Psalms 106

你们要讚美耶和华!要称谢耶和华,因他本为善;他的慈爱永远长存!
यहोवा की प्रशंसा करो! यहोवा का धन्यवाद करो क्योंकि वह उत्तम है! परमेश्वर का प्रेम सदा ही रहता है!
谁能传说耶和华的大能?谁能表明他一切的美德?
सचमुच यहोवा कितना महान है, इसका बखान कोई व्यक्ति कर नहीं सकता। परमेश्वर की पूरी प्रशंसा कोई नहीं कर सकता।
凡遵守公平、常行公义的,这人便为有福!
जो लोग परमेश्वर का आदेश पालते हैं, वे प्रसन्न रहते हैं। वे व्यक्ति हर समय उत्तम कर्म करते हैं।
耶和华啊,你用恩惠待你的百姓;求你也用这恩惠记念我,开你的救恩眷顾我,
यहोवा, जब तू निज भक्तों पर कृपा करे। मुझको याद कर। मुझको भी उद्धार करने को याद कर।
使我见你选民的福,乐你国民的乐,与你的产业一同夸耀。
यहोवा, मुझको भी उन भली बातों में हिस्सा बँटाने दे जिन को तू अपने लोगों के लिये करता है। तू अपने भक्तों के साथ मुझको भी प्रसन्न होने दे। तुझ पर तेरे भक्तों के साथ मुझको भी गर्व करने दे।
我们与我们的祖宗一同犯罪;我们作了孽,行了恶。
हमने वैसे ही पाप किये हैं जैसे हमारे पूर्वजों ने किये। हम अधर्मी हैं, हमने बुरे काम किये है!
我们的祖宗在埃及不明白你的奇事,不记念你丰盛的慈爱,反倒在红海行了悖逆。
हे यहोवा, मिस्र में हमारे पूर्वजों ने आश्चर्य कर्मो से कुछ भी नहीं सीखा। उन्होंने तेरे प्रेम को और तेरी करूणा को याद नहीं रखा। हमारे पूर्वज वहाँ लाल सागर के किनारे तेरे विरूद्ध हुए।
然而,他因自己的名拯救他们,为要彰显他的大能,
किन्तु परमेश्वर ने निज नाम के हेतु हमारे पूर्वजों को बचाया था। परमेश्वर ने अपनी महान शक्ति दिखाने को उनको बचाया था।
并且斥责红海,海便干了;他带领他们经过深处,如同经过旷野。
परमेश्वर ने आदेश दिया और लाल सागर सूखा। परमेश्वर हमारे पूर्वजों को उस गहरे समुद्र से इतनी सूखी धरती से निकाल ले आया जैसे मरूभूमि हो।
他拯救他们脱离恨他们人的手,从仇敌手中救赎他们。
परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों को उनके शत्रुओं से बचाया! परमेश्वर उनको उनके शत्रुओं से बचा कर निकाल लाया।
水淹没他们的敌人,没有一个存留。
और फिर उनके शत्रुओं को उसी सागर के बीच ढ़ाँप कर डुबा दिया। उनका एक भी शत्रु बच निकल नहीं पाया।
那时,他们才信了他的话,歌唱讚美他。
फिर हमारे पूर्वजों ने परमेश्वर पर विश्वास किया। उन्होंने उसके गुण गाये।
等不多时,他们就忘了他的作为,不仰望他的指教,
किन्तु हमारे पूर्वज उन बातों को शीघ्र भूले जो परमेश्वर ने की थी। उन्होंने परमेश्वर की सम्मति पर कान नहीं दिया।
反倒在旷野大起欲心,在荒地试探 神。
हमारे पूर्वजों को जंगल में भूख लगी थी। उस मरूभूमि में उन्होंने परमेश्वर को परखा।
他将他们所求的赐给他们,却使他们的心灵软弱。
किन्तु हमारे पूर्वजों ने जो कुछ भी माँगा परमेश्वर ने उनको दिया। किन्तु परमेश्वर ने उनको एक महामारी भी दे दी थी।
他们又在营中嫉妒摩西和耶和华的圣者亚伦。
लोग मूसा से डाह रखने लगे और हारून से वे डाह रखने लगे जो यहोवा का पवित्र याजक था।
地裂开,吞下大坍,掩盖亚比兰一党的人。
सो परमेश्वर ने उन ईर्ष्यालु लोगों को दण्ड दिया। धरती फट गयी और दातान को निगला और फिर धरती बन्द हो गयी। उसने अविराम के समूह को निगल लिया।
有火在他们的党中发起;有火焰烧毁了恶人。
फिर आग ने उन लोगों की भीड़ को भस्म किया। उन दुष्ट लोगों को आग ने जाला दिया।
他们在何烈山造了牛犊,叩拜铸成的像。
उन लोगों ने होरब के पहाड़ पर सोने का एक बछड़ा बनाया और वे उस मूर्ति की पूजा करने लगे!
