Psalms 119

行为完全、遵行耶和华律法的,这人便为有福!
जो लोग पवित्र जीवन जीते हैं, वे प्रसन्न रहते हैं। ऐसे लोग यहोवा की शिक्षाओं पर चलते हैं।
遵守他的法度、一心寻求他的,这人便为有福!
लोग जो यहोवा की विधान पर चलते हैं, वे प्रसन्न रहते हैं। अपने समग्र मन से वे यहोवा की मानते हैं।
这人不做非义的事,但遵行他的道。
वे लोग बुरे काम नहीं करते। वे यहोवा की आज्ञा मानते हैं।
耶和华啊,你曾将你的训词吩咐我们,为要我们殷勤遵守。
हे यहोवा, तूने हमें अपने आदेश दिये, और तूने कहा कि हम उन आदेशों का पूरी तरह पालन करें।
但愿我行事坚定,得以遵守你的律例。
हे यहोवा, यादि मैं सदा तेरे नियमों पर चलूँ,
我看重你的一切命令,就不至于羞愧。
जब मैं तेरे आदेशों को विचारूँगा तो मुझे कभी भी लज्जित नहीं होना होगा।
我学了你公义的判语,就要以正直的心称谢你。
जब मैं तेरे खरेपन और तेरी नेकी को विचारता हूँ तब सचमुच तुझको मान दे सकता हूँ।
我必守你的律例;求你总不要丢弃我!
हे यहोवा, मैं तेरे आदेशों का पालन करूँगा। सो कृपा करके मुझको मत बिसरा!
少年人用什么洁净他的行为呢?是要遵行你的话!
एक युवा व्यक्ति कैसे अपना जीवन पवित्र रख पाये तेरे निर्देशों पर चलने से।
我一心寻求了你;求你不要叫我偏离你的命令。
मैं अपने पूर्ण मन से परमेश्वर कि सेवा का जतन करता हूँ। परमेश्वर, तेरे आदेशों पर चलने में मेरी सहायता कर।
我将你的话藏在心里,免得我得罪你。
मैं बड़े ध्यान से तेरे आदेशों का मनन किया करता हूँ। क्यों ताकि मैं तेरे विरूद्ध पाप पर न चलूँ।
耶和华啊,你是应当称颂的!求你将你的律例教训我!
हे यहोवा, तेरा धन्यवाद! तू अपने विधानों की शिक्षा मुझको दे।
我用嘴唇传扬你口中的一切典章。
तेरे सभी निर्णय जो विवेकपूर्ण हैं। मैं उनका बखान करूँगा।
我喜悦你的法度,如同喜悦一切的财物。
तेरे नियमों पर मनन करना, मुझको अन्य किसी भी वस्तु से अधिक भाता है।
我要默想你的训词,看重你的道路。
मैं तेरे नियमों की चर्चा करता हूँ, और मैं तेरे समान जीवन जीता हूँ।
我要在你的律例中自乐;我不忘记你的话。
मैं तेरे नियमों में आनन्द लेता हूँ। मैं तेरे वचनों को नहीं भूलूँगा।
求你用厚恩待你的仆人,使我存活,我就遵守你的话。
तेरे दास को योग्यता दे और मैं तेरे नियमों पर चलूँगा।
求你开我的眼睛,使我看出你律法中的奇妙。
हे यहोवा, मेरी आँख खोल दे और मैं तेरी शिक्षाओं के भीतर देखूँगा। मैं उन अद्भुत बातों का अध्ययन करूँगा जिन्हें तूने किया है।
我是在地上作寄居的;求你不要向我隐瞒你的命令!
मैं इस धरती पर एक अनजाना परदेशी हूँ। हे यहोवा, अपनी शिक्षाओं को मुझसे मत छिपा।
我时常切慕你的典章,甚至心碎。
मैं हर समय तेरे निर्णयों का पाठ करना चाहता हूँ।
受咒诅、偏离你命令的骄傲人,你已经责备他们。
हे यहोवा, तू अहंकारी जन की आलोचना करता है। उन अहंकारी लोगों पर बुरी बातें घटित होंगी। वे तेरे आदेशों पर चलना नकारते हैं।
求你除掉我所受的羞辱和藐视,因我遵守你的法度。
मुझे लज्जित मत होने दे, और मुझको असमंजस में मत डाल। मैंने तेरी वाचा का पालन किया है।
虽有首领坐著妄论我,你仆人却思想你的律例。
यहाँ तक कि प्रमुखों ने भी मेरे लिये बुरी बातें की हैं। किन्तु मैं तो तेरा दास हूँ। मैं तेरे विधान का पाठ किया करता हूँ।
你的法度是我所喜乐的,是我的谋士。
तेरी वाचा मेरा सर्वोत्तम मिस्र है। यह मुझको अच्छी सलाह दिया करता है।
我的性命几乎归于尘土;求你照你的话将我救活!
