Psalms 35

(大卫的诗。)耶和华啊,与我相争的,求你与他们相争!与我相战的,求你与他们相战!
हे यहोवा, मेरे मुकद्दमों को लड़। मेरे युद्धों को लड़!
拿著大小的盾牌,起来帮助我。
हे यहोवा, कवच और ढाल धारण कर, खड़ा हो और मेरी रक्षा कर।
抽出枪来,挡住那追赶我的;求你对我的灵魂说:我是拯救你的。
बरछी और भाला उठा, और जो मेरे पीछे पड़े हैं उनसे युद्ध कर। हे यहोवा, मेरी आत्मा से कह, “मैं तेरा उद्धार करुँगा।”
愿那寻索我命的,蒙羞受辱!愿那谋害我的,退后羞愧!
कुछ लोग मुझे मारने पीछे पड़े हैं। उन्हें निराश और लज्जित कर। उनको मोड़ दे और उन्हें भगा दे। मुझे क्षति पहुँचाने का कुचक्र जो रचा रहे हैं उन्हें असमंजस में डाल दे।
愿他们像风前的糠,有耶和华的使者赶逐他们。
तू उनको ऐसा भूसे सा बना दे, जिसको पवन उड़ा ले जाती है। उनके साथ ऐसा होने दे कि, उनके पीछे यहोवा के दूत पड़ें।
愿他们的道路又暗又滑,有耶和华的使者追赶他们。
हे यहोवा, उनकी राह अन्धेरे और फिसलनी हो जाए। यहोवा का दूत उनके पीछे पड़े।
因他们无故地为我暗设网罗,无故地挖坑,要害我的性命。
मैंने तो कुछ भी बुरा नहीं किया है। किन्तु वे मनुष्य मुझे बिना किसी कारण के, फँसाना चाहते हैं। वे मुझे फँसाना चाहते हैं।
愿灾祸忽然临到他身上!愿他暗设的网缠住自己!愿他落在其中遭灾祸!
सो, हे यहोवा, ऐसे लोगों को उनके अपने ही जाल में गिरने दे। उनको अपने ही फंदो में पड़ने दे, और कोई अज्ञात खतरा उन पर पड़ने दे।
我的心必靠耶和华快乐,靠他的救恩高兴。
फिर तो यहोवा मैं तुझ में आनन्द मनाऊँगा। यहोवा के संरक्षण में मैं प्रसन्न होऊँगा।
我的骨头都要说:耶和华啊,谁能像你救护困苦人脱离那比他强壮的,救护困苦穷乏人脱离那抢夺他的?
मैं अपने सम्पूर्ण मन से कहूँगा, हे “यहोवा, तेरे समान कोई नहीं है। तू सबलों से दुर्बलों को बचाता है। जो जन शक्तिशाली होते हैं, उनसे तू वस्तुओं को छीन लेता है और दीन और असहाय लोगों को देता है।”
凶恶的见证人起来,盘问我所不知道的事。
एक झूठा साक्षी दल मुझको दु:ख देने को कुचक्र रच रहा है। ये लोग मुझसे अनेक प्रश्न पूछेंगे। मैं नहीं जानता कि वे क्या बात कर रहे हैं।
他们向我以恶报善,使我的灵魂孤苦。
मैंने तो बस भलाई ही भलाई की है। किन्तु वे मुझसे बुराई करेंगे। हे यहोवा, मुझे वह उत्तम फल दे जो मुझे मिलना चाहिए।
至于我,当他们有病的时候,我便穿麻衣,禁食,刻苦己心;我所求的都归到自己的怀中。
उन पर जब दु:ख पड़ा, उनके लिए मैं दु:खी हुआ। मैंने भोजन को त्याग कर अपना दु:ख व्यक्त किया। जो मैंने उनके लिए प्रार्थना की, क्या मुझे यही मिलना चाहिए?
