Matthew 15

那时,有法利赛人和文士从耶路撒冷来见耶稣,说:
फिर कुछ फ़रीसी और यहूदी धर्मशास्त्री यरूशलेम से यीशु के पास आये और उससे पूछा,
你的门徒为什么犯古人的遗传呢?因为吃饭的时候,他们不洗手。
“तेरे अनुयायी हमारे पुरखों के रीति-रिवाजों का पालन क्यों नहीं करते? वे खाना खाने से पहले अपने हाथ क्यों नहीं धोते?”
耶稣回答说:你们为什么因著你们的遗传犯 神的诫命呢?
यीशु ने उत्तर दिया, “अपने रीति-रिवाजों के कारण तुम परमेश्वर के विधि को क्यों तोड़ते हो?
 神说:当孝敬父母;又说:咒骂父母的,必治死他。
क्योंकि परमेश्वर ने तो कहा था ‘तू अपने माता-पिता का आदर कर’ [] और ‘जो कोई अपने पिता या माता का अपमान करता है, उसे अवश्य मार दिया जाना चाहिये।’ []
你们倒说:无论何人对父母说:我所当奉给你的已经作了供献,
किन्तु तुम कहते हो जो कोई अपने पिता या अपनी माता से कहे, ‘क्योंकि मैं अपना सब कुछ परमेश्वर को अर्पित कर चुका हूँ, इसलिये तुम्हारी सहायता नहीं कर सकता।’
他就可以不孝敬父母。这就是你们借著遗传,废了 神的诫命。
इस तरह उसे अपने माता पिता का आदर करने की आवश्यकता नहीं। इस प्रकार तुम अपने रीति-रिवाजों के कारण परमेशवर के आदेश को नकारते हो।
假冒为善的人哪,以赛亚指著你们说的预言是不错的。他说:
ओ ढोंगियों, तुम्हारे बारे में यशायाह ने ठीक ही भविष्यवाणी की थी। उसने कहा था:
这百姓用嘴唇尊敬我,心却远离我;
‘यह लोग केवल होठों से मेरा आदर करते हैं; पर इनका मन मुझ से सदा दूर रहता है।
他们将人的吩咐当作道理教导人,所以拜我也是枉然。
मेरे लिए उनकी उपासना व्यर्थ है, क्योंकि उनकी शिक्षा केवल लोगों द्वारा बनाए हुए सिद्धान्त हैं।’” यशायाह 29:13
耶稣就叫了众人来,对他们说:你们要听,也要明白。
उसने भीड़ को अपने पास बुलाया और उनसे कहा, “सुनो और समझो कि
入口的不能污秽人,出口的乃能污秽人。
मनुष्य के मुख के भीतर जो जाता है वह उसे अपवित्र नहीं करता, बल्कि उसके मुँह से निकला हुआ शब्द उसे अपवित्र करता है।”
当时,门徒进前来对他说:法利赛人听见这话,不服(原文是跌倒),你知道吗?
तब यीशु के शिष्य उसके पास आये और बोले, “क्या तुझे पता है कि तेरी बात का फरीसियों ने बहुत बुरा माना है?”
耶稣回答说:凡栽种的物,若不是我天父栽种的,必要拔出来。
यीशु ने उत्तर दिया, “हर वह पौधा जिसे मेरे स्वर्ग में स्थित पिता की ओर से नहीं लगाया गया है, उखाड़ दिया जायेगा।
任凭他们吧!他们是瞎眼领路的;若是瞎子领瞎子,两个人都要掉在坑里。
उन्हें छोड़ो, वे तो अन्धों के अंधे नेता हैं। यदि एक अंधा दूसरे अंधे को राह दिखाता है, तो वे दोनों ही गढ़े में गिरते हैं।”
彼得对耶稣说:请将这比喻讲给我们听。
तब पतरस ने उससे कहा, “हमें अपवित्रता सम्बन्धी दृष्टान्त का अर्थ समझा।”
耶稣说:你们到如今还不明白吗?
यीशु बोला, “क्या तुम अब भी नही समझते?
岂不知凡入口的,是运到肚子里,又落在茅厕里吗?
क्या तुम नहीं जानते कि जो कुछ किसी के मुँह में जाता है, वह उसके पेट में पहुँचता है और फिर पखाने में निकल जाता है?
惟独出口的,是从心里发出来的,这才污秽人。
किन्तु जो मनुष्य के मुँह से बाहर आता है, वह उसके मन से निकलता है। यही उसको अपवित्र करता है।
因为从心里发出来的,有恶念、凶杀、奸淫、苟合、偷盗、妄证、谤讟。
क्योंकि बुरे विचार, हत्या, व्यभिचार, दुराचार, चोरी, झूठ और निन्दा जैसी सभी बुराईयाँ मन से ही आती हैं।
这都是污秽人的;至于不洗手吃饭,那却不污秽人。
ये ही हैं जिनसे कोई अपवित्र बनता है। बिना हाथ धोए खाने से कोई अपवित्र नहीं होता।”
耶稣离开那里,退到泰尔、西顿的境内去。
फिर यीशु उस स्थान को छोड़ कर सूर और सैदा की ओर चल पड़ा।
有一个迦南妇人,从那地方出来,喊著说:主啊,大卫的子孙,可怜我!我女儿被鬼附得甚苦。
वहाँ की एक कनानी स्त्री आयी और चिल्लाने लगी, “हे प्रभु, दाऊद के पुत्र, मुझ पर दया कर। मेरी पुत्री पर दुष्ट आत्मा बुरी तरह सवार है।”
耶稣却一言不答。门徒进前来,求他说:这妇人在我们后头喊叫,请打发他走吧。
यीशु ने उससे एक शब्द भी नहीं कहा, सो उसके शिष्य उसके पास आये और विनती करने लगे, “यह हमारे पीछे चिल्लाती हुई आ रही है, इसे दूर हटा।”
耶稣说:我奉差遣不过是到以色列家迷失的羊那里去。
यीशु ने उत्तर दिया, “मुझे केवल इस्राएल के लोगों की खोई हुई भेड़ों के अलावा किसी और के लिये नहीं भेजा गया है।”
那妇人来拜他,说:主啊,帮助我!