मैं शीघ्र मर जाऊँगा। हे यहोवा, तू आदेश दे और मुझे जीने दे।
我述说我所行的,你应允了我;求你将你的律例教训我!
मैंने तुझे अपने जीवन के बारे में बताया है, तूने मुझे उत्तर दिया है। अब तू मुझको अपना विधान सिखा।
求你使我明白你的训词,我就思想你的奇事。
हे यहोवा, मेरी सहायता कर ताकि मैं तेरी व्यवस्था का विधान समझूँ। मुझे उन अद्भुत कर्मो का चिंतन करने दे जिन्हें तूने किया है।
我的心因愁苦而消化;求你照你的话使我坚立!
मैं दु:खी और थका हूँ। मुझको आदेश दे और अपने वचन के अनुसार मुझको तू फिर सुदृढ़ बना दे।
求你使我离开奸诈的道,开恩将你的律法赐给我!
हे यहोवा, मुझे कोई झूठ मत जीने दे। अपनी शिक्षाओं से मुझे राह दिखा दे।
我拣选了忠信的道,将你的典章摆在我面前。
हे यहोवा, मैंने चुना है कि तेरे प्रति निष्ठावान रहूँ। मैं तेरे विवेकपूर्ण निर्णयों का सावधानी से पाठ किया करता हूँ।
我持守你的法度;耶和华啊,求你不要叫我羞愧!
हे यहोवा, तेरी वाचा के संग मेरी लगन लगी है। तू मुझको निराश मत कर।
你开广我心的时候,我就往你命令的道上直奔。
मैं तेरे आदेशों का पालन प्रसन्नता के संग किया करूँगा। हे यहोवा, तेरे आदेश मुझे अति प्रसन्न करते हैं।
耶和华啊,求你将你的律例指教我,我必遵守到底!
हे यहोवा, तू मुझे अपनी व्यवस्था सिखा तब मैं उनका अनुसरण करूँगा।
求你赐我悟性,我便遵守你的律法,且要一心遵守。
मुझको सहारा दे कि मैं उनको समझूँ और मैं तेरी शिक्षाओं का पालन करुँगा। मैं पूरी तरह उनका पालन करूँगा।
求你叫我遵行你的命令,因为这是我所喜乐的。
हे यहोवा, तू मुझको अपने आदेशों की राह पर ले चल। मुझे सचमुच तेरे आदेशों से प्रेम है। मेरा भला कर और मुझे जीने दे।
求你使我的心趋向你的法度,不趋向非义之财。
मेरी सहायता कर कि मैं तेरे वाचा का मनन करूँ, बजाय उसके कि यह सोचता रहूँ कि कैसे धनवान बनूँ।
求你叫我转眼不看虚假,又叫我在你的道中生活。
हे यहोवा, मुझे अद्भुत वस्तुओं पाने को कठिन जतन मत करने दे।
你向敬畏你的人所应许的话,求你向仆人坚定!
हे यहोवा, मैं तेरा दास हूँ। सो उन बातों को कर जिनका वचन तूने दिये है। तूने उन लोगों को जो पूर्वज हैं उन बातों को वचन दिया था।
求你使我所怕的羞辱远离我,因你的典章本为美。
हे यहोवा, जिस लाज से मुझको भय उसको तू दूर कर दे। तेरे विवेकपूर्ण निर्णय अच्छे होते हैं।
我羨慕你的训词;求你使我在你的公义上生活!
देख मुझको तेरे आदेशोंसे प्रेम है। मेरा भला कर और मुझे जीने दे।
耶和华啊,愿你照你的话,使你的慈爱,就是你的救恩,临到我身上,
हे यहोवा, तू सच्चा निज प्रेम मुझ पर प्रकट कर। मेरी रक्षा वैसे ही कर जैसे तूने वचन दिया।
我就有话回答那羞辱我的,因我倚靠你的话。
तब मेरे पास एक उत्तर होगा। उनके लिये जो लोग मेरा अपमान करते हैं। हे यहोवा, मैं सचमुच तेरी उन बातों के भरोसे हूँ जिनको तू कहता है।
求你叫真理的话总不离开我口,因我仰望你的典章。
तू अपनी शिक्षाएँ जो भरोसे योग्य है, मुझसे मत छीन। हे यहोवा, तेरे विवेकपूर्ण निर्णयों का मुझे भरोसा है।
我要常守你的律法,直到永永远远。
हे यहोवा, मैं तेरी शिक्षाओं का पालन सदा और सदा के लिये करूँगा।
我要自由而行(或译:我要行在宽阔之地),因我素来考究你的训词。
सो मैं सुरक्षित जीवन जीऊँगा। क्यों मैं तेरी व्यवस्था को पालने का कठिन जतन करता हूँ।
