亵渎你名的居所,拆毁到地。
परमेश्वर इन सैनिकों ने तेरा पवित्र स्थान जला दिया। तेरे मन्दिर को धूल में मिला दिया, जो तेरे नाम को मान देने हेतु बनाया गया था।
他们心里说:我们要尽行毁灭;他们就在遍地把 神的会所都烧毁了。
उस शत्रु ने हमको पूरी तरह नष्ट करने की ठान ली थी। सो उन्होंने देश के हर पवित्र स्थल को फूँक दिया।
我们不见我们的标帜,不再有先知;我们内中也没有人知道这灾祸要到几时呢!
कोई संकेत हम देख नहीं पाये। कोई भी नबी बच नहीं पाया था। कोई भी जानता नहीं था क्या किया जाये।
 神啊,敌人辱骂要到几时呢?仇敌亵渎你的名要到永远吗?
हे परमेश्वर, ये शत्रु कब तक हमारी हँसी उड़ायेंगे? क्या तू इन शत्रुओं को तेरे नाम का अपमान सदा सर्वदा करने देगा?
你为什么缩回你的右手?求你从怀中伸出来,毁灭他们。
हे परमेश्वर, तूने इतना कठिन दण्ड हमकों क्यों दिया? तूने अपनी महाशक्ति का प्रयोग किया और हमें पूरी तरह नष्ट किया!
 神自古以来为我的王,在地上施行拯救。
हे परमेश्वर, बहुत दिनों से तू ही हमारा शासक रहा। इस देश में तूने अनेक युद्ध जीतने में हमारी सहायता की।
你曾用能力将海分开,将水中大鱼的头打破。
हे परमेश्वर, तूने अपनी महाशक्ति से लाल सागर के दो भाग कर दिये।
你曾砸碎鳄鱼的头,把牠给旷野的禽兽(禽兽:原文是民)为食物。
तूने विशालकाय समुद्री दानवों को पराजित किया! तूने लिव्यातान के सिर कुचल दिये, और उसके शरीर को जंगली पशुओं को खाने के लिये छोड़ दिया।
你曾分裂磐石,水便成了溪河;你使长流的江河干了。
तूने नदी, झरने रचे, फोड़कर जल बहाया। तूने उफनती हुई नदियों को सुखा दिया।
白昼属你,黑夜也属你;亮光和日头是你所预备的。
हे परमेश्वर, तू दिन का शासक है, और रात का भी शासक तू ही है। तूने ही चाँद और सूरज को बनाया।
地的一切疆界是你所立的;夏天和冬天是你所定的。
तू धरती पर सब की सीमाएं बाँधता है। तूने ही गर्मी और सर्दी को बनाया।
耶和华啊,仇敌辱骂,愚顽民亵渎了你的名,求你记念这事。
हे परमेश्वर, इन बातों को याद कर। और याद कर कि शत्रु ने तेरा अपमान किया है। वे मूर्ख लोग तेरे नाम से बैर रखते हैं!
不要将你斑鸠的性命交给野兽;不要永远忘记你困苦人的性命。
हे परमेश्वर, उन जंगली पशुओं को निज कपोत मत लेने दे! अपने दीन जनों को तू सदा मत बिसरा।
求你顾念所立的约,因为地上黑暗之处都满了强暴的居所。
हमने जो आपस में वाचा की है उसको याद कर, इस देश में हर किसी अँधेरे स्थान पर हिंसा है।
不要叫受欺压的人蒙羞回去;要叫困苦穷乏的人讚美你的名。
हे परमेश्वर, तेरे भक्तों के साथ अत्याचार किये गये, अब उनको और अधिक मत सताया जाने दे। तेरे असहाय दीन जन, तेरे गुण गाते है।
 神啊,求你起来为自己伸诉!要记念愚顽人怎样终日辱骂你。
हे परमेश्वर, उठ और प्रतिकार कर! स्मरण कर की उन मूर्ख लोगों ने सदा ही तेरा अपमान किया है।
不要忘记你敌人的声音;那起来敌你之人的喧哗时常上升。
वे बुरी बातें मत भूल जिन्हें तेरे शत्रुओं ने प्रतिदिन तेरे लिये कही। भूल मत कि वे किस तरह से युद्ध करते समय गुर्राये।