Mark 13

耶稣从殿里出来的时候,有一个门徒对他说:夫子,请看,这是何等的石头!何等的殿宇!
जब वह मन्दिर से जा रहा था, उसके एक शिष्य ने उससे कहा, “गुरु, देख! ये पत्थर और भवन कितने अनोखे हैं।”
耶稣对他说:你看见这大殿宇吗?将来在这里没有一块石头留在石头上,不被拆毁了。
इस पर यीशु ने उनसे कहा, “तू इन विशाल भवनों को देख रहा है? यहाँ एक पत्थर पर दूसरा पत्थर टिका नहीं रहेगा। एक-एक पत्थर ढहा दिया जायेगा।”
耶稣在橄榄山上对圣殿而坐,彼得、雅各、约翰,和安得烈暗暗的问他说:
जब वह जैतून के पहाड़ पर मन्दिर के सामने बैठा था तो उससे पतरस, याकूब यूहन्न और अन्द्रियास ने अकेले में पूछा,
请告诉我们,什么时候有这些事呢?这一切事将成的时候有什么豫兆呢?
“हमें बता, यह सब कुछ कब घटेगा? जब ये सब कुछ पूरा होने को होगा तो उस समय कैसे संकेत होंगे?”
耶稣说:你们要谨慎,免得有人迷惑你们。
इस पर यीशु कहने लगा, “सावधान! कोई तुम्हें छलने न पाये।
将来有好些人冒我的名来,说:我是基督,并且要迷惑许多人。
मेरे नाम से बहुत से लोग आयेंगे और दावा करेंगे ‘मैं वही हूँ।’ वे बहुतों को छलेंगे।
你们听见打仗和打仗的风声,不要惊慌。这些事是必须有的,只是末期还没有到。
जब तुम युद्धों या युद्धों की अफवाहों के बारे में सुनो तो घबराना मत। ऐसा तो होगा ही किन्तु अभी अंत नहीं है।
民要攻打民,国要攻打国;多处必有地震、饥荒。这都是灾难(灾难:原文是生产之难)的起头。
एक जाति दूसरी जाति के विरोध में और एक राज्य दूसरे राज्य के विरोध में खड़े होंगे। बहुत से स्थानों पर भूचाल आयेंगे और अकाल पड़ेंगे। वे पीड़ाओं का आरम्भ ही होगा।
但你们要谨慎;因为人要把你们交给公会,并且你们在会堂里要受鞭打,又为我的缘故站在诸侯与君王面前,对他们作见证。
“अपने बारे में सचेत रहो। वे लोग तुम्हें न्यायालयों के हवाले कर देंगे और फिर तुम्हें उनके आराधनालयों में पीटा जाएगा और मेरे कारण तुम्हें शासकों और राजाओं के आगे खड़ा होना होगा ताकि उन्हें कोई प्रमाण मिल सके।
然而,福音必须先传给万民。
किन्तु यह आवश्यक है कि पहले सब किसी को सुसमाचार सुना दिया जाये।
人把你们拉去交官的时候,不要预先思虑说什么;到那时候,赐给你们什么话,你们就说什么;因为说话的不是你们,乃是圣灵。
और जब कभी वे तुम्हें पकड़ कर तुम पर मुकद्दमा चलायें तो पहले से ही यह चिन्ता मत करने लगना कि तुम्हें क्या कहना है। उस समय जो कुछ तुम्हें बताया जाये, वही बोलना क्योंकि ये तुम नहीं हो जो बोल रहे हो, बल्कि बोलने वाला तो पवित्र आत्मा है।
弟兄要把弟兄,父亲要把儿子,送到死地;儿女要起来与父母为敌,害死他们;
“भाई, भाई को धोखे से पकड़वा कर मरवा डालेगा। पिता, पुत्र को धोखे से पकड़वायेगा और बाल बच्चे अपने माता-पिता के विरोध में खड़े होकर उन्हें मरवायेंगे।
并且你们要为我的名被众人恨恶。惟有忍耐到底的,必然得救。
मेरे कारण सब लोग तुमसे घृणा करेंगे। किन्तु जो अंत तक धीरज रहेगा, उसका उद्धार होगा।
你们看见那行毁坏可憎的,站在不当站的地方(读这经的人须要会意)。那时,在犹太的,应当逃到山上;
“जब तुम ‘भयानक विनाशकारी वस्तुओं को,’ जहाँ वे नहीं होनी चाहियें, वहाँ खड़े देखो” (पढ़ने वाला स्वयं समझ ले कि इसका अर्थ क्या है।) “तब जो लोग यहूदिया में हों, उन्हें पहाड़ों पर भाग जाना चाहिये और
在房上的,不要下来,也不要进去拿家里的东西;
जो लोग अपने घर की छत पर हों, वे घर में भीतर जा कर कुछ भी लाने के लिये नीचे न उतरें।
在田里的,也不要回去取衣裳。
और जो बाहर मैदान में हों, वह पीछे मुड़ कर अपना वस्त्र तक न लें।
当那些日子,怀孕的和奶孩子的有祸了!