我也要在君王面前论说你的法度,并不至于羞愧。
यहोवा के वाचा की चर्चा मैं राजाओं के साथ करूँगा और वे मुझे संकट में कभी न डालेंगे।
我要在你的命令中自乐;这命令素来是我所爱的。
हे यहोवा, मुझे तेरी व्यवस्थाओं का मनन भाता है। तेरी व्यवस्थाओं से मुझको प्रेम है।
我又要遵行(原文是举手)你的命令,这命令素来是我所爱的;我也要思想你的律例。
हे यहोवा, मैं तेरी व्यवस्थाओं के गुण गाता हूँ, वे मुझे प्यारी हैं और मैं उनका पाठ करूँगा।
求你记念向你仆人所应许的话,叫我有盼望。
हे यहोवा, अपना वचन याद कर जो तूने मुझको दिया। वही वचन मुझको आज्ञा दिया करता है।
这话将我救活了;我在患难中,因此得安慰。
मैं संकट में पड़ा था, और तूने मुझे चैन दिया। तेरे वचनो ने फिर से मुझे जीने दिया।
骄傲的人甚侮慢我,我却未曾偏离你的律法。
लोग जो स्वयं को मुझसे उत्तम सोचते हैं, निरन्तर मेरा अपमान कर रहे हैं, किन्तु हे यहोवा मैंने तेरी शिक्षाओं पर चलना नहीं छोड़ा।
耶和华啊,我记念你从古以来的典章,就得了安慰。
मैं सदा तेरे विवेकपूर्ण निर्णयों का ध्यान करता हूँ। हे यहोवा तेरे विवेकपूर्ण निर्णय से मुझे चैन है।
我见恶人离弃你的律法,就怒气发作,犹如火烧。
जब मैं ऐसे दुष्ट लोगों को देखता हूँ, जिन्होंने तेरी शिक्षाओं पर चलना छोड़ा है, तो मुझे क्रोध आता है।
我在世寄居,素来以你的律例为诗歌。
तेरी व्यवस्थायें मुझे ऐसी लगती है, जैसे मेरे घर के गीत।
耶和华啊,我夜间记念你的名,遵守你的律法。
हे यहोवा, रात में मैं तेरे नाम का ध्यान और तेरी शिक्षाएँ याद रखता हूँ।
我所以如此,是因我守你的训词。
इसलिए यह होता है कि मैं सावधानी से तेरे आदेशों को पालता हूँ।
耶和华是我的福分;我曾说,我要遵守你的言语。
हे यहोवा, मैंने तेरे उपदेशों पर चलना निश्चित किया यह मेरा कर्तव्य है।
我一心求过你的恩;愿你照你的话怜悯我!
हे यहोवा, मैं पूरी तरह से तुझ पर निर्भर हूँ, जैसा वचन तूने दिया मुझ पर दयालु हो।
我思想我所行的道,就转步归向你的法度。
मैंने ध्यान से अपनी राह पर मनन किया और मैं तेरी वाचा पर चलने को लौट आया।
我急忙遵守你的命令,并不迟延。
मैंने बिना देर लगाये तेरे आदेशों पर चलने कि शीघ्रता की।
恶人的绳索缠绕我,我却没有忘记你的律法。
बुरे लोगों के एक दल ने मेरे विषय में बुरी बातें कहीं। किन्तु यहोवा मैं तेरी शिक्षाओं को भूला नहीं।
我因你公义的典章,半夜必起来称谢你。
तेरे सत निर्णयों का तुझे धन्यवाद देने मैं आधी रात के बीच उठ बैठता हूँ।
凡敬畏你、守你训词的人,我都与他作伴。
जो कोई व्यक्ति तेरी उपासना करता मैं उसका मित्र हूँ। जो कोई व्यक्ति तेरे आदेशों पर चलता है, मैं उसका मित्र हूँ।
耶和华啊,你的慈爱遍满大地;求你将你的律例教训我!
हे यहोवा, यह धरती तेरी सत्य करूणा से भरी हुई है। मुझको तू अपने विधान की शिक्षा दे।
耶和华啊,你向来是照你的话善待仆人。
हे यहोवा, तूने अपने दास पर भलाईयाँ की है। तूने ठीक वैसा ही किया जैसा तूने करने का वचन दिया था।
求你将精明和知识赐给我,因我信了你的命令。
हे यहोवा, मुझे ज्ञान दे कि मैं विवेकपूर्ण निर्णय लूँ, तेरे आदेशों पर मुझको भरोसा है।
我未受苦以先走迷了路,现在却遵守你的话。
संकट में पड़ने से पहले, मैंने बहुत से बुरे काम किये थे। किन्तु अब, सावधानी के साथ मैं तेरे आदेशों पर चलता हूँ।
你本为善,所行的也善;求你将你的律例教训我!
