I Chronicles 14

推罗王希兰将香柏木运到大卫那里,又差遣使者和石匠、木匠给大卫建造宫殿。
हीराम सोर नगर का राजा था। हीराम ने दाऊद को सन्देश वाहक भेजा। हीराम ने देवदारु के लट्ठे, संगतराश और बढ़ई भी दाऊद के पास भेजे। हीराम ने उन्हें दाऊद के लिये एक महल बनाने के लिये भेजा।
大卫就知道耶和华坚立他作以色列王,又为自己的民以色列,使他的国兴旺。
तब दाऊद समझ सका कि यहोवा ने उसे सच ही इस्राएल का राजा बनाया है। यहोवा ने दाऊद के राज्य को बहुत विस्तृत और शक्तिशाली बनाया। परमेश्वर ने यह इसलिये किया कि वह दाऊद और इस्राएल के लोगों से प्रेम करता था।
大卫在耶路撒冷又立后妃,又生儿女。
दाऊद ने यरूशलेम में बहुत सी स्त्रियों के साथ विवाह किया और उसके बहुत से पुत्र और पुत्रियाँ हुईं।
在耶路撒冷所生的众子是沙母亚、朔罢、拿单、所罗门、
यरूशलेम में उत्पन्न हुईं दाऊद की संतानों के नाम ये हैं: शम्मू, शोबाब, नातान, सुलैमान,
益辖、以利书亚、以法列、
यिभार, एलीशू, एलपेलेत,
挪迦、尼斐、雅非亚、
नोगह, नेपेग, यापी,
以利沙玛、比利雅大、以利法列。
एलीशामा, बेल्यादा, और एलीपेलेद।
非利士人听见大卫受膏作以色列众人的王,非利士众人就上来寻索大卫。大卫听见,就出去迎敌。
पलिश्ती लोगों ने सुना कि दाऊद का अभिषेक इस्राएल के राजा के रूप में हुआ है। अतः सभी पलिश्ती लोग दाऊद की खोज में गए। दाऊद ने इसके बारे में सुना। तब वह पलिश्ती लोगों से लड़ने गया।
非利士人来了,布散在利乏音谷。
पलिश्तियों ने रपाईम की घाटी में रहने वाले लोगों पर आक्रमण किया और उनकी चीजें चुराईं।
大卫求问 神,说:「我可以上去攻打非利士人吗?你将他们交在我手里吗?」耶和华说:「你可以上去,我必将他们交在你手里。」
दाऊद ने परमेश्वर से पूछा, “क्या मुझे जाना चाहिये और पलिश्ती लोगों से युद्ध करना चाहिये क्या तू मुझे उनको परास्त करने देगा?” यहोवा ने दाऊद को उत्तर दिया, “जाओ। मैं तुम्हें पलिश्ती लोगों को हराने दूँगा।”
非利士人来到巴力‧毗拉心,大卫在那里杀败他们。大卫说:「 神借我的手冲破敌人,如同水冲去一般」;因此称那地方为巴力‧毗拉心。
तब दाऊद और उसके लोग बालपरासीम नगर तक गए। वहाँ दाऊद और उसके लोगों ने पलिश्ती लोगों को हराया। दाऊद ने कहा, “टूटे बाँध से पानी फूट पड़ता है। उसी प्रकार, परमेश्वर मेरे शत्रुओं पर फूट पड़ा है! परमेश्वर ने यह मेरे माध्यम से किया है।” यही कारण है कि उस स्थान का नाम “बालपरासीम है।”
非利士人将神像撇在那里,大卫吩咐人用火焚烧了。
पलिश्ती लोगों ने अपनी मूर्तियों को बालपरासीम में छोड़ दिया। दाऊद ने उन मूर्तियों को जला देने का आदेश दिया।
非利士人又布散在利乏音谷。
पलिश्तियों ने रपाईम घाटी में रहने वाले लोगों पर फिर आक्रमण किया।
大卫又求问 神。 神说:「不要一直地上去,要转到他们后头,从桑林对面攻打他们。
दाऊद ने फिर परमेश्वर से प्रार्थना की। परमेश्वर ने दाऊद की प्रार्थना का उत्तर दिया। परमेश्वर ने कहा, “दाऊद, जब तुम आक्रमण करो तो पलिश्ती लोगों के पीछे पहाड़ी पर मत जाओ। इसके बदले, उनके चारों ओर जाओ। वहाँ छिपो, जहाँ मोखा के पेड़ हैं।
你听见桑树梢上有脚步的声音,就要出战,因为 神已经在你前头去攻打非利士人的军队。」
एक प्रहरी को पेड़ की चोटी पर चढ़ने को कहो। जैसे ही वह पेड़ों की चोटी से उनकी चढ़ाई करने की आवाज को सुनेगा, उसी समय पलिश्तियों पर आक्रमण करो। मैं(परमेश्वर) तुम्हारे सामने आऊँगा और पलिश्ती सेना को हराऊँगा!”
大卫就遵著 神所吩咐的,攻打非利士人的军队,从基遍直到基色。
दाऊद ने वही किया जो परमेश्वर ने करने को कहा। इसलिये दाऊद और उसकी सेना ने पलिश्ती सेना को हराया। उन्होंने पलिश्ती सैनिकों को लगातार गिबोन नगर से गेजर नगर तक मारा।
于是大卫的名传扬到列国,耶和华使列国都惧怕他。
इस प्रकार दाऊद सभी देशों में प्रसिद्ध हो गया। यहोवा ने सभी राष्ट्रों के हृदय में उसका डर बैठा दिया।