“उन स्त्रियों के लिये जो गर्भवती होंगी या जिनके दूध पीते बच्चे होंगे, वे दिन बहुत भयानक होंगे।
你们应当祈求,叫这些事不在冬天临到。
प्रार्थना करो कि यह सब कुछ सर्दियों में न हो।
因为在那些日子必有灾难,自从 神创造万物直到如今,并没有这样的灾难,后来也必没有。
उन दिनों ऐसी विपत्ति आयेगी जैसी जब से परमेश्वर ने इस सृष्टि को रचा है, आज तक न कभी आयी है और न कभी आयेगी।
若不是主减少那日子,凡有血气的,总没有一个得救的;只是为主的选民,他将那日子减少了。
और यदि परमेश्वर ने उन दिनों को घटा न दिया होता तो कोई भी नहीं बचता। किन्तु उन चुने हुए व्यक्तियों के कारण जिन्हें उसने चुना है, उसने उस समय को कम किया है।
那时若有人对你们说:看哪,基督在这里,或说:基督在那里,你们不要信!
“उन दिनों यदि कोई तुमसे कहे, ‘देखो, यह रहा मसीह!’ या ‘वह रहा मसीह’ तो उसका विश्वास मत करना।
因为假基督、假先知将要起来,显神迹奇事,倘若能行,就把选民迷惑了。
क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यवक्ता दिखाई पड़ने लगेंगे और वे ऐसे ऐसे आश्चर्य चिन्ह दर्शाएगे और अद्भुत काम करेंगे कि हो सके तो चुने हुओं को भी चक्कर में डाल दें।
你们要谨慎。看哪,凡事我都预先告诉你们了。
इसीलिए तुम सावधान रहना। मैंने समय से पहले ही तुम्हें सब कुछ बता दिया है।
在那些日子,那灾难以后,日头要变黑了,月亮也不放光,
“उन दिनों यातना के उस काल के बाद, ‘सूरज काला पड़ जायेगा, चाँद से उसकी चाँदनी नहीं छिटकेगी।
众星要从天上坠落,天势都要震动。
आकाश से तारे गिरने लगेंगे और आकाश में महाशक्तियाँ झकझोर दी जायेंगी।’ यशायाह 13:10; 34:4
那时,他们(马太二十四章三十节是地上的万族)要看见人子有大能力、大荣耀,驾云降临。
“तब लोग मनुष्य के पुत्र को महाशक्ति और महिमा के साथ बादलों में प्रकट होते देखेंगे।
他要差遣天使,把他的选民,从四方(方:原文是风),从地极直到天边,都招聚了来。
फिर वह अपने दूतों को भेज कर चारों दिशाओं, पृथ्वी के एक छोर से आकाश के दूसरे छोर तक सब कहीं से अपने चुने हुए लोगों को इकट्ठा करेगा।
你们可以从无花果树学个比方:当树枝发嫩长叶的时候,你们就知道夏天近了。
“अंजीर के पेड़ से शिक्षा लो कि जब उसकी टहनियाँ कोमल हो जाती हैं और उस पर कोंपलें फूटने लगती हैं तो तुम जान जाते हो कि ग्रीष्म ऋतु आने को है।
这样,你们几时看见这些事成就,也该知道人子(人子:或作 神的国)近了,正在门口了。
ऐसे ही जब तुम यह सब कुछ घटित होते देखो तो समझ जाना कि वह समय निकट आ पहुँचा है, बल्कि ठीक द्वार तक।
我实在告诉你们,这世代还没有过去,这些事都要成就。
मैं तुमसे सत्य कहता हूँ कि निश्चित रूप से इन लोगों के जीते जी ही ये सब बातें घटेंगी।
天地要废去,我的话却不能废去。
धरती और आकाश नष्ट हो जायेंगे किन्तु मेरा वचन कभी न टलेगा।
但那日子,那时辰,没有人知道,连天上的使者也不知道,子也不知道,惟有父知道。
“उस दिन या उस घड़ी के बारे में किसी को कुछ पता नहीं, न स्वर्ग में दूतों को और न अभी मनुष्य के पुत्र को, केवल परम पिता परमेश्वर जानता है।
你们要谨慎,儆醒祈祷,因为你们不晓得那日期几时来到。
सावधान! जागते रहो! क्योंकि तुम नहीं जानते कि वह समय कब आ जायेगा।
这事正如一个人离开本家,寄居外邦,把权柄交给仆人,分派各人当作的工又吩咐看门的儆醒。
“वह ऐसे ही है जैसे कोई व्यक्ति किसी यात्रा पर जाते हुए सेवकों के ऊपर अपना घर छोड़ जाये और हर एक को उसका अपना अपना काम दे जाये। तथा चौकीदार को यह आज्ञा दे कि वह जागता रहे।
所以,你们要儆醒;因为你们不知道家主什么时候来,或晚上,或半夜,或鸡叫,或早晨;
इसलिए तुम भी जागते रहो क्योंकि घर का स्वामी न जाने कब आ जाये। साँझ गये, आधी रात, मुर्गे की बाँग देने के समय या फिर दिन निकले।
恐怕他忽然来到,看见你们睡著了。
यदि वह अचानक आ जाये तो ऐसा करो जिससे वह तुम्हें सोते न पाये।
我对你们所说的话,也是对众人说:要儆醒!
जो मैं तुमसे कहता हूँ, वही सबसे कहता हूँ ‘जागते रहो!’”