हे परमेश्वर, तू खरा है, और तू खरे काम करता है, तू अपनी विधान की शिक्षा मुझको दे।
骄傲人编造谎言攻击我,我却要一心守你的训词。
कुछ लोग जो सोचते हैं कि वे मुझ से उत्तम हैं, मेरे विषय में बुरी बातें बनाते हैं। किन्तु यहोवा मैं अपने पूर्ण मन के साथ तेरे आदेशों को निरन्तर पालता हूँ।
他们心蒙脂油,我却喜爱你的律法。
वे लोग महा मूर्ख हैं। किन्तु मैं तेरी शिक्षाओं को पढ़ने में रस लेता हूँ।
我受苦是与我有益,为要使我学习你的律例。
मेरे लिये संकट अच्छ बन गया था। मैंने तेरी शिक्षाओं को सीख लिया।
你口中的训言(或译:律法)与我有益,胜于千万的金银。
हे यहोवा, तेरी शिक्षाएँ मेरे लिए भली है। तेरी शिक्षाएँ हजार चाँदी के टुकड़ों और सोने के टुकड़ों से उत्तम हैं।
你的手制造我,建立我;求你赐我悟性,可以学习你的命令!
हे यहोवा, तूने मुझे रचा है और निज हाथों से तू मुझे सहारा देता है। अपने आदेशों को पढ़ने समझने में तू मेरी सहायता कर।
敬畏你的人见我就要欢喜,因我仰望你的话。
हे यहोवा, तेरे भक्त मुझे आदर देते हैं और वे प्रसन्न हैं क्योंकि मुझे उन सभी बातों का भरोसा है जिन्हें तू कहता है।
耶和华啊,我知道你的判语是公义的;你使我受苦是以诚实待我。
हे यहोवा, मैं यह जानता हूँ कि तेरे निर्णय खरे हुआ करते हैं। यह मेरे लिये उचित था कि तू मुझको दण्ड दे।
求你照著应许仆人的话,以慈爱安慰我。
अब, अपने सत्य प्रेम से तू मुझ को चैन दे। तेरी शिक्षाएँ मुझे सचमुच भाती हैं।
愿你的慈悲临到我,使我存活,因你的律法是我所喜爱的。
हे यहोवा, तू मुझे सुख चैन दे और जीवन दे। मैं तेरी शिक्षाओं में सचमुच आनन्दित हूँ।
愿骄傲人蒙羞,因为他们无理地倾覆我;但我要思想你的训词。
उन लोगों को जो सोचा करते है कि वे मुझसे उत्तम हैं, उनको निराश कर दे। क्योंकि उन्होंने मेरे विषय में झूठी बातें कही है। हे यहोवा, मैं तेरे आदेशों का पाठ किया करूँगा।
愿敬畏你的人归向我,他们就知道你的法度。
अपने भक्तों को मेरे पास लौट आने दे। ऐसे उन लोगों को मेरे पास लौट आने दे जिनको तेरी वाचा का ज्ञान है।
愿我的心在你的律例上完全,使我不致蒙羞。
हे यहोवा, तू मुझको पूरी तरह अपने आदेशों को पालने दे ताकि मैं कभी लज्जित न होऊँ।
我心渴想你的救恩,仰望你的应许。
मैं तेरी प्रतिज्ञा में मरने को तत्पर हूँ कि तू मुझको बचायेगा। किन्तु यहोवा, मुझको उसका भरोसा है, जो तू कहा करता था।
我因盼望你的应许眼睛失明,说:你何时安慰我?
जिन बातों का तूने वचन दिया था, मैं उनकी बाँट जोहता रहता हूँ। किन्तु मेरी आँखे थकने लगी है। हे यहोवा, मुझे कब तू आराम देगा
我好像烟薰的皮袋,却不忘记你的律例。
यहाँ तक जब मैं कूड़े के ढेर पर दाखमधु की सूखी मशक सा हूँ, तब भी मैं तेरे विधान को नहीं भूलूँगा।
你仆人的年日有多少呢?你几时向逼迫我的人施行审判呢?
मैं कब तक जीऊँगा हे यहोवा, कब दण्ड देगा तू ऐसे उन लोगों को जो मुझ पर अत्याचार किया करते हैं
不从你律法的骄傲人为我掘了坑。
कुछ अहंकारी लोग ने अपनी झूठों से मुझ पर प्रहार किया था। यह तेरी शिक्षाओं के विरूद्ध है।
你的命令尽都诚实;他们无理地逼迫我,求你帮助我!
हे यहोवा, सब लोग तेरी शिक्षाओं के भरोसे रह सकते हैं। झूठे लोग मुझको सता रहे है। मेरी सहायता कर!
