Job 21

约伯回答说:
इस पर अय्यूब ने उत्तर देते हुए कहा:
你们要细听我的言语,就算是你们安慰我。
“तू कान दे उस पर जो मैं कहता हूँ, तेरे सुनने को तू चैन बनने दे जो तू मुझे देता है।
请宽容我,我又要说话;说了以后,任凭你们嗤笑吧!
जब मैं बोलता हूँ तो तू धीरज रख, फिर जब मैं बोल चुकूँ तब तू मेरी हँसी उड़ा सकता है।
我岂是向人诉冤?为何不焦急呢?
“मेरी शिकायत लोगों के विरुद्ध नहीं है, मैं क्यों सहनशील हूँ इसका एक कारण नहीं है।
你们要看著我而惊奇,用手摀口。
तू मुझ को देख और तू स्तंभित हो जा, अपना हाथ अपने मुख पर रख और मुझे देख और स्तब्ध हो।
我每逢思想,心就惊惶,浑身战兢。
जब मैं सोचता हूँ उन सब को जो कुछ मेरे साथ घटा तो मुझको डर लगता है और मेरी देह थर थर काँपती है।
恶人为何存活,享大寿数,势力强盛呢?
क्यों बुरे लोगों की उम्र लम्बी होती है? क्यों वे वृद्ध और सफल होते हैं?
他们眼见儿孙,和他们一同坚立。
बुरे लोग अपनी संतानों को अपने साथ बढ़ते हुए देखते हैं। बुरे लोग अपनी नाती—पोतों को देखने को जीवित रहा करते हैं।
他们的家宅平安无惧; 神的杖也不加在他们身上。
उनके घर सुरक्षित रहते हैं और वे नहीं डरते हैं। परमेश्वर दुष्टों को सजा देने के लिये अपना दण्ड काम में नहीं लाता है।
他们的公牛孳生而不断绝;母牛下犊而不掉胎。
उनके सांड कभी भी बिना जोड़ा बांधे नहीं रहे, उनकी गायों के बछेरें होते हैं और उनके गर्भ कभी नहीं गिरते हैं।
他们打发小孩子出去,多如羊群;他们的儿女踊跃跳舞。
बुरे लोग बच्चों को बाहर खेलने भेजते हैं मेमनों के जैसे, उनके बच्चें नाचते हैं चारों ओर।
他们随著琴鼓歌唱,又因箫声欢喜。
वीणा और बाँसुरी के स्वर पर वे गाते और नाचते हैं।
他们度日诸事亨通,转眼下入阴间。
बुरे लोग अपने जीवन भर सफलता का आनन्द लेते हैं। फिर बिना दु:ख भोगे वे मर जाते हैं और अपनी कब्रों के बीच चले जाते हैं।
他们对 神说:离开我们吧!我们不愿晓得你的道。
किन्तु बुरे लोग परमेश्वर से कहा करते है, ‘हमें अकेला छोड़ दे। और इसकी हमें परवाह नहीं कि तू हमसे कैसा जीवन जीना चाहता है।’
全能者是谁,我们何必事奉他呢?求告他有什么益处呢?
“दुष्ट लोग कहा करते हैं, ‘सर्वशक्तिमान परमेश्वर कौन है? हमको उसकी सेवा की जरूरत नहीं है। उसकी प्रार्थना करने का कोई लाभ नहीं।’
看哪,他们亨通不在乎自己;恶人所谋定的离我好远。
“दुष्ट जन सोचते है कि उनको अपने ही कारण सफलताऐं मिलती हैं, किन्तु मैं उनको विचारों को नहीं अपना सकता हूँ।
恶人的灯何尝熄灭?患难何尝临到他们呢? 神何尝发怒,向他们分散灾祸呢?
किन्तु क्या प्राय: ऐसा होता है कि दुष्ट जन का प्रकाश बुझ जाया करता है? कितनी बार दुष्टों को दु:ख घेरा करते हैं? क्या परमेश्वर उनसे कुपित हुआ करता है, और उन्हें दण्ड देता है?