我这样行,好像他是我的朋友,我的弟兄;我屈身悲哀,如同人为母亲哀痛。
उन लोगों के लिए मैंने शोक वस्त्र धारण किये। मैंने उन लोगों के साथ मित्र वरन भाई जैसा व्यवहार किया। मैं उस रोते मनुष्य सा दु:खी हुआ, जिसकी माता मर गई हो। ऐसे लोगों से शोक प्रकट करने के लिए मैंने काले वस्त्र पहन लिए। मैं दु:ख में डूबा और सिर झुका कर चला।
我在患难中,他们却欢喜,大家聚集。我所不认识的那些下流人聚集攻击我;他们不住地把我撕裂。
पर जब मुझसे कोई एक चूक हो गई, उन लोगों ने मेरी हँसी उड़ाई। वे लोग सचमुच मेरे मित्र नहीं थे। मैं उन लोगोंको जानता तक नहीं। उन्होंने मुझको घेर लिया और मुझ पर प्रहार किया।
他们如同席上好嬉笑的狂妄人向我咬牙。
उन्होंने मुझको गालियाँ दीं और हँसी उड़ायी। अपने दाँत पीसकर उन लोगों ने दर्शाया कि वे मुझ पर क्रुद्ध हैं।
主啊,你看著不理要到几时呢?求你救我的灵魂脱离他们的残害!救我的生命(生命:原文是独一者)脱离少壮狮子!
मेरे स्वामी, तू कब तक यह सब बुरा होते हुए देखेगा ये लोग मुझे नाश करने का प्रयत्न कर रहे हैं। हे यहोवा, मेरे प्राण बचा ले। मेरे प्रिय जीवन की रक्षा कर। वे सिंह जैसे बन गए हैं।
我在大会中要称谢你,在众民中要讚美你。
हे यहोवा, मैं महासभा में तेरी स्तुति करुँगा। मैं बलशाली लोगों के संग रहते तेरा यश बखानूँगा।
求你不容那无理与我为仇的向我夸耀!不容那无故恨我的向我挤眼!
मेरे मिथ्यावादी शत्रु हँसते नहीं रहेंगे। सचमुच मेरे शत्रु अपनी छुपी योजनाओं के लिए दण्ड पाएँगे।
因为他们不说和平话,倒想出诡诈的言语害地上的安静人。
मेरे शत्रु सचमुच शांति की योजनाएँ नहीं रचते हैं। वे इस देश के शांतिप्रिय लोगों के विरोध में छिपे छिपे बुरा करने का कुचक्र रच रहे हैं।
他们大大张口攻击我,说:阿哈,阿哈,我们的眼已经看见了!
मेरे शत्रु मेरे लिए बुरी बातें कह रहे हैं। वे झूठ बोलते हुए कह रहे हैं, “अहा! हम सब जानते हैं तुम क्या कर रहे हो!”
耶和华啊,你已经看见了,求你不要闭口!主啊,求你不要远离我!
हे यहोवा, तू सचमुच देखता है कि क्या कुछ घट रहा है। सो तू छुपा मत रह, मुझको मत छोड़।
我的 神我的主啊,求你奋兴醒起,判清我的事,伸明我的冤!
हे यहोवा, जाग! उठ खड़ा हो जा! मेरे परमेश्वर यहोवा मेरी लड़ाई लड़, और मेरा न्याय कर।
耶和华─我的 神啊,求你按你的公义判断我,不容他们向我夸耀!
हे मेरे परमेश्वर यहोवा, अपनी निष्पक्षता से मेरा न्याय कर, तू उन लोगों को मुझ पर हँसने मत दे।
不容他们心里说:阿哈,遂我们的心愿了!不容他们说:我们已经把他吞了!
उन लोगों को ऐसे मत कहने दे, “अहा! हमें जो चाहिए था उसे पा लिया!” हे यहोवा, उन्हें मत कहने दे, “हमने उसको नष्ट कर दिया।”
愿那喜欢我遭难的一同抱愧蒙羞!愿那向我妄自尊大的披惭愧,蒙羞辱!
मैं आशा करता हूँ कि मेरे शत्रु निराश और लज्जित होंगे। वे जन प्रसन्न थे जब मेरे साथ बुरी बातें घट रही थीं। वे सोचा करते कि वे मुझसे श्रेष्ठ हैं! सो ऐसे लोगों को लाज में डूबने दे।
愿那喜悦我冤屈得伸的(冤屈得伸:原文是公义)欢呼快乐;愿他们常说:当尊耶和华为大!耶和华喜悦他的仆人平安。
कुछ लोग मेरा नेक चाहते हैं। मैं आशा करता हूँ कि वे बहुत आनन्दित होंगे! वे हमेशा कहते हैं, “यहोवा महान है! वह अपने सेवक की अच्छाई चाहता है।”
我的舌头要终日论说你的公义,时常讚美你。
सो, हे यहोवा, मैं लोगों को तेरी अच्छाई बताऊँगा। हर दिन, मैं तेरी स्तुति करुँगा।