他们几乎把我从世上灭绝,但我没有离弃你的训词。
उन झूठे लोगों ने मुझको लगभग नष्ट कर दिया है। किन्तु मैंने तेरे आदेशों को नहीं छोड़ा।
求你照你的慈爱将我救活,我就遵守你口中的法度。
हे यहोवा, अपनी सत्य करूणा को मुझ पर प्रकट कर। तू मुझको जीवन दे मैं तो वही करूँगा जो कुछ तू कहता है।
耶和华啊,你的话安定在天,直到永远。
हे यहोवा, तेरे वचन सदा अचल रहते हैं। स्वर्ग में तेरे वचन सदा अटल रहते हैं।
你的诚实存到万代;你坚定了地,地就长存。
सदा सर्वदा के लिये तू ही सच्चा है। हे यहोवा, तूने धरती रची, और यह अब तक टिकी है।
天地照你的安排存到今日;万物都是你的仆役。
तेरे आदेश से ही अब तक सभी वस्तु स्थिर हैं, क्योंकि वे सभी वस्तुएँ तेरी दास हैं।
我若不是喜爱你的律法,早就在苦难中灭绝了!
यदि तेरी शिक्षाएँ मेरी मित्र जैसी नहीं होती, तो मेरे संकट मुझे नष्ट कर डालते।
我永不忘记你的训词,因你用这训词将我救活了。
हे यहोवा, तेरे आदेशों को मैं कभी नहीं भूलूँगा। क्योंकि वे ही मुझे जीवित रखते हैं।
我是属你的,求你救我,因我寻求了你的训词。
हे यहोवा, मैं तो तेरा हूँ, मेरी रक्षा कर। क्यों क्योंकि तेरे आदेशों पर चलने का मैं कठिन जतन करता हूँ।
恶人等待我,要灭绝我,我却要揣摩你的法度。
दुष्ट जन मेरे विनाश का यतन किया करते हैं, किन्तु तेरी वाचा ने मुझे बुद्धिमान बनाया।
我看万事尽都有限,惟有你的命令极其宽广。
सब कुछ की सीमा है, तेरी व्यवस्था की सीमा नहीं।
我何等爱慕你的律法,终日不住地思想。
आ हा, यहोवा तेरी शिक्षाओं से मुझे प्रेम है। हर घड़ी मैं उनका ही बखान किया करता हूँ।
你的命令常存在我心里,使我比仇敌有智慧。
हे यहोवा, तेरे आदेशों ने मुझे मेरे शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान बनाया। तेरा विधान सदा मेरे साथ रहता है।
我比我的师傅更通达,因我思想你的法度。
मैं अपने सब शिक्षाओं से अधिक बुद्धिमान हूँ क्योंकि मैं तेरी वाचा का पाठ किया करता हूँ।
我比年老的更明白,因我守了你的训词。
बुजुर्ग प्रमुखों से भी अधिक समझता हूँ। क्योंकि मैं तेरे आदेशों को पालता हूँ।
我禁止我脚走一切的邪路,为要遵守你的话。
हे यहोवा, तू मुझे राह में हर कदम बुरे मार्ग से बचाता है, ताकि जो तू मुझे बताता है वह मैं कर सकूँ।
我没有偏离你的典章,因为你教训了我。
यहोवा, तू मेरा शिक्षक है। सो मैं तेरे विधान पर चलना नहीं छोड़ूँगा।
你的言语在我上膛何等甘美,在我口中比蜜更甜!
तेरे वचन मेरे मुख के भीतर शहद से भी अधिक मीठे हैं।
我借著你的训词得以明白,所以我恨一切的假道。
तेरी शिक्षाएँ मुझे बुद्धिमान बनाती है। सो मैं झूठी शिक्षाओं से घृणा करता हूँ।
你的话是我脚前的灯,是我路上的光。
हे यहोवा, तेरा वचन मेरे पाँव के लिये दीपक और मार्ग के लिये उजियाला है।
你公义的典章,我曾起誓遵守,我必按誓而行。
तेरे नियम उत्तम हैं। मैं उन पर चलने का वचन देता हूँ, और मैं अपने वचन का पालन करूँगा।
我甚是受苦;耶和华啊,求你照你的话将我救活!
हे यहोवा, बहुत समय तक मैंने दु:ख झेले हैं, कृपया मुझे अपना आदेश दे और तू मुझे फिर से जीवित रहने दे!
耶和华啊,求你悦纳我口中的讚美为供物,又将你的典章教训我!
