Psalms 38

(大卫的记念诗。)耶和华啊,求你不要在怒中责备我,不要在烈怒中惩罚我!
हे यहोवा, क्रोध में मेरी आलोचना मत कर। मुझको अनुशासित करते समय मुझ पर क्रोधित मत हो।
因为,你的箭射入我身;你的手压住我。
हे यहोवा, तूने मुझे चोट दिया है। तेरे बाण मुझमें गहरे उतरे हैं।
因你的恼怒,我的肉无一完全;因我的罪过,我的骨头也不安宁。
तूने मुझे दण्डित किया और मेरी सम्पूर्ण काया दु:ख रही है, मैंने पाप किये और तूने मुझे दण्ड दिया। इसलिए मेरी हड्डी दु:ख रही है।
我的罪孽高过我的头,如同重担叫我担当不起。
मैं बुरे काम करने का अपराधी हूँ, और वह अपराध एक बड़े बोझे सा मेरे कन्धे पर चढ़ा है।
因我的愚昧,我的伤发臭流脓。
मैं बना रहा मूर्ख, अब मेरे घाव दुर्गन्धपूर्ण रिसते हैं और वे सड़ रहे हैं।
我疼痛,大大拳曲,终日哀痛。
मैं झुका और दबा हुआ हूँ। मैं सारे दिन उदास रहता हूँ।
我满腰是火;我的肉无一完全。
मुझको ज्वर चढ़ा है, और समूचे शरीर में वेदना भर गई है।
我被压伤,身体疲倦;因心里不安,我就唉哼。
मैं पूरी तरह से दुर्बल हो गया हूँ। मैं कष्ट में हूँ इसलिए मैं कराहता और विलाप करता हूँ।
主啊,我的心愿都在你面前;我的叹息不向你隐瞒。
हे यहोवा, तूने मेरा कराहना सुन लिया। मेरी आहें तो तुझसे छुपी नहीं।
我心跳动,我力衰微,连我眼中的光也没有了。
मुझको ताप चढ़ा है। मेरी शक्ति निचुड़ गयी है। मेरी आँखों की ज्योति लगभग जाती रही।
我的良朋密友因我的灾病都躲在旁边站著;我的亲戚本家也远远地站立。
क्योंकि मैं रोगी हूँ, इसलिए मेरे मित्र और मेरे पड़ोसी मुझसे मिलने नहीं आते। मेरे परिवार के लोग तो मेरे पास तक नहीं फटकते।
那寻索我命的设下网罗;那想要害我的口出恶言,终日思想诡计。
मेरे शत्रु मेरी निन्दा करते हैं। वे झूठी बातों और प्रतिवादों को फैलाते रहते हैं। मेरे ही विषय में वे हरदम बात चीत करते रहते हैं।
但我如聋子不听,像哑巴不开口。
किन्तु मैं बहरा बना कुछ नहीं सुनता हूँ। मैं गूँगा हो गया, जो कुछ नहीं बोल सकता।
我如不听见的人,口中没有回话。
मैं उस व्यक्ति सा बना हूँ, जो कुछ नहीं सुन सकता कि लोग उसके विषय क्या कह रहे हैं। और मैं यह तर्क नहीं दे सकता और सिद्ध नहीं कर सकता की मेरे शत्रु अपराधी हैं।
耶和华啊,我仰望你!主─我的 神啊,你必应允我!
सो, हे यहोवा, मुझे तू ही बचा सकता है। मेरे परमेश्वर और मेरे स्वामी मेरे शत्रुओं को तू ही सत्य बता दे।
我曾说:恐怕他们向我夸耀;我失脚的时候,他们向我夸大。
यदि मैं कुछ भी न कहूँ, तो मेरे शत्रु मुझ पर हँसेंगे। मुझे खिन्न देखकर वे कहने लगेंगे कि मैं अपने कुकर्मो का फल भोग रहा हूँ।
我几乎跌倒;我的痛苦常在我面前。
मैं जानता हूँ कि मैं अपने कुकर्मो के लिए पापी हूँ। मैं अपनी पीड़ा को भूल नहीं सकता हूँ।
我要承认我的罪孽;我要因我的罪忧愁。
हे यहोवा, मैंने तुझको अपने कुकर्म बता दिये। मैं अपने पापों के लिए दु:खी हूँ।
但我的仇敌又活泼又强壮,无理恨我的增多了。
मेरे शत्रु जीवित और पूर्ण स्वस्थ हैं। उन्होंने बहुत—बहुत झूठी बातें बोली हैं।
以恶报善的与我作对,因我是追求良善。
मेरे शत्रु मेरे साथ बुरा व्यवहार करते हैं, जबकि मैंने उनके लिये भला ही किया है। मैं बस भला करने का जतन करता रहा, किन्तु वे सब लोग मेरे विरद्ध हो गये हैं।
耶和华啊,求你不要撇弃我!我的 神啊,求你不要远离我!
हे यहोवा, मुझको मत बिसरा! मेरे परमेश्वर, मुझसे तू दूर मत रह!
拯救我的主啊,求你快快帮助我!
देर मत कर, आ और मेरी सुधि ले! हे मेरे परमेश्वर, मुझको तू बचा ले!