Numbers 34

耶和华晓谕摩西说:
यहोवा ने मूसा से बात की। उसने कहा,
「你吩咐以色列人说:你们到了迦南地,就是归你们为业的迦南四境之地,
“इस्राएल के लोगों को यह आदेश दोः तुम लोग कनान देश में आ रहे हो। तुम लोग इस देश को हराओगे। तुम लोग पूरा कनान देश ले लोगे।
南角要从寻的旷野,贴著以东的边界;南界要从盐海东头起,
दक्षिणी ओर तुम लोग एदोम के निकट सीन मरुभूमि का भाग प्राप्त करोगे। तुम्हारी दक्षिणी सीमा मृत सागर की दक्षिणी छोर से आरम्भ होगी।
绕到亚克拉滨坡的南边,接连到寻,直通到加低斯‧巴尼亚的南边,又通到哈萨‧亚达,接连到押们,
यह बिच्छूदर्रे (स्कार्पियन पास) के दक्षिण से गुजरेगी। यह सीन मरुभूमि से होकर कादेशबर्ने तक जाएगी, और तब हसरद्दार तथा तब यह अस्मोन से होकर जाएगी।
从押们转到埃及小河,直通到海为止。
अस्मोन से सीमा मिस्र की नदी तक जाएगी और इसका अन्त भूमध्य सागर पर होगा।
西边要以大海为界;这就是你们的西界。
तुम्हारी पश्चिमी सीमा भूमध्य सागर होगी।
北界要从大海起,画到何珥山,
तुम्हारी उत्तरी सीमा भूमध्य सागर पर आरम्भ होगी और होर पर्वत तक जाएगी। लबानोन में
从何珥山划到哈马口,通到西达达,
होर पर्वत से यह लेबोहामात को जाएगी और तब सदाद कहो।
又通到西斐崙,直到哈萨‧以难。这要作你们的北界。
तब यह सीमा जिप्रोन को जाएगी और तथा यह हसेरनान पर समाप्त होगी। इस प्रकार यह तुम्हारी उत्तरी सीमा होगी।
你们要从哈萨‧以难划到示番为东界。
तुम्हारी पूर्वी सीमा एनान पर आरम्भ होगी और यह शापान तक जाएगी।
这界要从示番下到亚延东边的利比拉,又要达到基尼烈湖的东边。
शापान से सीमा ऐन के पूर्व रिबला तक जाएगी। किन्नरेत सागर गलील के सागर के साथ की पहाड़ियों के साथ सीमा चलती रहेगी।
这界要下到约旦河,通到盐海为止。这四围的边界以内,要作你们的地。」
तब सीमा यरदन नदी के साथ—साथ चलेगी। इसका अन्त मृत सागर पर होगा। तुम्हारे देश के चारों ओर की सीमा यही है।”
摩西吩咐以色列人说:「这地就是耶和华吩咐拈阄给九个半支派承受为业的;
मूसा ने इस्राएल के लोगों को आदेश दियाः “यही वह देश है जिसे तुम प्राप्त करोगे। तुम लोग नौ परिवार समूहों और मनश्शे परिवार समूह के आधे लोगों के लिए भूमि बाँटने के लिए उनके नाम गोटें डालोगे।
因为流便支派和迦得支派按著宗族受了产业,玛拿西半个支派也受了产业。
रूबेन, गाद और मनश्शे के आधे परिवार के लोगों के परिवार समूहों ने पहले ही अपना प्रदेश ले लिया है।
这两个半支派已经在耶利哥对面、约旦河东、向日出之地受了产业。」
उस ढाई परिवार समूह ने यरीहो के निकट यरदन नदी के पूर्व अपना प्रदेश ले लिया है।”
耶和华晓谕摩西说:
तब यहोवा ने मूसा से बात की। उसने कहा,
「要给你们分地为业之人的名字是祭司以利亚撒和嫩的儿子约书亚。
“ये लोग हैं जो भूमि बाँटने में तुम्हारी सहायता करेंगेः याजक एलीआज़ार, नून का पुत्र यहोशू
又要从每支派中选一个首领帮助他们。
और हर एक परिवार समूह से तुम एक नेता चुनोगे। ये लोग भूमि का बँटवारा करेंगे।
这些人的名字:犹大支派有耶孚尼的儿子迦勒。
नेताओं के नाम ये हैं: यहूदा के परिवार समूह से, यपुन्ने का पुत्र कालेब;
西缅支派有亚米忽的儿子示母利。
शिमोन के परिवार समूह से, अम्मीहूद का पुत्र शमूएल।
便雅悯支派有基斯伦的儿子以利达。
बिन्यामीन के परिवार समूह से, किसलोन का पुत्र एलीदाद।
但支派有一个首领,约利的儿子布基。
दान के परिवार समूह से, योग्ली का पुत्र बुक्की।
约瑟的子孙玛拿西支派有一个首领,以弗的儿子汉聂。
मनश्शे (यूसुफ का पुत्र) के परिवार समूह से, एपोद का पुत्र हन्नीएल।
以法莲支派有一个首领,拾弗但的儿子基母利。
एप्रैम (यूसुफ का पुत्र) के परिवार समूह से, शिप्तान का पुत्र कमूएल।
西布伦支派有一个首领,帕纳的儿子以利撒番。
जबूलून के परिवार समूह से, पर्नाक का पुत्र एलीसापान।
以萨迦支派有一个首领,阿散的儿子帕铁。
इस्साकार के परिवार समूह से, अज्जान का पुत्र पलतीएल।
亚设支派有一个首领,示罗米的儿子亚希忽。
आशेर के परिवार समूह से, शलोमी का पुत्र अहीदूद।
拿弗他利支派有一个首领,亚米忽的儿子比大黑。」
नप्ताली के परिवार समूह से, अम्मीहूद का पुत्र पदहेल।”
这些人就是耶和华所吩咐、在迦南地把产业分给以色列人的。
यहोवा ने इन पुरुषों को इस्राएल के लोगों में कनान की भूमि बाँटने के लिये चुना।