हे यहोवा, मेरी विनती को तू स्वीकार कर, और मुझ को अपनी विधान कि शिक्षा दे।
我的性命常在危险之中,我却不忘记你的律法。
मेरा जीवन सदा जोखिम से भरा हुआ है। किन्तु यहोवा मैं तेरे उपदेश भूला नहीं हूँ।
恶人为我设下网罗,我却没有偏离你的训词。
दुष्ट जन मुझको फँसाने का यत्न करते हैं किन्तु तेरे आदेशों को मैंने कभी नहीं नकारा है।
我以你的法度为永远的产业,因这是我心中所喜爱的。
हे यहोवा, मैं सदा तेरी वाचा का पालन करूँगा। यह मुझे अति प्रसन्न किया करता है।
我的心专向你的律例,永远遵行,一直到底。
मैं सदा तेरे विधान पर चलने का अति कठोर यत्न करूँगा।
心怀二意的人为我所恨;但你的律法为我所爱。
हे यहोवा, मुझको ऐसे उन लोगों से घृणा है, जो पूरी तरह से तेरे प्रति सच्चे नहीं हैं। मुझको तो तेरी शिक्षाएँ भाति हैं।
你是我藏身之处,又是我的盾牌;我甚仰望你的话语。
मुझको ओट दे और मेरी रक्षा कर। हे यहोवा, मुझको उस बात का सहारा है जिसको तू कहता है।
作恶的人哪,你们离开我吧!我好遵守我 神的命令。
हे यहोवा, दुष्ट मनुष्यों को मेरे पास मत आने दे। मैं अपने परमेश्वर के आदेशों का पालन करूँगा।
求你照你的话扶持我,使我存活,也不叫我因失望而害羞。
हे यहोवा, मुझको ऐसे ही सहारा दे जैसे तूने वचन दिया, और मैं जीवित रहूँगा। मुझको तुझमें विश्वास है, मुझको निराश मत कर।
求你扶持我,我便得救,时常看重你的律例。
हे यहोवा, मुझको सहारा दे कि मेरा उद्धार हो। मैं सदा तेरी आदेशों का पाठ किया करूँगा।
凡偏离你律例的人,你都轻弃他们,因为他们的诡诈必归虚空。
हे यहोवा, तू हर ऐसे व्यक्ति से विमुख हो जाता है, जो तेरे नियम तोड़ता है। क्यों क्योंकि उन लोगों ने झूठ बोले जब वे तेरे अनुसरण करने को सहमत हुए।
凡地上的恶人,你除掉他,好像除掉渣滓;因此我爱你的法度。
हे यहोवा, तू इस धरती पर दुष्टों के साथ ऐसा बर्ताव करता है जैसे वे कूड़ा हो। सो मैं तेरी वाचा से सदा प्रेम करूँगा।
我因惧怕你,肉就发抖;我也怕你的判语。
हे यहोवा, मैं तुझ से भयभीत हूँ, मैं डरता हूँ, और तेरे विधान का आदर करता हूँ।
我行过公平和公义,求你不要撇下我给欺压我的人!
मैंने वे बातें की हैं जो खरी और भली हैं। हे यहोवा, तू मुझको ऐसे उन लोगों को मत सौंप जो मुझको हानि पहुँचाना चाहते हैं।
求你为仆人作保,使我得好处,不容骄傲人欺压我!
मुझे वचन दे कि तू मुझे सहारा देगा। मैं तेरा दास हूँ। हे यहोवा, उन अहंकारी लोगों को मुझको हानि मत पहुँचाने दे।
我因盼望你的救恩和你公义的话眼睛失明。
हे यहोवा, तूने मेरे उद्धार का एक उत्तम वचन दिया था, किन्तु अपने उद्धार को मेरी आँख तेरी राह देखते हुए थक गई।
求你照你的慈爱待仆人,将你的律例教训我。
तू अपना सच्चा प्रेम मुझ पर प्रकट कर। मैं तेरा दास हूँ। तू मुझे अपने विधान की शिक्षा दे।
我是你的仆人,求你赐我悟性,使我得知你的法度。
मैं तेरा दास हूँ। अपनी वाचा को पढ़ने समझने में तू मेरी सहायता कर।
这是耶和华降罚的时候,因人废了你的律法。
हे यहोवा, यही समय है तेरे लिये कि तू कुछ कर डाले। लोगों ने तेरे विधान को तोड़ा है।
所以,我爱你的命令胜于金子,更胜于精金。
हे यहोवा, उत्तम सुवर्ण से भी अधिक मुझे तेरे आदेश भाते हैं।
你一切的训词,在万事上我都以为正直;我却恨恶一切假道。
तेरे सब आदेशों का बहुत सावधानी से मैं पालन करता हूँ। मैं झूठे उपदेशों से घृणा करता हूँ।
你的法度奇妙,所以我一心谨守。
हे यहोवा, तेरी वाचा बहुत अद्भुत है। इसलिए मैं उसका अनुसरण करता हूँ।
你的言语一解开就发出亮光,使愚人通达。
कब शुरू करेंगे लोग तेरा वचन समझना यह एक ऐसे प्रकाश सा है जो उन्हें जीवन की खरी राह दिखाया करता है। तेरा वचन मूर्ख तक को बुद्धिमान बनाता है।
我张口而气喘,因我切慕你的命令。
हे यहोवा, मैं सचमुच तेरे आदेशों का पाठ करना चाहता हूँ। मैं उस व्यक्ति जैसा हूँ जिस की साँस उखड़ी हो और जो बड़ी तीव्रता से बाट जोह रहो हो।
求你转向我,怜悯我,好像你素常待那些爱你名的人。
हे परमेश्वर, मेरी ओर दृष्टि कर और मुझ पर दयालु हो। तू उन जनों के लिये ऐसे उचित काम कर जो तेरे नाम से प्रेम किया करते हैं
求你用你的话使我脚步稳当,不许什么罪孽辖制我。
तेरे वचन के अनुसार मेरी अगुवाई कर, मुझे कोई हानी न होने दे।
求你救我脱离人的欺压,我要遵守你的训词。
हे यहोवा, मुझको उन लोगों से बचा ले जो मुझको दु:ख देते हैं। और मैं तेरे आदेशों का पालन करूँगा।
求你用脸光照仆人,又将你的律例教训我。
हे यहोवा, अपने दास को तू अपना ले और अपना विधान तू मुझे सिखा।
我的眼泪下流成河,因为他们不守你的律法。
रो—रो कर आँसुओं की एक नदी मैं बहा चुका हूँ। क्योंकि लोग तेरी शिक्षाओं का पालन नहीं करते हैं।
耶和华啊,你是公义的;你的判语也是正直的!