तब उस स्त्री ने यीशु के सामने झुक कर विनती की, “हे प्रभु, मेरी रक्षा कर!”
他回答说:不好拿儿女的饼丢给狗吃。
उत्तर में यीशु ने कहा, “यह उचित नहीं है कि बच्चों का खाना लेकर उसे घर के कुत्तों के आगे डाल दिया जाये।”
妇人说:主啊,不错;但是狗也吃牠主人桌子上掉下来的碎渣儿。
वह बोली, “यह ठीक है प्रभु, किन्तु अपने स्वामी की मेज़ से गिरे हुए चूरे में से थोड़ा बहुत तो घर के कुत्ते ही खा ही लेते हैं।”
耶稣说:妇人,你的信心是大的!照你所要的,给你成全了吧。从那时候,她女儿就好了。
तब यीशु ने कहा, “स्त्री, तेरा विश्वास बहुत बड़ा है। जो तू चाहती है, पूरा हो।” और तत्काल उसकी बेटी अच्छी हो गयी।
耶稣离开那地方,来到靠近加利利的海边,就上山坐下。
फिर यीशु वहाँ से चल पड़ा और झील गलील के किनारे पहुँचा। वह एक पहाड़ पर चढ़ कर उपदेश देने बैठ गया।
有许多人到他那里,带著瘸子、瞎子、哑巴、有残疾的,和好些别的病人,都放在他脚前;他就治好了他们。
बड़ी-बड़ी भीड़ लँगड़े-लूलों, अंधों, अपाहिजों, बहरे-गूंगों और ऐसे ही दूसरे रोगियों को लेकर उसके पास आने लगी। भीड़ ने उन्हें उसके चरणों में धरती पर डाल दिया। और यीशु ने उन्हें चंगा कर दिया।
甚至众人都希奇;因为看见哑巴说话,残疾的痊癒,瘸子行走,瞎子看见,他们就归荣耀给以色列的 神。
इससे भीड़ के लोगों को, यह देखकर कि बहरे गूंगे बोल रहे हैं, अपाहिज अच्छे हो गये, लँगड़े-लूले चल फिर रहे हैं और अन्धे अब देख पा रहे हैं, बड़ा अचरज हुआ। वे इस्राएल के परमेश्वर की स्तुति करने लगे।
耶稣叫门徒来,说:我怜悯这众人,因为他们同我在这里已经三天,也没有吃的了。我不愿意叫他们饿著回去,恐怕在路上困乏。
तब यीशु ने अपने शिष्यों को पास बुलाया और कहा, “मुझे इस भीड़ पर तरस आ रहा है क्योंकि ये लोग तीन दिन से लगातार मेरे साथ हैं और इनके पास कुछ खाने को भी नहीं है। मैं इन्हें भूखा ही नहीं भेजना चाहता क्योंकि हो सकता है कि कहीं वे रास्ते में ही मूर्छित होकर न गिर पड़ें।”
门徒说:我们在这野地,那里有这么多的饼叫这许多人吃饱呢?
तब उसके शिष्यों ने कहा, “इतनी बड़ी भीड़ के लिए ऐसी बियाबान जगह में इतना खाना हमें कहाँ से मिलेगा?”
耶稣说:你们有多少饼?他们说:有七个,还有几条小鱼。
तब यीशु ने उनसे पूछा, “तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्होंने कहा, “सात रोटियाँ और कुछ छोटी मछलियाँ।”
他就吩咐众人坐在地上,
यीशु ने भीड़ से धरती पर बैठने को कहा और उन सात रोटियों और मछलियों को लेकर उसने परमेश्वर का धन्यवाद किया
拿著这七个饼和几条鱼,祝谢了,擘开,递给门徒;门徒又递给众人。
और रोटियाँ तोड़ीं और अपने शिष्यों को देने लगा। फिर उसके शिष्यों ने उन्हें आगे लोगों में बाँट दिया।
众人都吃,并且吃饱了,收拾剩下的零碎,装满了七个筐子。
लोग तब तक खाते रहे जब तक थक न गये। फिर उसके शिष्यों ने बचे हुए टुकड़ों से सात टोकरियाँ भरीं।
吃的人,除了妇女孩子,共有四千。
औरतों और बच्चों को छोड़कर वहाँ चार हज़ार पुरुषों ने भोजन किया।
耶稣叫众人散去,就上船,来到马加丹的境界。
भीड़ को विदा करके यीशु नाव में आ गया और मगदन को चला गया।