如此将他们荣耀的主换为吃草之牛的像,
उन लोगों ने अपने महिमावान परमेश्वर को एक बहुत जो घास खाने वाले बछड़े का था उससे बेच दिया!
忘了 神─他们的救主;他曾在埃及行大事,
हमारे पूर्वज परमेश्वर को भूले जिसने उन्हें बचाया था। वे परमेशवर के विषय में भूले जिसने मिस्र में आश्चर्य कर्म किये थे।
在含地行奇事,在红海行可畏的事。
परमेश्वर ने हाम के देश में आश्चर्य कर्म किये थे। परमेश्वर ने लाल सागर के पास भय विस्मय भरे काम किये थे।
所以,他说要灭绝他们;若非有他所拣选的摩西站在当中(原文是破口),使他的忿怒转消,恐怕他就灭绝他们。
परमेश्वर उन लोगों को नष्ट करना चाहता था, किन्तु परमेश्वर के चुने दास मूसा ने उनको रोक दिया। परमेश्वर बहुत कुपित था किन्तु मूसा आड़े आया कि परमेश्वर उन लोगों का कहीं नाश न करे।
他们又藐视那美地,不信他的话,
फिर उन लोगों ने उस अद्भुत देश कनान में जाने से मना कर दिया। लोगों को विश्वास नहीं था कि परमेश्वर उन लोगों को हराने में सहायता करेगा जो उस देश में रह रहे थे।
在自己帐棚内发怨言,不听耶和华的声音。
अपने तम्बुओं में वे शिकायत करते रहे! हमारे पूर्वजों ने परमेश्वर की बात मानने से नकारा।
所以,他对他们起誓:必叫他们倒在旷野,
सो परमेश्वर ने शपथ खाई कि वे मरूभुमि में मर जायेंगे।
叫他们的后裔倒在列国之中,分散在各地。
परमेश्वर ने कसम खाई कि उनकी सन्तानों को अन्य लोगों को हराने देगा। परमेश्वर ने कसम उठाई कि वह हमारे पूर्वजों को देशों में छितरायेगा।
他们又与巴力•毗珥连合,且吃了祭死神(或译:人)的物。
फिर परमेश्वर के लोग बालपोर में बाल के पूजने में सम्मिलित हो गये। परमेश्वर के लोग वह माँस खाने लगे जिस को निर्जीव देवताओं पर चढ़ाया गया था।
他们这样行,惹耶和华发怒,便有瘟疫流行在他们中间。
परमेश्वर अपने जनों पर अति कुपित हुआ। और परमेश्वर ने उनको अति दुर्बल कर दिया।
那时,非尼哈站起,刑罚恶人,瘟疫这才止息。
किन्तु पीनहास ने विनती की और परमेश्वर ने उस व्याधि को रोका।
那就算为他的义,世世代代,直到永远。
किन्तु परमेश्वर जानता था कि पीनहास ने अति उत्तम कर्म किया है। और परमेश्वर उसे सदा सदा याद रखेगा।
他们在米利巴水又叫耶和华发怒,甚至摩西也受了亏损,
मरीब में लोग भड़क उठे और उन्होंने मूसा से बुरा काम कराया।
是因他们惹动他的灵,摩西(原文是他)用嘴说了急躁的话。
उन लोगों ने मूसा को अति व्याकुल किया। सो मूसा बिना ही विचारे बोल उठा।
他们不照耶和华所吩咐的灭绝外邦人,
यहोवा ने लोगों से कहा कि कनान में रह रहे अन्य लोगों को वे नष्ट करें। किन्तु इस्राएली लोगों ने परमेश्वर की नहीं मानी।
反与他们混杂相合,学习他们的行为,
इस्राएल के लोग अन्य लोगों से हिल मिल गये, और वे भी वैसे काम करने लगे जैसे अन्य लोग किया करते थे।