हे यहोवा, तू भला है और तेरे नियम खरे हैं।
你所命定的法度是凭公义和至诚。
वे नियम उत्तम है जो तूने हमें वाचा में दिये। हम सचमुच तेरे विधान के भरोसे रह सकते हैं।
我心焦急,如同火烧,因我敌人忘记你的言语。
मेरी तीव्र भावनाएँ मुझे शीघ्र ही नष्ट कर देंगी। मैं बहुत बेचैन हूँ, क्योंकि मेरे शत्रुओं ने तेरे आदेशों को भूला दिया।
你的话极其精炼,所以你的仆人喜爱。
हे यहोवा, हमारे पास प्रमाण है, कि हम तेरे वचन के भरोसे रह सकते हैं, और मुझे इससे प्रेम है।
我微小,被人藐视,却不忘记你的训词。
मैं एक तुच्छ व्यक्ति हूँ और लोग मेरा आदर नहीं करते हैं। किन्तु मैं तेरे आदेशों को भूलता नहीं हूँ।
你的公义永远长存;你的律法尽都真实。
हे यहोवा, तेरी धार्मिकता अनन्त है। तेरे उपदेशों के भरोसे में रहा जा सकता है।
我遭遇患难愁苦,你的命令却是我所喜爱的。
मैं संकट में था, और कठिन समय में था। किन्तु तेरे आदेश मेरे लिये मित्र से थे।
你的法度永远是公义的;求你赐我悟性,我就活了。
तेरी वाचा नित्य ही उत्तम है। अपनी वाचा को समझने में मेरी सहायता कर ताकि मैं जी सकूँ।
耶和华啊,我一心呼籲你;求你应允我,我必谨守你的律例!
सम्पूर्ण मन से यहोवा मैं तुझको पुकारता हूँ, मुझको उत्तर दे। मैं तेरे आदेशों का पालन करता हूँ।
我向你呼籲,求你救我!我要遵守你的法度。
हे यहोवा, मेरी तुझसे विनती है। मुझको बचा ले! मैं तेरी वाचा का पालन करूँगा।
我趁天未亮呼求;我仰望了你的言语。
यहोवा, मैं तेरी प्रार्थना करने को भोर के तड़के उठा करता हूँ। मुझको उन बातों पर भरोसा है, जिनको तू कहता है।
我趁夜更未换将眼睁开,为要思想你的话语。
देर रात तक तेरे वचनों का मनन करते हुए बैठा रहता हूँ।
求你照你的慈爱听我的声音;耶和华啊,求你照你的典章将我救活!
हे यहोवा, तू अपने पूर्ण प्रेम से मुझ पर कान दे। तू वैसा ही कर जिसे तू ठीक कहता है, और मेरा जीवन बनाये रख।
追求奸恶的人临近了;他们远离你的律法。
लोग मेरे विरूद्ध कुचक्र रच रहे हैं। हे यहोवा, ऐसे ये लोग तेरी शिक्षाओं पर चला नहीं करते हैं।
耶和华啊,你与我相近;你一切的命令尽都真实!
हे यहोवा, तू मेरे पास है। तेरे आदेशों पर विश्वास किया जा सकता है।
我因学你的法度,久已知道是你永远立定的。
तेरी वाचा से बहुत दिनों पहले ही मैं जान गया था कि तेरी शिक्षाएँ सदा ही अटल रहेंगी।
求你看顾我的苦难,搭救我,因我不忘记你的律法。
हे यहोवा, मेरी यातना देख और मुझको बचा ले, मैं तेरे उपदेशों को भूला नहीं हूँ।
求你为我辨屈,救赎我,照你的话将我救活。
हे यहोवा, मेरे लिये मेरी लड़ाई लड़ और मेरी रक्षा कर। मुझको वैसे जीने दे जैसे तूने वचन दिया।
救恩远离恶人,因为他们不寻求你的律例。
दुष्ट विजयी नहीं होंगे। क्यों क्योंकि वे तेरे विधान पर नहीं चलते हैं।
耶和华啊,你的慈悲本为大;求你照你的典章将我救活。
हे यहोवा, तू बहुत दयालु है। तू वैसा ही कर जिसे तू अच्छा कहे, और मेरा जीवन बनाये रख।
逼迫我的,抵挡我的,很多,我却没有偏离你的法度。
मेरे बहुत से शत्रु है जो मुझे हानि पहुँचाने का जतन करते: किन्तु मैंने तेरी वाचा का अनुसरण नहीं छोड़ा।
我看见奸恶的人就甚憎恶,因为他们不遵守你的话。
मैं उन कृतघ्नों को देख रहा हूँ। हे यहोवा, तेरे वचन का पालन वे नहीं करते। मुझको उनसे घृणा है।
你看我怎样爱你的训词!耶和华啊,求你照你的慈爱将我救活!