他们何尝像风前的碎秸,如暴风刮去的糠秕呢?
क्या परमेश्वर दुष्ट लोगों को ऐसे उड़ाता है जैसे हवा तिनके को उड़ाती है और तेज हवायें अन्न का भूसा उड़ा देती हैं?
你们说: 神为恶人的儿女积蓄罪孽;我说:不如本人受报,好使他亲自知道。
किन्तु तू कहता है: ‘परमेश्वर एक बच्चे को उसके पिता के पापों का दण्ड देता है।’ नहीं, परमेश्वर को चाहिये कि बुरे जन को दण्डित करें। तब वह बुरा व्यक्ति जानेगा कि उसे उसके निज पापों के लिये दण्ड मिल रहा है।
愿他亲眼看见自己败亡,亲自饮全能者的忿怒。
तू पापी को उसके अपने दण्ड को दिखा दे, तब वह सर्वशक्तिशाली परमेश्वर के कोप का अनुभव करेगा।
他的岁月既尽,他还顾他本家吗?
जब बुरे व्यक्ति की आयु के महीने समाप्त हो जाते हैं और वह मर जाता है; वह उस परिवार की परवाह नहीं करता जिसे वह पीछे छोड़ जाता है।
 神既审判那在高位的,谁能将知识教训他呢?
“कोई व्यक्ति परमेश्वर को ज्ञान नहीं दे सकता, वह ऊँचे पदों के जनों का भी न्याय करता है।
有人至死身体强壮,尽得平靖安逸;
एक पूरे और सफल जीवन के जीने के बाद एक व्यक्ति मरता है, उसने एक सुरक्षित और सुखी जीवन जिया है।
他的奶桶充满,他的骨髓滋润。
उसकी काया को भरपूर भोजन मिला था अब तक उस की हड्डियाँ स्वस्थ थीं।
有人至死心中痛苦,终身未尝福乐的滋味;
किन्तु कोई एक और व्यक्ति कठिन जीवन के बाद दु:ख भरे मन से मरता है, उसने जीवन का कभी कोई रस नहीं चखा।
他们一样躺卧在尘土中,都被虫子遮盖。
ये दोनो व्यक्ति एक साथ माटी में गड़े सोते हैं, कीड़े दोनों को एक जैसे ढक लेंगे।
我知道你们的意思,并诬害我的计谋。
“किन्तु मैं जानता हूँ कि तू क्या सोच रहा है, और मुझको पता है कि तेरे पास मेरा बुरा करने को कुचक्र है।
你们说:霸者的房屋在哪里?恶人住过的帐棚在哪里?
मेरे लिये तू यह कहा करता है कि ‘अब कहाँ है उस महाव्यक्ति का घर? कहाँ है वह घर जिसमें वह दुष्ट रहता था?’
你们岂没有询问过路的人吗?不知道他们所引的证据吗?
“किन्तु तूने कभी बटोहियों से नहीं पूछा और उनकी कहानियों को नहीं माना।
就是恶人在祸患的日子得存留,在发怒的日子得逃脱。
कि उस दिन जब परमेश्वर कुपित हो कर दण्ड देता है दुष्ट जन सदा बच जाता है।
他所行的,有谁当面给他说明;他所做的,有谁报应他呢?
ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो उसके मुख पर ही उसके कर्मों की बुराई करे, उसके बुरे कर्मों का दण्ड कोई व्यक्ति उसे नहीं देता।
然而他要被抬到茔地;并有人看守坟墓。
जब कोई दुष्ट व्यक्ति कब्र में ले जाया जाता है, तो उसके कब्र के पास एक पहरेदार खड़ा रहता है।
他要以谷中的土块为甘甜;在他以先去的无数,在他以后去的更多。
उस दुष्ट जन के लिये उस घाटी की मिट्टी मधुर होगी, उसकी शव—यात्रा में हजारों लोग होंगे।
你们对答的话中既都错谬,怎么徒然安慰我呢?
“सो अपने कोरे शब्दों से तू मुझे चैन नहीं दे सकता, तेरे उत्तर केवल झूठे हैं।”