事奉他们的偶像,这就成了自己的网罗,
वे अन्य लोग परमेश्वर के जनों के लिये फँदा बन गये। परमेश्वर के लोग उन देवों को पूजने लगेजिनकी वे अन्य लोग पूजा किया करते थे।
把自己的儿女祭祀鬼魔,
यहाँ तक कि परमेश्वर के जन अपने ही बालकों की हत्या करने लगे। और वे उन बच्चों को उन दानवों की प्रतिमा को अर्पित करने लगे।
流无辜人的血,就是自己儿女的血,把他们祭祀迦南的偶像,那地就被血污秽了。
परमेश्वर के लोगों ने अबोध भोले जनों की हत्या की। उन्होंने अपने ही बच्चों को मार डाला और उन झूठे देवों को उन्हें अर्पित किया।
这样,他们被自己所做的污秽了,在行为上犯了邪淫。
इस तरह परमेश्वर के जन उन पापों से अशुद्ध हुए जो अन्य लोगों के थे। वे लोग अपने परमेश्वर के अविश्वासपात्र हुए। और वे लोग वैसे काम करने लगे जैसे अन्य लोग करते थे।
所以,耶和华的怒气向他的百姓发作,憎恶他的产业,
परमेश्वर अपने उन लोगों पर कुपित हुआ। परमेश्वर उनसे तंग आ चुका था!
将他们交在外邦人的手里;恨他们的人就辖制他们。
फिर परमेश्वर ने अपने उन लोगों को अन्य जातियों को दे दिया। परमेश्वर ने उन पर उनके शत्रुओं का शासन करा दिया।
他们的仇敌也欺压他们,他们就伏在敌人手下。
परमेश्वर के जनों के शत्रुओं ने उन पर अधिकार किया और उनका जीना बहुत कठिन कर दिया।
他屡次搭救他们,他们却设谋背逆,因自己的罪孽降为卑下。
परमेश्वर ने निज भक्तों को बहुत बार बचाया, किन्तु उन्होंने परमेश्वर से मुख मोड़ लिया। और वे ऐसी बातें करने लगे जिन्हें वे करना चाहते थे। परमेश्वर के लोगों ने बहुत बहुत बुरी बातें की।
然而,他听见他们哀告的时候,就眷顾他们的急难,
किन्तु जब कभी परमेश्वर के जनों पर विपद पड़ी उन्होंने सदा ही सहायाता पाने को परमेश्वर को पुकारा। परमेश्वर ने हर बार उनकी प्रार्थनाएँ सुनी।
为他们记念他的约,照他丰盛的慈爱后悔。
परमेश्वर ने सदा अपनी वाचा को याद रखा। परमेश्वर ने अपने महा प्रेम से उनको सदा ही सुख चैन दिया।
他也使他们在凡掳掠他们的人面前蒙怜恤。
परमेश्वर के भक्तों को उन अन्य लोगों ने बंदी बना लिया, किन्तु परमेश्वर ने उनके मन में उनके लिये दया उपजाई।
耶和华─我们的 神啊,求你拯救我们,从外邦中招聚我们,我们好称讚你的圣名,以讚美你为夸胜。
यहोवा हमारे परमेश्वर, ने हमारी रक्षा की। परमेश्वर उन अन्य देशों से हमको एकत्र करके ले आया, ताकि हम उसके पवित्र नाम का गुण गान कर सके: ताकि हम उसके प्रशंसा गीत गा सकें।
耶和华─以色列的 神是应当称颂的,从亘古直到永远。愿众民都说:阿们!你们要讚美耶和华!
इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को धन्य कहो। परमेश्वर सदा ही जीवित रहता आया है। वह सदा ही जीवित रहेगा। और सब जन बोले, “आमीन।” यहोवा के गुण गाओ।