देख, तेरे आदेशों का पालन करने का मैं कठिन जतन करता हूँ। हे यहोवा, तेरे सम्पूर्ण प्रेम से मेरा जीवन बनाये रख।
你话的总纲是真实;你一切公义的典章是永远长存。
हे यहोवा, सनातन काल से तेरे सभी वचन विश्वास योग्य रहे हैं। तेरा उत्तम विधान सदा ही अमर रहेगा।
首领无故地逼迫我,但我的心畏惧你的言语。
शक्तिशाली नेता मुझ पर व्यर्थ ही वार करते हैं, किन्तु मैं डरता हूँ और तेरे विधान का बस मैं आदर करता हूँ।
我喜爱你的话,好像人得了许多掳物。
हे यहोवा, तेरे वचन मुझ को वैसे आनन्दित करते हैं, जैसा वह व्यक्ति आनन्दित होता है, जिसे अभी—अभी कोई महाकोश मिल गया हो।
谎话是我所恨恶所憎嫌的;惟你的律法是我所爱的。
मुझे झूठ से बैर है! मैं उससे घृणा करता हूँ! हे यहोवा, मैं तेरी शिक्षाओं से प्रेम करता हूँ।
我因你公义的典章一天七次讚美你。
मैं दिन में सात बार तेरे उत्तम विधान के कारण तेरी स्तुति करता हूँ।
爱你律法的人有大平安,什么都不能使他们绊脚。
वे व्यक्ति सच्ची शांती पायेंगे, जिन्हें तेरी शिक्षाएँ भाती हैं। उसको कुछ भी गिरा नहीं पायेगा।
耶和华啊,我仰望了你的救恩,遵行了你的命令。
हे यहोवा, मैं तेरी प्रतीक्षा में हूँ कि तू मेरा उद्धार करे। मैंने तेरे आदेशों का पालन किया है।
我心里守了你的法度;这法度我甚喜爱。
मैं तेरी वाचा पर चलता रहा हूँ। हे यहोवा, मुझको तेरे विधान से गहन प्रेम है।
我遵守了你的训词和法度,因我一切所行的都在你面前。
मैंने तेरी वाचा का और तेरे आदेशों का पालन किया है। हे यहोवा, तू सब कुछ जानता है जो मैंने किया है।
耶和华啊,愿我的呼籲达到你面前,照你的话赐我悟性。
हे यहोवा, सुन तू मेरा प्रसन्न गीत है। मुझे बुद्धिमान बना जैसा तूने वचन दिया है।
愿我的恳求达到你面前,照你的话搭救我。
हे यहोवा, मेरी विनती सुन। तूने जैसा वचन दिया मेरा उद्धार कर।
愿我的嘴发出讚美的话,因为你将律例教训我。
मेरे अन्दर से स्तुति गीत फूट पड़े क्योंकि तूने मुझको अपना विधान सिखाया है।
愿我的舌头歌唱你的话,因你一切的命令尽都公义。
मुझको सहायता दे कि मैं तेरे वचनों के अनुसार कार्य कर सकूँ, और मुझे तू अपना गीत गाने दे। हे यहोवा, तेरे सभी नियम उत्तम हैं।
愿你用手帮助我,因我拣选了你的训词。
तू मेरे पास आ, और मुझको सहारा दे क्योंकि मैंने तेरे आदेशों पर चलना चुन लिया है।
耶和华啊,我切慕你的救恩!你的律法也是我所喜爱的。
हे यहोवा, मैं यह चाहता हूँ कि तू मेरा उद्धार करे, तेरी शिक्षाएँ मुझे प्रसन्न करती है।
愿我的性命存活,得以讚美你!愿你的典章帮助我!
हे यहोवा, मेरा जीवन बना रहे और मैं तेरी स्तुति करूँ। अपने विधान से तू मुझे सहारा मिलने दे।
我如亡羊走迷了路,求你寻找仆人,因我不忘记你的命令。
एक भटकी हुई भेड़ सा, मैं इधर-उधर भटका हूँ। हे यहोवा, मुझे ढूँढते आ। मैं तेरा दास हूँ, और मैं तेरे आदेशों को भूला नहीं हूँ।